Son of Sardaar 2 के पहले देखें Ajay Devgan की ये कॉमेडी फिल्में, जिनमें मिलेगा डबल मजा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Son of Sardaar 2 जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हो गया है, और इस फिल्म को 25 जुलाई 2025 को रिलीज किया जा रहा है। हालांकि, जब तक आप इस फिल्म का इंतेज़ार नहीं कर पा रहे हैं, तो Ajay Devgan की बेस्ट कॉमेडी फिल्में देख सकते हैं, जिन्हें देख कर हंसी से लौट पोट हो जाएंगे। आगे हमें Ajay Devgan Comedy Movies की 5 सबसे बेहतरीन फिल्मों की लिस्ट साझा की है।

ये पढ़ें: Airtel का नया प्लान: 189 रुपए में मिल रहें कॉलिंग डेटा और SMS के फायदें

Ajay Devgan की बेस्ट कॉमेडी फिल्में | Ajay Devgan Comedy Movies

  • Golmaal Fun Unlimited
  • All The Best
  • Son of Sardaar
  • Golmaal Again
  • De De Pyaar De

Golmaal Fun Unlimited

Ajay Devgan Comedy Movies: Golmaal Fun Unlimited
  • रिलीज की तारीख: 14 जुलाई 2006
  • कास्ट: Ajay Devgn, Tusshar Kapoor, Arshad Warsi, Sharman Joshi, Rimi Sen, और Paresh Rawal
  • रन टाइम: 142 मिनट्स
  • कहां देखें: Prime Video, JioHotstar, MX Player

ये फिल्म Ajay Devgan की बेस्ट कॉमेडी फिल्मों में से एक है, जिसे साल 2006 में रिलीज किया गया था। फिल्म में चार दोस्तों की कहानी को बताया गया है, जिसमें से तीन Gopal, Madhav, और Lucky(गूंगा) शरारती होते हैं, और 10 साल से ज्यादा समय के लिए कॉलेज से निष्कासित कर दिए जाते हैं, वहीं चौथा दोस्त Laxman काफी ब्रिलियंट होता है, लेकिन उसके दोस्तों द्वारा उसका ध्यान से पढ़ाई से हटा दिया जाता है। चारों एक कमरा शेयर करके रहते हैं।एक दिन ये चारों लेनदारों से भाग कर जा रहे होते हैं, और एक घर में घुस जाते हैं, जहां एक बूढ़ा बूढ़ी रहते हैं, वो दोनों ही अंधे होते हैं। तब उनके द्वारा उनके पोते के बारे में छुप कर सुन लेते हैं और उनका पोता बन कर रुक जाते हैं।

हालांकि, वो बूढ़ा बूढ़ी Laxman को छू लेते हैं, और आवाज Gopal की होती है इसलिए दोनों को साथ में रह के उनको यकीन दिलाना होता है, कि वहां बस एक लड़का है Sameer जो उनका पोता है। इस बीच एक लड़की से चारों को प्यार हो जाता है, और चारों उसे अप्रोच करने की कोशिश करते हैं। आखिर में कुछ गुंडे एक संदूक के लिए उन बूढ़ा बूढ़ी के घर पर हमला करते हैं, और ये चारों उनकी और संदूक की रक्षा करते हैं, और इनका भांडा फूट जाता है, लेकिन उन बूढ़ा बूढ़ी द्वारा इन चारों को गोद ले लिया जाता है।

All The Best

  • रिलीज की तारीख: 16 अक्टूबर, 2009
  • कास्ट: Ajay Devgn, Sanjay Dutt, Fardeen Khan, Bipasha Basu, और Mugdha Godse
  • रन टाइम: 141 मिनट्स
  • कहां देखें: Prime Video, JioHotstar, MX Player

