गलती से किसी ने भेज दिए पैसे, न फँसे इस नए नए स्कैम

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारत में स्कैम जैसे रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं, कभी मेल या मैसेज द्वारा, तो कभी मोबाइल ऑपरेटरों के कस्टम केयर बनकर। अब एक और नया स्कैम सामने आया है, जिसमें स्कैमर आपको किसी नंबर से एक क्रेडिट मैसेज भेजता है, जिसमें ये लिखा होता है कि आपके नंबर पर इतने पैसे भेज दिए गए हैं। ये मैसेज बिल्कुल बैंक के क्रेडिट मैसेज जैसा ही दिखता है, लेकिन ये बैंक के नाम से नहीं, बल्कि किसी मोबाइल नंबर से आता है। ऐसे में वो व्यक्ति आपको उसके द्वारा गलती से भेज दिए पैसे को वापस भेजने की मांग करता है और यहीं आपसे एक बड़ी गलती हो जाती है। आइये आपको बताते हैं कि ये नया स्कैम है क्या ?

ये पढ़ें: क्या है *401# कॉल फॉरवार्डिंग स्कैम – किस तरह भारतीय हो रहे हैं इसके शिकार

एक व्यक्तिगत मोबाइल नंबर से आता है पैसे क्रेडिट होने का मैसेज

इस नए स्कैम में पहले आपको एक अंजान मोबाइल नंबर से मैसेज आता है। ये मैसेज बिल्कुल वैसा ही लगता है, जैसा आपका बैंक आपको तब भेजता है, जब आपके अकाउंट में कोई रकम वास्तव में क्रेडिट होती है। इसके बाद इसी मोबाइल नंबर से कॉल आता है कि हमने आपको आपके पापा (या अन्य किसी रिश्तेदार का नाम इस्तेमाल करता है) के कहने पर पैसे भेजे हैं। कई लोगों को कहता है कि गलती से हमने आपके नंबर पर इतने रुपए भेज दिए हैं। इसके बाद रिश्तेदार के नाम से भेजे गए पैसे गलती से ज़्यादा चले गए या मोबाइल नंबर में हेर-फेर हो गयी और गलती से आपके पास पैसे भेज दिए, ऐसा कहकर ये धोखाधड़ी करने वाले पैसे वापस मांगते हैं।

चूँकि ये मैसेज देखने में बिल्कुल असली लगता है और ये स्कैमर अपनी आवाज़ से लोगों को प्रभावित करने की कोशिश करते हैं, इसीलिए कई लोग इन्हें ये पैसे भेज भी देते हैं। लेकिन भेजने से पहले ये बहुत कम लोग देखते हैं कि ये केवल एक नकली मैसेज है, असल में आपके अकाउंट में कोई रकम क्रेडिट नहीं हुई है और यहीं वो इस स्कैम का शिकार हो जाते हैं।

इस तरह के मैसेज केवल मोबाइल पर नहीं, बल्कि PhonePe और Paytm पर भी आते हैं, जो देखने में बिल्कुल सही लगते हैं, लेकिन हम में से कितने ये जांच करते हैं कि ये पैसे वास्तव में हमारे बैंक अकाउंट में आये भी हैं या नहीं।

मोबाइल नंबर से आये क्रेडिट मैसेज के स्कैम से कैसे बचें ?

