फोल्डेबल iPhone Duo की कीमत लीक, आज रात Apple का लॉन्च इवेंट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • Bloomberg के Mark Gurman के अनुसार Apple के पहले फोल्डेबल iPhone की शुरुआती कीमत 256GB मॉडल के लिए $2,000 होगी।
  • इसके 2TB वैरिएंट की कीमत करीब $3,000 तक जा सकती है।
  • इस फोल्डेबल में शॉर्ट-एंड-वाइड डिज़ाइन, A20 Pro चिप, C2 मॉडेम और पीछे दो 48MP कैमरे मिलने की उम्मीद है।
  • Apple इसकी बिक्री अक्टूबर से ही शुरू कर सकती है।

Apple का पहला फोल्डेबल iPhone कंपनी के अब तक के सबसे महंगे प्रोडक्ट्स में से एक हो सकता है। आज रात 10:30 बजे होने वाले लॉन्च इवेंट से पहले Bloomberg के Mark Gurman ने बताया है कि iPhone Duo के 256GB मॉडल की शुरुआती कीमत $2,000 होगी। वहीँ इसके 2TB वैरिएंट की कीमत करीब $3,000 तक पहुँच सकती है।

इतनी कीमत पर Apple का ये फोल्डेबल बाज़ार में मौजूद ज़्यादातर फोल्डेबल फोनों से काफी ऊपर बैठेगा, और यही $2,000 की शुरुआती कीमत इस फोन को लेकर सबसे बड़ी चर्चा की वजह भी बनी हुई है।

ये पढ़ें: Apple ने बताई नए CEO की कमाई, Tim Cook से इतना ज़्यादा होगा John Ternus की सालाना पैकेज

iPhone Duo की कीमत और स्टोरेज

Gurman के अनुसार बेस मॉडल में आपको 256GB स्टोरेज मिलेगी और अमेरिका में इसकी कीमत $2,000 होगी। वहीँ सबसे ज़्यादा स्टोरेज वाले वैरिएंट, यानी 2TB मॉडल के लिए कंपनी करीब $3,000 तक की कीमत रख सकती है।

Apple पर ये कीमत बढ़ाने का दबाव कुछ हद तक मेमोरी की किल्लत से आया है, जिसके चलते कंपनी की कंपोनेंट लागत उसके अपने तय लक्ष्य से ऊपर चली गई है। बताया जा रहा है कि शुरुआती कीमत को $2,000 पर ही रोके रखने के लिए Apple इस बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा खुद उठा रही है, लेकिन ज़्यादा स्टोरेज वाले मॉडलों के दाम इससे कहीं ऊपर जा सकते हैं।

भारत में $2,000 की सीधी कन्वर्ज़न कीमत करीब ₹1,70,000 बनती है, लेकिन टैक्स और दूसरे खर्चों के बाद यहाँ आपको ये फोन इससे ऊपर, करीब ₹2,40,000 में मिलने की उम्मीद है।

मॉडलअमेरिका में कीमतभारत में अनुमानित कीमत
iPhone Duo (256GB)$2,000करीब ₹2,40,000 (टैक्स और अन्य खर्च समेत)
iPhone Duo (2TB)करीब $3,000अभी सामने नहीं आई

ये पढ़ें: Mac mini में आया Apple का पहला 2nm चिप, साथ Mac Studio भी भारत में लॉन्च, जानें इस बार कितनी ऊपर गयी कीमतें

आगे और क्या मिलने की उम्मीद है

iPhone Duo में शॉर्ट-एंड-वाइड फोल्डिंग डिज़ाइन मिलने की उम्मीद है, जो Samsung के Galaxy Z Fold8 वाले तरीके से मिलता-जुलता है। इसमें आपको साथ-साथ दो ऐप चलाने की सुविधा और iPad जैसा स्प्लिट-स्क्रीन इंटरफेस मिलेगा।

इस फोन में Apple, A20 Pro चिप के साथ अपना दूसरी पीढ़ी का इन-हाउस C2 मॉडेम इस्तेमाल कर रही है, ऐसा बताया जा रहा है।

कैमरा सेटअप में पीछे दो 48MP सेंसर और आगे 12MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है, जिसे मुख्य रूप से वीडियो कॉल के लिए तैयार किया गया है। इसके अलावा कंपनी इसमें मैग्नेटिक हिंज और Apple Pencil का सपोर्ट भी दे रही है, ऐसा बताया जा रहा है।

ये फोन सफेद और डार्क ब्लू रंगों में आ सकता है, और इसकी बिक्री अक्टूबर से ही शुरू हो सकती है। पक्की कीमत और स्पेसिफिकेशन कंपनी आज रात अपने लॉन्च इवेंट में खुद बताएगी।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageसस्ता फोन लेने वालों को सबसे बड़ा झटका, 10 हज़ार से कम वाले फोन 32% तक महंगे

पिछले साल तक आप ₹10,000 लेकर मोबाइल की दुकान पर जाते थे, तो एक ठीक-ठाक स्मार्टफोन लेकर ही लौटते थे। लेकिन इस साल सबसे ज़्यादा दबाव इसी बजट पर पड़ा है। रिसर्च फर्म Counterpoint की नई रिपोर्ट के अनुसार 2026 की पहली छमाही में ₹10,000 से कम वाले फोन औसतन 32% तक महंगे हो गए …

ImageiPhone 18 Pro के लिए ₹10,000 और देने होंगे… लॉन्च से पहले लीक हुई भारत की कीमत

आज रात Apple अपने नए iPhone लॉन्च करने जा रहा है, और टेक की दुनिया में आज सबसे ज़्यादा चर्चा इसी की है। लोगों के मन में सवाल भी एक ही है, कि इस बार कीमत कितनी रखी जाएगी। इवेंट से चंद घंटे पहले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारतीय कीमतें …

Imageस्क्रीन सबसे बड़ी, सिम ट्रे गायब… Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च

Apple अब फोल्डेबल फोनों की दौड़ में शामिल हो गई है। कंपनी ने बुक-स्टाइल में खुलने वाला iPhone Duo पेश किया है, और Apple का कहना है कि पहले iPhone के बाद ये उसका सबसे बड़ा डिज़ाइन बदलाव है। इसकी घोषणा कंपनी ने 9 सितंबर को क्यूपर्टिनो में हुए अपने इवेंट में की। वहीँ Samsung …

Imageफोल्डेबल iPhone से Apple Watch Series 12 तक, आज के इवेंट में आएंगे ये प्रोडक्ट

सितंबर का महीना अब तक पूरी iPhone सीरीज़ के नाम रहता आया है, क्योंकि Apple हर साल इसी मंच से अपने सस्ते और महंगे, दोनों तरह के मॉडल एक साथ पेश करती रही है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। आज रात के इवेंट में आपको सिर्फ Pro मॉडल और कंपनी का पहला फोल्डेबल फोन …

Imageपहले से महंगे iPhone अब और महंगे – जानिए iPhone 18 Pro Max की कीमत क्यों बना सकती है रिकॉर्ड

iPhone 18 Pro Max लॉन्च होने में अभी कुछ हफ्ते बाकी हैं, लेकिन इसकी कीमत को लेकर चर्चा अभी से तेज़ हो गई है। एक नई रिसर्च रिपोर्ट का दावा है कि ये Apple का अब तक का सबसे महंगा iPhone साबित हो सकता है। अगले साल नया iPhone लेने की प्लानिंग कर रहे लोगों …

Discuss

Be the first to leave a comment.