ये Ajay Devgan Comedy Movies की दूसरी सबसे शानदार फिल्म है, जिसमें दो दोस्तों की कहानी को बताया गया है, जिनमें से एक Veer होता है, जो खुद का एक बैंड चलाता है, और उसी में कुछ बड़ा करने का सोचता है। Veer अपने भैया के घर में रहता है, और उनके द्वारा मिलने वाली 1 लाख रुपए की पॉकेट मनी पर जीवन व्यतीत करता है। वहीं उसका दोस्त Prem कार मॉडिफिकेशन का दीवाना होता है। दोनों की Vidhya और Jahanvi नाम की गर्लफ्रेंड भी होती है। दोनों दोस्त Prem के कहने पर वहां के लोकल साहूकार Tobo से एक अवैध कार रेस में Prem की मॉडिफाई की हुई कार का पंजीयन करने के लिए पैसा उधार लेते हैं, और इसके लिए वो Veer के भैया का घर गिरवी रख देते हैं।

कहानी में मोड़ तब आता है, जब वो ये रेस हार जाते हैं, और जैसे तैसे किश्तें भर रहे होते हैं, लेकिन इस बीच Veer के भैया यहां आ जाते हैं। Veer के भैया Jahanvi को Veer की गर्लफ्रेंड समझ लेते हैं, और अब दोनों दोस्तों को उनके सामने अपनी गर्लफ्रेंड की अदला बदली करना होती है। आखिर में सब लोग एक साथ मिल जाते हैं, और एक बड़ा कन्फ्यूजन पैदा हो जाता है, और Veer के भैया को एक एक करके सारे राज पता चलते हैं। वो Prem को पकड़ते उस बीच उनके घर पर हमला हो जाता है, जो Veer के भैया की गर्लफ्रेंड के परिवार वालों द्वारा होता है, जिसको वो गर्भवती कर देते हैं, और ऐसे में उनकी भी पोल खुलने से वो शांत हो जाते हैं, और सब कुछ पहले जैसा हो जाता है।

Son of Sardaar

Ajay Devgan Comedy Movies: Son of Sardaar
  • रिलीज की तारीख: 13 नवंबर, 2012
  • कास्ट: Ajay Devgn, Sanjay Dutt, Sonakshi Sinha, और Juhi Chawla
  • रन टाइम: 141 मिनट्स
  • कहां देखें: Prime Video, JioHotstar

Ajay Devgan और Sonakshi Sinha की ये फिल्म भी काफी मजेदार है, जो अपनी कॉमेडी से आपको खूब हंसाएगी। हालांकि, आखिर में इसमें कुछ इमोशनल सीन भी हैं। फिल्म में दो परिवारों Sandhu और Randhawa की पुरानी दुश्मनी को बताया गया है, इस बीच Jassi Randhawa के पिताजी और Billu Sandhu के अंकल Billu और Pammi जो Billu के अंकल के लड़की होती है, उन दोनों की शादी के रात एक दूसरे की हत्या कर देते हैं, जिससे Billu ये प्रण ले लेता है, कि जब तक Randhawa के बेटे को नहीं मार देता तब तक Pammi से शादी नहीं करेगा।

इधर Jassi की मां उसे लन्दन ले आती है, जहां वो काफी स्ट्रगल कर रहा होता है, और एक दिन वापस पंजाब अपनी पुश्तैनी जमीन बेचने के लिए आने का निर्णय ले लिया है। गलती से वो एक लड़की के प्यार में उसी के घर आ जाता है, जो Sandhu के घर की बेटी होती है। उनका रिवाज है, कि की मेहमान बन के आया है तो उसको भगवान की तरह पूजना है, ये बात दोनों को पता चल जाती है, जिससे उनका परिवार कोशिश करता है, कि कैसे भी Jassi अपनी इच्छा से घर के बाहर निकल जाए, और Jassi वहां से बाहर नहीं जाता है, क्योंकि उसे भी इस बात का पता रहता है। आखिर में लड़की की शादी तय हो जाती है, और पूरा परिवार गुरुद्वारे जाने के लिए तैयार हो जाता है, और दुख में डूबा Jassi भी अपनी जान की परवाह किए बिना घर से बाहर निकल जाता है, लेकिन आखिर में लड़ाई करते करते Sandhu के घर की औरतों द्वारा दोनों का समझौता हो जाता है।

