Amazon Fire Tv Cube हुआ इंडियन मार्किट में लांच, कीमत सिर्फ 12,999 रुपए

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Amazon ने आज इंडियन मार्किट में अपने Fire TV Cube (2nd जेन) को लांच कर दिया है। Fire TV Stick अमेज़न फायर टीवी स्टिक और इको स्मार्ट स्पीकर का एक कॉम्बिनेशन है। स्ट्रीमिंग बॉक्स कंपनी की तरफ से पेश किया गया फ्लैगशिप स्मार्ट प्रोडक्ट है जो साल 2019 में US में लांच किया जा चूका है। तो चलिए Amazon की इस लेटेस्ट डिवाइस के फीचरों पर नज़र डालते है:

Amazon Fire TV Cube के फीचर

यह डिवाइस एक क्यूब की शेप में पेश की गयी है जिस पर जेट-ब्लैक कलर मिलता है। ऊपर की तरफ वॉल्यूम बटन और म्यूट बटन दिया गया है। क्यूब का वजन 465 ग्राम है। इसके पीछे की तरफ आपको कुछ पोर्ट्स भी दिए गये है।

काफी प्रीमियम प्राइस सेगमेंट में पेश की गयी डिवाइस 2nd जेन Fire TV क्यूब आपको 4K Ultra HD स्ट्रीमिंग का सपोर्ट देती है। डिवाइस में आपको डॉल्बी विज़न, HDR10+, HDR और HLG समेत लगभग सभी HDR स्टैण्डर्ड का सपोर्ट मिलता है।

Fire TV Cube में हेक्सा-कोर Amlogic S922X प्रोसेसर ARM Mali G52 GPU, 2GB रैम और 16GB इंटरनल स्टोरेज के साथ इस्तेमाल किया गया है। डिवाइस में हैंड्स-फ्री Alexa Voice Assistant का विकल्प भी आता है ताकि आप आसानी से अपने टीवी को कण्ट्रोल कर सके। इस से आप साउंड बार, केबल सेट टॉप बॉक्स को भी कण्ट्रोल कर सकते है। हम यहाँ बता दे की यह डिवाइस सिर्फ वौइस् कमांड सुनने को प्रोसस करने के लिए इस्तेमाल की जा सकती है म्यूजिक सुनने के लिए आपको कोई ऑडियो डिवाइस कनेक्ट करने की जरूरत होगी।

Amazon Fire TV Cube की कीमत और उपलब्धता

कंपनी ने अपने Fire Tv Cube को 12,999 रुपए की कीमत में लांच किया है। डिवाइस की सेल शौपिंग प्लेटफार्म पर जल्द ही शुरू होगी। कंपनी ने डिवाइस को हाल ही में लांच की गयी Apple TV 4K को टक्कर देने के लिए इंडियन मार्किट में उतारा है।

Related Articles

Imagerealme P4s 5G भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ अब गेमिंग के लिए मिलेगी एक अलग चिप

realme की P सीरीज़ में अब तक बड़ी बैटरी और बजट गेमिंग वाले फोन ही देखने को मिलते थे। लेकिन आज कंपनी ने realme P4s 5G को भारत में एक अलग ग्राफिक्स चिप के साथ पेश किया है। इसके अलावा एक और अच्छी बात ये है कि जैसे इस सीरीज़ के फोनों में बैटरी हर …

ImageAmazon Fire TV Cube रिव्यु: Alexa के साथ बदलेगा टीवी देखने का तरीका

अब वो ज़माना बीत गया जब TV एक बेजान डब्बा होता था और उसमें जान डालने का काम केबल टीवी करते थे। लेकिन अब जब किफ़ायती दरों पर इंटरनेट की सेवा हर घर में उपलब्ध है, तो स्मार्ट टीवी और मीडिया स्ट्रीमिंग डिवाइस के साथ मनोरंजन का तरीका ही बदल गया है। पहले केबल टीवी …

ImageFlipkart MarQ TurboStream स्ट्रीमिंग स्टिक हुई इंडिया में लांच: कीमत सिर्फ 3,499 रुपए

इंडियन मार्किट में स्ट्रीमिंग सर्विस को लेकर जिस तरह होड़ लगी हुई है उसको देखते हुए लग रहा है आने वाले दिनों में हमको काफी कुछ नया देखने को मिलेगा। Amazon और Airtel के बाद आज फ्लिप्कार्ट ने अपनी स्ट्रीमिंग स्टिक को इंडिया में 3,499 रुपए के साथ लांच कर दिया है। इसकी मदद से …

ImageVu Cinema Smart TV हुआ इंडिया में लांच, कीमत सिर्फ 12,999 रुपए से शुरू

Vu ने इंडियन मार्किट में आज अपनी किफायती कीमत वाली स्मार्टटीवी लाइनअप को लांच किया है। दोनों मॉडल Vu Cinema Smart TV सीरीज को 32-इंच और 43-इंच डिस्प्ले साइज़ के साथ पेश किया है। इस पहले कंपनी इंडिया में ही अपनी Vu Ultra 4K TV सीरीज को भी लांच किया था जिनकी कीमत 30,000 के आस-पास …

Imageलॉन्च के हफ्तेभर बाद ₹8000 महंगा हुआ Samsung Galaxy M47 5G – खरीदने से पहले जान लें नई कीमत

Samsung Galaxy M47 5G भारत में 4 जुलाई को सेल पर आया था और इसके बेस 6GB/128GB वेरिएंट की कीमत ₹23,999 (डिस्काउंट के बाद 22,999) थी। 11 जुलाई तक वही फोन Amazon India पर ₹32,999 में लिस्ट हो चुका है। यानी कूपन डिस्काउंट वाली लॉन्च कीमत से तुलना करें तो सीधे ₹10,000 का उछाल, और …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products