Amazon Great Indian Festival Sale और Flipkart Big Billion Days Sale: दिवाली से पहले करें जमकर शॉपिंग, जानें दोनों वेबसाइटों पर मिल सकता है कितना डिस्काउंट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

इस साल सबसे बड़ी ऑनलाइन सेल बस अब आने ही वाली हैं। हर साल की तरह Amazon और Flipkart दशहरा, दिवाली जैसे त्योहारों के आने से ठीक पहले अपनी सेल लेकर आते हैं, जिसमें गैजेट्स से घर के सजावट के सामान तक, सभी पर भारी छूट मिलती हैं। 2023 की भी सबसे बड़ी Amazon Great Indian Festival Sale और Flipkart Big Billion Days Sale बस शुरू ही होने वाली हैं। दोनों वेबसाइट अपनी अपनी सेलों की शुरुआत 8 अक्टूबर से कर रहे हैं। आइये ये सेल कब हैं और इनमें आप कितना डिस्काउंट पा सकते हैं, ये सभी बातें जानते हैं।

ये पढ़ें: अक्टूबर 2023 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन

कब शुरू होंगी Amazon और Flipkart की सेल ?

Amazon Great Indian Festival Sale और Flipkart Big Billion Days Sale, दोनों 8 अक्टूबर, 2023 से शुरू हैं। Amazon ने जो पहले सेल की तारीख पेश की थीं, उनके अनुसार ये 10 अक्टूबर से शुरू होनी थीं, लेकिन अब Flipkart को देखते हुए, Amazon ने भी अपनी ये बड़ी सेल 8 तारीख़ से ही शुरू करने का निर्णय लिया है।

लेकिन त्योहारों से पहले केवल Amazon और Flipkart ही नहीं, बल्कि Jio Mart, Ajio, Myntra और Tata Neu भी सेल लेकर आ रहे हैं। इनमें से Myntra की सेल शुरू हो चुकी है और बाकियों की आने वाली है। Meesho की Mega Blockbuster Sale भी 6 अक्टूबर से होगी।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy S23 FE की लॉन्च डेट हुई लीक, जानें क्या होंगे फ़ीचर

Amazon और Flipkart की सेल में कैसे पाएं अधिकतम डिस्काउंट ?

सबसे पहले तो दोनों ही वेबसाइटों पर इस सेल में स्मार्टफोनों पर काफी अच्छे डिस्काउंट मिलने वाले हैं। Flipkart Big Billion Days Sale में Nothing Phone 1, 23,999 रुपए में, Pixel 7 36,499 रुपए में और Oppo Reno 10 Pro 35,999 रुपए में उपलब्ध होगा। इसके अलावा Flipkart SuperCoins धारकों को कुछ अतिरिक्त डिस्काउंट भी देने वाला है। किसी चीज़ को खरीदने के स्लॉट बुक करने पर आप उसे सबसे कम कीमतों में खरीद सकते हैं। इसके अलावा Flipkart Axis कार्ड से खरीदने पर भी 10% की छूट मिलेगी और साथ ही अच्छे एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध हैं।

Amazon Great Indian Festival Sale

वहीँ Amazon Great Indian Festival Sale भी 8 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक है और prime मेम्बरों के लिए सेल की एंट्री ख़ासतौर से 7 अक्टूबर, 2023 को रात 12 बजे से ही खुल जाएगी। इसके अलावा SBI क्रेडिट और डेबिट कार्ड से खरीदने पर 10% की छूट मिलेगी और एक्सचेंज ऑफर के साथ आप 90% तक का डिस्काउंट पा सकते हैं। Amazon इस सेल के दौरान स्मार्टफोनों पर 25% तक का डिस्काउंट दे रहा है, उस पर आप SBI कार्ड के साथ 10% की छूट और ले सकते हैं और एक्सचेंज में पुराना फ़ोन देने पर ये डिस्काउंट और भी बढ़ जायेगा। इस सेल में भी सभी तरह के सामान भरी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध होंगे।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 Ultra से लेकर Watch 9 तक, Unpacked इवेंट से पहले लीक हुई सबकी कीमत

Samsung के अगले Galaxy Unpacked से ठीक पहले उसके पूरे 2026 फोल्डेबल और स्मार्टवॉच लाइनअप की कीमतें लीक हो गई हैं। इस बार Galaxy Z Fold 8, Z Flip 8 के अलावा Galaxy Z Fold 8 Ultra भी आएगा। इसके अलावा Watch 9 भी इसी समय लॉन्च होगी। आपको असमंजस न हो, इसीलिए बता देते …

ImageSamsung फोनों पर भारी डिस्काउंट के साथ शुरू हो रही हैं Flipkart Big Billion Days और Amazon Great Indian Festival सेल

हर साल की तरह, इस बार भी त्योहारों और शादियों के सीज़न से पहले Amazon और Flipkart की सेल शुरू होने वाली है। Flipkart Big Billion Days और Amazon Great Indian Festival सेल साल की सबसे बड़ी ऑनलाइन सेल हैं, जिनमें स्मार्टफोनों पर आपको बेहद अच्छे और आकर्षक ऑफर मिलते हैं। कई पॉपुलर Samsung स्मार्टफोनों …

Imageइससे अच्छा ऑफर नहीं मिलेगा ! Flipkart और Amazon की फेस्टिवल सेल में Realme फोनों पर मिलेंगे आकर्षक डिस्काउंट

त्योहारों का सीज़न आ रहा है और Flipkart व Amazon की फेस्टिवल सेल भी। Flipkart Big Billion Days और Amazon Great Indian Festival Sale में स्मार्टफोनों पर बेहतरीन ऑफर मिलने वाले हैं, और इन्हीं ऑफरों को कंपनी सेल से पहले धीरे धीरे करके शेयर कर रही है। Realme, के स्मार्टफोनों पर भी काफी आकर्षक ऑफर …

ImageFlipkart Sasa Lele Sale 9 मई से: iPhone 17 पर मिल सकता है सबसे बड़ा डिस्काउंट, जानें पूरी डिटेल

Flipkart फिर से अपनी Sasa Lele Sale लेकर आ रहा है, जो 9 मई से शुरू होगी। अगर आप नया फोन लेने का सोच रहे हैं लेकिन सही मौके का इंतज़ार कर रहे थे, तो ये वही मौका हो सकता है। अच्छी बात ये है कि Plus और Black मेंबर्स को 8 मई से ही, …

ImageiPhone 17 vs Galaxy S25 Ultra: Prime Day और GOAT Sale में कौन सा फोन कहां से पड़ेगा सबसे सस्ता?

साल की दो सबसे बड़ी सेल इस हफ्ते आमने-सामने हैं। Amazon का Prime Day 4 से 6 जुलाई तक चलेगा, और Flipkart की GOAT Sale भी 4 जुलाई से शुरू हो रही है, जिसमें Plus मेंबर्स को 3 जुलाई से जल्दी एक्सेस मिल जाएगा। दोनों जगह इस बार दो बड़े फ्लैगशिप डिस्काउंट में हैं, Apple …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products