10 बेहतरीन स्मार्टवाच जिनमे है टाइम दिखाने के अलावा और भी बहुत खूबियाँ

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

स्मार्टवाच आज के समय में काफी आधुनिक होते हुए भी काफी लोगो के लिए एक दम नया अनुभव है। साल 2015 से बाज़ार में उपलब्ध स्मार्ट-वाच आज के समय अपन चरम पर है और Apple, Smasung का अपनी नयी स्मार्टवाच को आकर्षक फीचर और कीमत के साथ लांच करना यह बताता है की निकट भविष्य में मर्केत्मे इनकी लोकप्रियता और भी बढ़ने वाली है।

स्मार्टफोन की ही तरह स्मार्टवाच भी सभी उम्र के लोगो के लिए एक अच्छी डिवाइस साबित हो सकती है। इसलिए हमने इस सूची में सभी की पसंद, कीमत, ऑपरेटिंग सिस्टम को ध्यान में रखते हुए आपके लिए 10 बेहतरीन स्मार्टवाच को शामिल किया है तो चलिए नज़र डालते है उनपर:

यह भी पढ़िए: आगामी दिसम्बर महीने में लांच होने वाले कुछ बेहतरीन स्मार्टफोन

1. Apple Watch Series 4

अगर हम कहे की यह अभी तक की सबसे ज्यदा और बेहतर फीचर वाली स्मार्टवाच है तो यह गलत नहीं होगा। इस समय मार्किट में उपलब्ध लगभग सभी स्मार्टवाचों में से Apple Watch S4 में आपको सबसे बेहतर स्पेसिफिकेशन और सबसे बेहतर हार्डवेयर देखने को मिलता है।

Apple watch S4 में आपको S3 की तुलना में बड़ा और लगभग बिना बेज़ेल वाला डिस्प्ले मिलता है। यह वाच आपको 44mm और 40mm 2 अलग-अलग आकारों में प्राप्त होती है। यहाँ आपको GPS, LTE, ब्लूटूथ, वाटर रेजिस्टेंस और स्विम ट्रैकिंग के अलावा एडवांस्ड हार्ट रेट ट्रेकिंग ECG की सुविधा के साथ दी गयी है।

2. Samsung Gear 3

Galaxy Watch सैमसंग द्वारा पेश की गयी अभी तक की बेस्ट स्मार्ट-वाच कही जा सकती है। इसमें आपको आकर्षक डिजाईन के साथ सेंसर-टेक्नोलॉजी के अलावा सामान्य स्मार्टवाच फीचर भी दिए गये है जो इसको एक बेहतरीन विकल्प बनाती है। 360×360 के रेज़ोलुशन AMOLED डिस्प्ले वाली यह स्मार्टवाच 472mAh की बैटरी के साथ पेश की गयी है।

यहाँ पर Exynos 9110 ड्यूल-कोर प्रोसेसर दिया गया है. यह डिवाइस स्लिवर, मिडनाइट ब्लैक, और रोज गोल्ड कलर विकल्प के अलावा अपने वाच के स्ट्राप को बदलने का भी विकल्प प्रदान करती है। LTE सपोर्ट के साथ यहाँ पर आपको सैमसंग पे की सुविधा भी दी गयी है। दैनिक इस्तेमाल में आपको आसानी से 4 दिन का बैटरी बैकअप मिल जाता है।

3. Fossil Q Marshall

Fossil ने लक्ज़री स्मार्टवाच के रूप में Q Marshall को लांच किया था जिसके डायल का डायामीटर 45mm और स्ट्राप लेदर से निर्मित है जिसको आप आसानी से बदल भी सकते है। मल्टी-कलर डायल के साथ यह डिवाइस आपको टेक्स्ट, कॉल्स, ई-मेल और एप्लीकेशन अपडेट को स्क्रीन पर भी दिखता है जिसको आसानी से पढ़ा भी जा सकता है।

बिल्ट-इन एक्टिविटी ट्रैकर के द्वारा आप आसानी से अपने स्टेप, डिस्टेंस और कैलोरी को भी नाप सकते है। माइक्रोफोन और स्पीकर के साथ आप अपनी आवाज से ही वाच को कण्ट्रोल कर सकते है। आप iOS 8+, एंड्राइड 4.3+ डिवाइसों के साथ इस स्मार्टवाच को कनेक्ट करने इसका आसानी से इस्तेमाल कर सकते है। अगर आप ब्रांड और एक आकर्षक दिखने वाली वाच चाहते तो यह एक आकर्षक विकल्प साबित हो सकता है।