Golmaal Again

  • रिलीज की तारीख: 20 अक्टूबर, 2017
  • कास्ट: Ajay Devgn, Tabu, Parineeti Chopra, Arshad Warsi, Tusshar Kapoor, Shreyas Talpade, Kunal Khemu, Neil Nitin Mukesh, और Johnny Lever
  • रन टाइम: 152 मिनट्स
  • कहां देखें: Prime Video, JioHotstar

Ajay Devgan Comedy Movies की अगली फिल्म Golmaal Again है, जो Golmaal की तरह ही कुछ दोस्तों Gopal, Madhav, Laksham, Laxman 2, और Lucky की कहानी है, जो अनाथ होते हैं, और ऊटी के एक अनाथालय में रहते हैं, जिसे एक बिजनेसमैन Joy Jamnadas द्वारा चलाया जाता है। एक रात उन्हें एक अनाथ बच्ची मिलती है, जिसे वो अनाथालय में ले आते हैं, और उसका नाम खुशी रख देते हैं। सभी दोस्त दो ग्रुप में होते हैं,जिसमें से एक में Gopal और Laxaman होते हैं, और दूसरे में बाकी तीन। सभी वहां के लाइब्रेरियन की भूतों को देखने वाली शक्ति के बारे में जानते हैं। हालांकि, Gopal भूतों से डरता है, Lucky गूंगा है, और Laxman तुतलाता है। कुछ सालों बाद ये सब बड़े हो जाते हैं, और अलग अलग समूहों में घरों को खाली करवाने का काम करते हैं।

एक दिन सभी को Joy Jamnadas की मौत का पता चलता है, सभी वहां आते हैं, और कुछ लोगों से मिलते हैं, जिनमें एक लड़की भी होती है। कार्यक्रम होने के बाद वो सभी वहां से चले जाते हैं, लेकिन इस बीच एक आत्मा Laxaman के शरीर में आकर नाना पाटकर की आवाज में बोलती है, कि Jamnadas का मर्डर हुआ है, और ऐसे ही दूसरों के भी शरीर में जाकर सबको वापस वहीं आने के लिए मजबूर कर देती है। वे सभी वहां आ जाते हैं, और उन्हें वहां एक लड़की मिलती है, जिसका बाद में खुलासा होता है, कि वो एक भूत है, और वो ही लड़की है जिसको बचपन में इन्होंने गोद लिया था। फिल्म में Nikhil Surana नाम का बिजनेसमैन इस अनाथालय को तोड़ना चाहता है, और ये सब Khushi के कहने पर उस अनाथालय को बचाते हैं।

De De Pyaar De

  • रिलीज की तारीख: 16 मई, 2019
  • कास्ट: Ajay Devgn, Tabu, Rakul Preet Singh, Javed Jaffrey, Jimmy Sheirgill, Alok Nath, और Kumud Mishra
  • रन टाइम: 145 मिनट्स
  • कहां देखें: JioHotstar

हमारे द्वारा चुनी गई Ajay Devgan Comedy Movies की ये आखिरी फिल्म है, जिसमें Ajay Devgan लंदन के 50 वर्षीय NRI इन्वेस्टर Ashish Mehra का किरदार निभा रहे हैं, जो एक 26 साल की इंडिपेंडेंट लड़की Aisha से मिलता है, और दोनों एक दूसरे को डेट करने लगते हैं। इस बीच दोनों के बीच एज गैप को लेकर लड़ाई हो जाती है, और Ashish उसे बताता है, कि वो उसकी पत्नी Manju से अलग हो गया है, जो भारत में अपने दो बच्चे Ishika और Ishaan के साथ रहती है।Ashish Aisha को अपनी फैमिली से मिलाने के लिए मनाली ले आता है, जहां Manju Ashish के माता पिता के घर में बच्चों के साथ रह रही होती है। ये देख कर Ishika गुस्सा हो जाती है, कि Ashish सब खराब कर देगा, और Rishi से उसकी शादी तुड़वा देगा। परिवार के दबाव में Ashish Aisha को खुद की सेक्रेटरी बता देता है, जिससे Aisha गुस्सा हो जाती है।

