Amazon ने लांच की नयी Fire Tv Stick जिसमे मिलेगा 4K, HDR और Dolby Atmos सपोर्ट भी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

इस दिवाली के मौके पर Amazon ने अपनी नयी Fire TV Stick को लांच कर दिया है जो अब आपके 4K टेलीविज़न के साथ भी आराम से काम करेगी। स्टिक के साथ-साथ कंपनी ने Alexa Voice Remote का एक अपग्रेड वर्जन भी लांच कर दिया है। यह नयी लांच की गयी Fire TV Stick तीन बड़े HDR स्टैंडर्ड्स (HDR10, HDR 10+ और Colby Vision) के साथ-साथ Dolby Atmos Audio को भी सपोर्ट करती है।

यह नयी Fire Stick 4K में आपको नया 1.7GHz क्वैड-कोर प्रोसेसर दिया गया है जिसके अलावा HDR10+ और Dolby Vision आपको और भी बेहतर पिक्चर क्वालिटी प्रदान करेगी। यह डिवाइस आज से Amazon.in पर प्री-आर्डर के लिए उपलब्ध है जिसकी शिपिंग 14 नवम्बर से शुरू की जाएगी।

Amazon India के प्रोडक्ट एंड मार्केटिंग हेड पराग गुप्ता ने कहा है कि,” FireStick 4K, पिछले साथ लांच की गयी Fire TV Stick से लगभग 80% तेज़ है।” इसके अलावा Amazon Fire Tv के वाईस-प्रेसिडेंट Marc Whitten ने कहा है कि” नई Fire Tv Stick एक परफेक्ट 4K कंटेंट सलूशन है जो यूजर को एक फोम-फैक्टर में आकर्षक अनुभव प्रदान करेगी। इसके बेहतर प्रदर्शन के लिए टीम ने एक दम नए ऐन्टेना-टेक्नोलॉजी को दमदार 802.11ac WiFi के साथ मिलाकर अभी तक का बेस्ट 4K UHD एक्सपीरियंस देने का काम किया है।”

4K कंटेट स्ट्रीम सपोर्ट

मिस्टर पराग गुप्ता ने भी कहा है की इस स्टिक के माध्यम से अमेज़न प्राइम का कंटेंट भी आपको 4K फॉर्मेट में प्राप्त होगा। Amazon Fire TV यूजर के लिए यूजर इंटरफ़ेस में एक डेडिकेटेड 4K टाइटल बार भी दी जाएगी ताकि यूजर आराम से इनको सर्च कर सके इसके अलावा Alexa की वौइस कमांड के द्वारा भी इनको ढूंढा जा सकता है।

Fire-TV

Fire Stick के साथ दिए गये रिमोट में आपको अतिरिक्त पॉवर, वॉल्यूम और म्यूट बटन भी दी गया है जिसके बाद एक ही रिमोट से अपने टीवी और स्टिक दोनों का पूरी तरह इस्तेमाल कर पायेगे। कंपनी यहाँ दावा करती है की आप इस रिमोट के माध्यम से Fire TV डिवाइस के अलावा अन्य टीवी को भी कण्ट्रोल कर सकते है।

Alexa-Fire TV कॉम्बिनेशन

काफी इन्तजार के बाद अमेज़न ने अपने Fire TV में नए रिमोट के माध्यम से Alexa को भी पेश कर दिया है जिसमे यूजर आसानी से कंटेंट को सर्च और प्ले,पॉज कर सकते है।

Amazon FireTV Remote

मिस्टर गुप्ता ने कहा है कि,” Alexa पिछली पीढ़ी की Fire TV Stick के साथ भी सपोर्ट करेगी तो आप अगर Fire TV स्टिक का इस्तेमाल करते है तो आब Alexa को अब अपने Fire TV पर इस्तेमाल कर सकते है। अभी से मौजूद Alexa फीचर हैसे म्यूजिक स्ट्रीम करना, स्पोर्ट्स स्कोर देखना आदि जैसी सुविधा आपको मिलती रहेंगी।

गुप्ता जी ने ये भी कहा ही आप इसको किसी भी Echo डिवाइस से भी कनेक्ट करके Alexa की मदद से सभी फंक्शन का इस्तेमाल कर सकते है। यह फीचर 14 नवम्बर से सॉफ्टवेयर अपडेट के तहत सभी के लिए उपलब्ध हो जायेगा।

Related Articles

ImageBirth Certificate और Aadhaar में नाम अलग है? अभी ठीक करें, वरना अटक सकते हैं काम

अगर आपके बच्चे या आपके खुद के Birth Certificate और Aadhaar कार्ड में नाम अलग-अलग लिखा है, तो इसे हल्के में न लें। स्कूल एडमिशन, पासपोर्ट, सरकारी योजनाओं या बैंक से जुड़े कामों में यह छोटी सी गलती बड़ी परेशानी बन सकती है। कई मामलों में देखा गया है कि एक डॉक्यूमेंट में पूरा नाम …

ImageXiaomi MI TV Stick हुई इंडिया गूगल असिस्टेंट और 5,000 से ज्यादा एप्लीकेशन सपोर्ट के साथ में लांच, कीमत सिर्फ 2799 रुपए

Xiaomi ने आज इंडिया में Mi Stick को लांच कर दिया है। इस स्टिक की मदद से आप अपने नार्मल टीवी को एक Smart TV में कन्वर्ट कर सकते है। यह स्टिक सीधे Amazon Fire Stick को टक्कर देती है। आज के समय में ऑनलाइन OTT सर्विसों को इस्तेमाल करने वालो को संख्या में काफी इजाफा हुआ …

ImageMi TV Stick 1080p रेज़ोलुशन के साथ हुई लांच, एंड्राइड टीवी 9.0 की भी हुई घोषणा

Xiaomi ने आखिरकार अपनी Mi TV Stick को एकोसिस्टम प्रोडक्ट लांच इवेंट के तहत लांच आकर दिया है। ये टीवी स्टिक आपके सामान्य टीवी को स्मार्ट में बदलने में सक्षम है। यह टीवी स्टिक आपको 1080 रेज़ोलुशन के साथ एंड्राइड टीवी 9.0 का सपोर्ट भी देती है। Mi TV Stick के फीचर यह शाओमी की टीवी …

ImagePixel 9a की कीमत ₹10,000 घटी, Amazon पर और सस्ता मिल रहा है

Google ने Pixel 10a की लॉन्चिंग से पहले, Pixel 9a को भारत में ₹10,000 तक सस्ता कर दिया है। इसके साथ Amazon पर बैंक छूट और एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहे हैं, जिससे इसकी प्रभावी कीमत और नीचे जा सकती है। मिड-रेंज सेगमेंट में यह कटौती सीधे खरीदारों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। …

ImageFire TV Stick का रिमोट खो गया? घबराएं नहीं, बिना रिमोट भी चलेगा टीवी

Fire TV Stick आज किसी भी टीवी को स्मार्ट बनाने का सबसे आसान तरीका बन चुका है। लेकिन इसकी एक आम परेशानी भी है — छोटा सा रिमोट। कई बार बैटरी जवाब दे देती है, कभी रिमोट कहीं रखकर भूल जाते हैं। ऐसे में टीवी ऑन है, Fire TV Stick लगा है, लेकिन कंट्रोल करने …

Discuss

Be the first to leave a comment.