4. Huawei Watch 2

Huawei Watch 2 आपको काफी हद तक स्पोर्ट्स वाच के जैसा फील देती है. पीछे की तरफ आपको इसमें बिल्ट-इन GPS और हार्ट-रेट सेंसर दिया गया है। 4GB बिल्ट-इन स्टोरेज के साथ आप आसानी से म्यूजिक प्लेलिस्ट को ऑफलाइन स्टोर कर सकते है ताकि ब्लूटूथ हेड-फ़ोन कनेक्ट करने आसानी से सुन सकते है।

Huawei Watch 2 स्मार्टवाच Huawei की अपनी फिटनेस एप्लीकेशन के अलावा, गूगल फिट जैसी एप्लीकेशन के साथ अनुकूल है। यहाँ यह हम जरुर बताना चाहेगे की iOS प्लेटफार्म के मुकाबले आपको एंड्राइड एप्लीकेशन में थोडा बेहतर और ज्यादा विकल्प देखने को मिलते है।

5. Samsung Gear Sport

जैसे की नाम से ही प्रदर्शित है की यह Gear S3 का एक सपोर्ट लुक वाला वरिएन्त कहा जा सकता है। यहाँ पर आपको सैमसंग की अन्य गियर-वाच की तरह यहाँ पर बहुत पतले बेज़ेल वाली डिस्प्ले दी गयी है यह स्मार्टवाच आपको 50 मीटर तक वाटर-रेसिस्टेंट की सुरक्षा भी प्रदान करती है।

GPS और GLONASS के साथ-साथ आपको हार्ट-रेट सेंसर भी मिलता है जो फिटनेस ट्रैक करने के लिए काफी मददगार साबित होता है।

6. Amazfit Bip Smartwatch

यह एक किफायती डिवाइस है जो आपको कम कीमत में भी iOS या एंड्राइड OS वाली डिवाइस से कनेक्ट होकर एक अच्छा अनुभव देने में सक्षम है। इसमें GPS और हार्ट रेट मॉनिटर की सुविधा भी दी गयी है। लेकिन आप यहाँ पर सिर्फ 5 वाच-फेस सपोर्ट के अलाव केवल उनको देखने की सुविधा है मतलब सीधे शब्दों में कहे तो आप टच या स्वाइप करके नोटिफिकेशन पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे सकते है।

किफायती कीमत होने के कारण यहाँ पर कोई LTE सपोर्ट भी नहीं दिया गया है लेकिन यह डिवाइस 5 फीट तक वाटर-रेसिस्टेंट है जो स्विमिंग के समय एक्टिविटी ट्रैक करने के लिए आकर्षक फीचर साबित होता है।

7. Fitbit Versa

फिटनेस के सेगमेंट में Fitbit एक जाना-माना नाम है। Fitbit Versa देखने में आपको काफी स्टाइलिश दिखाई पड़ता है लेकिन इसमें बिल्ट-इन GPS नहीं दिया गया है लेकिन अगर हम बैटरी बैकअप को देखे तो कुछ कमियों को नज़रअंदाज भी किया जा सकता है। 2.5GB स्टोरेज के साथ आप आसानीसे यहाँ ब्लूटूथ इयरफोन के इस्तेमाल से गाने सुन सकते है।

8. Suunto Core Watch

Suunto Core Balck वाच आपको गोल आकार का डिजिटल फेस थोड़े स्पोर्टी लुक के साथ मिलता है।  यह डिवाइस आकर्षक कीमत के साथ आपको 30m तक का वाटर-रेसिस्टेंट भी प्रदान करती है। इसके अलावा आपको यहाँ कंपास के साथ बैरोमीटर, टेम्परेचर, स्टॉर्म अलार्म के साथ-साथ सनराइज/सनसेट का समय भी बताता है।

लगभग सभी सामान्य फीचर के साथ यहाँ पर बैक-लाइट, फिटनेस ट्रेंनिंग प्रोग्राम के अलावा लो-बैटरी इंडिकेटर भी दिया गया है। आप इस स्मार्ट-वाच में दिए गये अल्टीमीटर 29,000ft तक आसानी से इस्तेमाल कर सकते है।

