“आख़िरी हिस्सा बाकी है” – Drishyam 3 को लेकर मेकर्स ने किया सबसे बड़ा ऐलान

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Drishyam फ्रेंचाइज़ी का नाम आते ही एक ही चेहरा याद आता है और वो है विजय सालगांवकर का। उसकी कहानी अब एक बार फिर आगे बढ़ने वाली है। काफी समय से चल रही अटकलों के बीच अब मेकर्स ने Drishyam 3 को लेकर आधिकारिक अपडेट शेयर कर दिया है।

Drishyam 3 release date

इस फिल्म के मेकर्स ने Drishyam 3 release date की घोषणा कर दी है, जिसके बाद फिल्म को लेकर फैन्स की एक्साइटमेंट फिर से बढ़ गई है। मेकर्स ने कन्फर्म कर दिया है कि Drishyam 3 सिनेमाघरों में 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज़ होगी। ये तारीख पहले से ही फ्रेंचाइज़ी के लिए खास मानी जाती है, जिसे फैन्स “Drishyam Day” भी कहते हैं।

सोशल मीडिया पर इस फिल्म का प्रोमो भी आया है, जिसमें लिखा गया है, “Aakhri hissa baaki hai”. इससे ये साफ हो गया है कि यह कहानी का निर्णायक पड़ाव होगा।

अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के रोल में नज़र आएंगे। उनके साथ तब्बू, श्रिया सरन और रजत कपूर की भी वापसी तय है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार कहानी का स्केल बड़ा होगा और सस्पेंस पहले से ज़्यादा गहरा रहने वाला है। Drishyam 3 की शूटिंग को लेकर भी ये खबर आयी है कि इसकी शूटिंग भारत के कई शहरों में चल रही है।

Drishyam 3 Release Date

कहानी, कास्ट और फ्रेंचाइज़ी की ताकत

Drishyam सीरीज़ की पहचान इसकी परत दर परत खुलती कहानी और सोच से परे यानि अनप्रेडिक्टेबल ट्विस्ट रहे हैं। पहले दो पार्ट्स ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और विजय सालगांवकर को हिंदी सिनेमा का एक आइकॉनिक कैरेक्टर बना दिया। अब Ajay Devgn Drishyam 3 movie के साथ इस विरासत को और आगे ले जाना चाहते हैं।

फिल्म का निर्देशन एक बार फिर अभिषेक पाठक ही कर रहे हैं, जबकि स्क्रिप्ट आमिल कियान खान और परवेज़ शेख ने मिलकर लिखी गई है। प्रोडक्शन टीम ने इशारा किया है कि यह पार्ट इमोशनल और साइकोलॉजिकल थ्रिल दोनों लेवल पर ज्यादा इंटेंस होगा।

अगर आप Drishyam 3 latest update, कास्ट और स्टोरी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर जानना चाहते हैं, तो कमेंट सेक्शन में हमें बताएं। हम इससे जुडी खबरों को यहीं साझा करते रहेंगे।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imagevivo ने लॉन्च किया S2 FE, मिलेंगे 10,000mAh बैटरी और IP69 रेटिंग जैसे फीचर

अगस्त में vivo ने S2 के साथ भारत में अपनी S-सीरीज़ की वापसी की थी, और ठीक दो महीने बाद आज कंपनी ने इसी सीरीज़ में vivo S2 FE लॉन्च कर दिया है। नाम में FE देखकर इसे S2 का सस्ता वर्ज़न समझना आसान है, लेकिन 8GB रैम वाले वैरिएंट में ये vivo S2 से …

ImageSamsung ने One UI 9 रोलआउट शुरू किया, सबसे पहले इन Galaxy फोनों को मिला Android 17

Samsung ने One UI 9 का स्टेबल रोलआउट शुरू कर दिया है, और सबसे पहले ये Galaxy S26, S26+ तथा S26 Ultra तक पहुँच रहा है। Android 17 पर आधारित इस अपडेट का बीटा मई से चल रहा था, यानी करीब चार महीने की टेस्टिंग के बाद ये फाइनल शक्ल में आया है। फोल्डेबल फोनों …

Imageस्क्रीन सबसे बड़ी, सिम ट्रे गायब… Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च

Apple अब फोल्डेबल फोनों की दौड़ में शामिल हो गई है। कंपनी ने बुक-स्टाइल में खुलने वाला iPhone Duo पेश किया है, और Apple का कहना है कि पहले iPhone के बाद ये उसका सबसे बड़ा डिज़ाइन बदलाव है। इसकी घोषणा कंपनी ने 9 सितंबर को क्यूपर्टिनो में हुए अपने इवेंट में की। वहीँ Samsung …

Imageसस्ता फोन लेने वालों को सबसे बड़ा झटका, 10 हज़ार से कम वाले फोन 32% तक महंगे

पिछले साल तक आप ₹10,000 लेकर मोबाइल की दुकान पर जाते थे, तो एक ठीक-ठाक स्मार्टफोन लेकर ही लौटते थे। लेकिन इस साल सबसे ज़्यादा दबाव इसी बजट पर पड़ा है। रिसर्च फर्म Counterpoint की नई रिपोर्ट के अनुसार 2026 की पहली छमाही में ₹10,000 से कम वाले फोन औसतन 32% तक महंगे हो गए …

Image6,000mAh बैटरी और स्टॉक Android 16 के साथ Lava ने लॉन्च किया नया 14 हजार से कम का ये 5G फोन

नया बजट फोन सेटअप करते समय अक्सर हम सबसे पहले उन ऐप्स को हटाते हैं, जो प्री-इंस्टॉल्ड होती हैं और हमें उनकी कोई ज़रुरत नहीं होती। लेकिन Lava ने आज भारत में जो नया फोन उतारा है, उसकी सबसे बड़ी बात यही है कि कंपनी के अनुसार इसमें न कोई विज्ञापन आएगा और न कोई …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products