वहीं दूसरी और Ashish को Manju का भी बता कर Ishika के ससुराल वालों से मिलवाया जाता है। Manju और Aisha दोनों एक दूसरे से जलन की भावना रखने लगती है, और हरकते करने लगती है, इस बीच Aisha और Ashish का भांडा फूट जाता है, जिससे Ishika की सगाई टूट जाती है। एक रात Manju और Ashish एक कमरे में चले जाते हैं, जिससे नाराज हो कर Ishika लंदन चली जाती है, वहीं Ashish Ishika के लिए Rishi और उसके परिवार को वापस माना लेता है, लेकिन दुख में होता है। Manju Aisha के लिए उसके प्यार को समझ जाती है, और लंदन जाकर Aisha को Ashish को एक मौका देने के लिए मना लेती है, और इस तरह फिल्म की हैप्पी एंडिंग हो जाती है। हालांकि, इस बीच आपको कॉमेडी भी काफी देखने को मिलेगी।

ये पढ़ें: लोगों की हुई मौज, इस वेबसाइट पर मिल रहा पुराने खराब फोन के बदले नया फोन, घर बैठें मिनटों में PREXO से होगा काम

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageIndian Superhero Movies: ये फिल्में हैं एकदम धांसू, 4 नंबर वाली देख के तो आ जाएंगे मजे

आपको भी सुपरहीरो वाली फिल्में देखना काफी पसंद है, लेकिन हॉलीवुड फिल्में देख देख के बोर हो गए हैं, तो अब आप मजेदार इंडियन सुपरहीरो फिल्में (Indian Superhero Movies) भी देख सकते हैं। इन फिल्मों में आपको सुपर पॉवर्स के साथ साथ कॉमेडी सस्पेंस थ्रिल सबकुछ देखने को मिलेगा। आगे इस लेख में हमनें 5 …

ImageOTT Release This Week: 2 जुलाई से 6 जुलाई तक धूम मचाएगी ये फिल्में

आप भी यदि इस हफ्ते कुछ फिर नए OTT रिलीज के साथ मनोरंजन का मजा लेना चाहते हैं, तो हम नई तारीख के साथ इस हफ्ते रिलीज होने वाले OTT (OTT Release This Week) 2 जुलाई से 6 जुलाई तक की लिस्ट लेकर आ गए हैं, जिनमें आपको भरपूर ड्रामा, एक्शन, थ्रिल, और सस्पेंस मिलने …

ImageBest sci-fi Series On Netflix: इन सिरीज़ को देख के आयेगा काफी मजा, मिलेगा भरपूर थ्रिल, एक्शन

यदि आप भी sci-fi श्रेणी की फिल्में और सिरीज़ देखना पसंद करते हैं, और कुछ खास sci-fi वेब सिरीज़ ढूंढ रहे हैं, तो इस लेख में हमनें Netflix पर बेस्ट sci-fi सिरीज़ ( Best sci-fi Series On Netflix) की जानकारी साझा की है, जिनमें युवाओं में काफी प्रचलित Strangers Things भी शामिल है। आगे इन …

ImageNetflix की ये 5 फिल्में आपको अपने बच्चों को एक बार जरूर दिखानी चाहिए

यदि आपके भी घर में छोटे बच्चे हैं, जो अक्सर फिल्में देखने की जिद करते रहते हैं, या किसी और वजह से परेशान करते रहते हैं, तो आप उनको इस लेख में बताई गई ये शानदार फिल्में दिखा सकते हैं, जिनमें मनोरंजन के साथ साथ बच्चों को अच्छी शिक्षा भी मिलेगी। इस लेख में हमनें …

ImageUPI यूज़र्स पर हमला? देश की डिजिटल सुरक्षा पर है खतरा – Special Ops season 2 का नया मिशन और नयी रिलीज़ डेट जानें

अगर आप K.K. Menon के फैन हैं और Special Ops new season का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे, तो ये खबर आपके लिए है। पहले ये सीज़न special ops season 2, 11 जुलाई को रिलीज़ होने वाला था, लेकिन अब ये 18 जुलाई 2025 को रिलीज़ किया जायेगा। लेकिन इस बार जासूसी की ये …

Discuss

Be the first to leave a comment.