9. Garmin Fenix 5X Plus

Garmin ने Fenix 5X Plus को Fenix 5 के अपग्रेड के रूप में पेश किया है जो एक आकर्षक डिवाइस साबित हुई है। यह एक सपोर्ट लुक के साथ पेश की गयी आकर्षक स्मार्टवाच है जिसमे आपको हार्ट रेट मोनिटर के साथ कलर TOPO माप का फीचर भी दिया गया है। यहाँ पर आपको ब्लड-ऑक्सीजन लेवल को मापने के लिए आपको OX-acclimation सेंसर भी दिया गया है।

डायल पर स्क्रैच-रेसिस्टेंट सफायर लेंस के साथ डायमंड-कार्बन टाइटेनियम बेज़ेल से बना बैक-कवर भी दिया गया है। आपको बिल्ट-इन स्टोरेज भी दी गयी है ताकि ब्लूटूथ-हेडफ़ोन को कनेक्ट करके आप आसानी से म्यूजिक सकते है। बैटरी की बात करे तो यहाँ आपको स्मार्टवाच मोड में लगभग 18 दिन का बैकअप मिलता है।

10. Asus Zenwatch 3

स्मार्टफोन मार्किट में काफी अच्छा प्रदर्शन करने के साथ ही Asus ने स्मार्टवाच के सेगमेंट में Zenwatch 3 को लांच करके एक किफायती कीमत में अच्छे डिजाईन के साथ अच्छे स्पेसिफिकेशन भी प्रदान करती है। ZenWatch 3 में आपको लगभग बिना बेज़ेल वाला डिजाईन मिलता है जो AMOLED डिस्प्ले के साथ काफी आकर्षक लगता है।

काफी हल्के वजन के साथ आपको फिटनेस ट्रैकिंग का विकल्प तो मिलता है लेकिन यह उतना असर दार नहीं है जितना अन्य वाच में उपलब्ध है लेकिन वाच के डिजाईन को देखते हुए जो लोग फिटनेस को लेकर ज्यादा उत्साहित नहीं होते है उनके यह काफी पसंद आ सकती है।

Related Articles

Imageकर्व्ड अमोलेड डिस्प्ले और 5800mAh बैटरी – Redmi Note 15 SE भारत में लॉन्च

Redmi ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 15 SE लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे खास बात इसका कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और स्लिम डिज़ाइन है, जो इसे एक प्रीमियम look देता है। साथ ही, कंपनी ने इसमें 50MP कैमरा और 5800mAh बैटरी जैसे फीचर्स दिए हैं, जो इसे इस सेगमेंट में …

ImageNubia Alpha हुआ फ्लेक्सिबल OLED डिस्प्ले के साथ आज चीन में लांच: जाने प्राइस और स्पेसिफिकेशन

जैसा की पिछले हफ्ते से ख़बरे सामने आ रही थी की Nubia की Alpha स्मार्टवाच जल्द ही चीन में लांच करने वाली है तो आज कंपनी ने इस अनोखी डिवाइस को चीन में लांच कर ही दिया। पहले यह डिवाइस CES 2019 में दिखाई गयी है, उसके बाद MWC 2019 में इसको आधिकारिक रूप से …

ImageGarmin Venu और Vivoactive 4 हुई GPS सपोर्ट और AMOLED डिस्प्ले के साथ इंडिया में लांच

स्मार्टवाच मेकर Garmin ने इंडियन मार्किट में अपनी पहली स्मार्टवाच को AMOLED डिस्प्ले के साथ लांच कर दिया है। कंपनी ने इसके अलावा Vivoactive 4 GPS स्मार्टवाच को भी मार्किट में उतारा है। Germin Venu स्मार्टवाच अभी यानि की 15 दिसम्बर तक अमेज़न पर बिक्री के लिए उपलब्ध है इसके बाद यह अन्य ऑनलाइन प्लेटफार्म …

Image7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया realme 16! कीमत भी है दमदार

realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन realme 16 आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है, जो डिस्प्ले, बैटरी और durability-focused हार्डवेयर के साथ एक नया mid-range विकल्प लेकर आया है। यह फोन Air Black और Air White कलर ऑप्शन्स में आता है और कई स्टोरेज वैरिएंट्स में उपलब्ध है। इसकी कीमत इस प्रकार है: …

ImagePixel 9a की कीमत ₹10,000 घटी, Amazon पर और सस्ता मिल रहा है

Google ने Pixel 10a की लॉन्चिंग से पहले, Pixel 9a को भारत में ₹10,000 तक सस्ता कर दिया है। इसके साथ Amazon पर बैंक छूट और एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहे हैं, जिससे इसकी प्रभावी कीमत और नीचे जा सकती है। मिड-रेंज सेगमेंट में यह कटौती सीधे खरीदारों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.