  • सबसे पहले तो ये ज़रूर ध्यान रखें कि अगर आपको कोई मोबाइल नंबर पर UPI करता है या किसी भी तरह पैसे भेजता है, तो क्रेडिट होते ही आपको भेजने वाले के नंबर से मैसेज कभी नहीं आता।
  • पैसे अगर वास्तव में आपके अकाउंट में आये हैं, तो आपको बैंक द्वारा एक मैसेज आएगा और कहीं से नहीं।
  • कई बार बैंक के मैसेज नहीं भी आते हैं, तो ऐसे में आप अपने बैंक के कस्टमर केयर पर कॉल करके पूछ सकते हैं। इसके अलावा आजकल सभी बैंकों के WhatsApp नंबर भी हैं, जिनमें चैटबॉट आपको अकाउंट बैलेंस या मिनी स्टेटमेंट द्वारा आपके खाते की जानकारी देते हैं।
  • इन सभी तरीकों के बाद भी यदि आप संतुष्ट नहीं हैं, तो बैंक में जाकर पासबुक में एंट्री कराने पर आपको किसी भी क्रेडिट की जानकारी अवश्य मिल जाती है। अगर वास्तव में किसी ने गलती से आपके अकाउंट में पैसे भेज भी दिए हैं, तो आपके बैलेंस में उतनी रकम का इज़ाफ़ा देखने या मिनी स्टेटमेंट चेक करने के बाद ही कोई निर्णय लें।
  • ख़ासतौर से अगर आपको कोई किसी लिंक पर क्लिक करके पैसे वापस भेजने को कहे, तो ये कभी न करें। अनजान लिंक पर क्लिक करने से आप अपनी सारी जमा रकम गँवा सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageनई TVS Raider 125 शोरूम पहुंची: ड्यूल ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ क्या-क्या बदला

TVS Raider 125 में अब तक ABS सिर्फ आगे वाले पहिये पर काम करता था, यानी अचानक ब्रेक लगाने पर पिछला पहिया लॉक होने का खतरा बना रहता था। अब इसके नए यूनिट शोरूम तक पहुंच गए हैं, जिनमें ड्यूल-चैनल ABS दिया गया है, और ये बदलाव Machine Rules के एक शोरूम वीडियो में सामने …

Imageआप जीत चुके हैं नया iPhone 15 – भूलकर भी न आएं इस नए स्कैम के झांसे में

India Post ने हाल ही में एक नए iPhone 15 स्कैम (घोटाले) से पर्दा उठा दिया है। इंडिया पोस्ट जो कि भारत सरकार के दूरसंचार मंत्रालय के अंतर्गत आने वाला डाक विभाग है, ने अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X के आधिकारिक अकाउंट से ये सूचना जारी की है, कि India Post के नाम से यूज़र्स …

Imageपैसे चुराने के लिए स्कैमर्स ने फिर लगाई नयी तरकीब; जानें इस फेक वॉइस कॉल से कैसे बचें

भारत में धड़ल्ले से ऑनलाइन स्कैम होते जा रहे हैं। कभी मैसेज में किसी लिंक द्वारा, कभी ऑनलाइन जॉब का झाँसा देकर, तो कभी पेमेंट ऐप्स पर आपको हमने पैसे भेजे हैं कहकर और उनमें जाली मैसेज भेजकर। कुछ पाबंदियाँ लग जाने के बाद अब ऑनलाइन स्कैम करने वालों ने फिर एक नया तरीका खोजा …

ImageApple ने बताई नए CEO की कमाई, Tim Cook से इतना ज़्यादा होगा John Ternus की सालाना पैकेज

31 अगस्त 2026 को Tim Cook के पद से उतरने के बाद अब 1 सितंबर से John Ternus ने Apple के CEO की कमान संभाल ली है। इसी के साथ कंपनी ने SEC के पास दायर फाइलिंग में उनकी और Tim Cook की कमाई का आंकड़ा भी सामने रखा। इस वित्त वर्ष के लिए Ternus …

ImageUPI पर 15 अक्टूबर से नया चार्ज, आपके पैसे पर क्या असर? ये ज़रूरी बातें जान लीजिए

NPCI ने UPI पर लगने वाले शुल्क की दर आख़िरकार तय कर दी है, और 15 अक्टूबर से दुकानों पर ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर 0.4% MDR लगेगा। 2020 में UPI मुफ्त किए जाने के बाद ये पहला मौका है जब इस पर कोई शुल्क तय हुआ है। अगस्त में राष्ट्रपति की मंज़ूरी से …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products