Apple का बड़ा फैसला- iOS 26.2 Update ने iPhone यूजर्स को किया मजबूर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Apple ने iOS 26.2 update को ग्लोबली रोलआउट करना शुरू कर दिया है। लेकिन यह सिर्फ एक सामान्य सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं है। दरअसल, इसके साथ Apple ने एक ऐसा फैसला लिया है, जिसने लाखों iPhone users को सोचने पर मजबूर कर दिया है। सवाल सीधा है कि अपडेट करना ज़रूरी है या अब कोई दूसरा रास्ता बचा ही नहीं?

ये भी पढ़ें: 2026 में स्मार्टफोनों में होंगे बड़े बदलाव – जानें AI और बढ़ती चीज़ों के साथ मिलेंगे क्या अपग्रेड

iOS 18 यूज़र्स के लिए Apple का सख्त फैसला

यहीं पर कहानी दिलचस्प हो जाती है। अगर आपका iPhone iOS 26 support करता है (iPhone 11 से iPhone 16) और आप अभी भी iOS 18 पर हैं, तो Apple अब आपको iOS 18.7.3 का स्टेबल अपडेट नहीं दे रहा।

पहले बीटा के जरिए आप ये अपडेट पा सकते थे, लेकिन अब वो रास्ता भी बंद हो चुका है। मतलब साफ है कि security updates चाहिए, तो iOS 26.2 इंस्टॉल करना ही होगा।

हां, जिन iPhones पर iOS 26 नहीं चलता (iPhone XS, XS Max, XR), उनके लिए iOS 18.7.3 अभी भी उपलब्ध है।

iOS 26.2 Update में क्या है इतना खास?

सबसे पहले बात करते हैं सुरक्षा की। Apple iOS 26.2 security update में 25 से ज़्यादा गंभीर vulnerabilities को फिक्स किया गया है। इनमें WebKit से जुड़े दो zero-day exploits भी शामिल हैं, जिन्हें पहले रियल वर्ल्ड अटैक्स में इस्तेमाल किया जा चुका था।

यानि अगर आप Safari या web-based apps इस्तेमाल करते हैं, तो यह अपडेट आपके लिए काफी अहम हो जाता है।

इसके अलावा, Messages app में प्राइवेसी लीक को भी ठीक किया गया है। Apple के अनुसार, ये थ्रेट इतने गंभीर थे कि इन्हें लेकर देरी करना जोखिम भरा हो सकता था।

सिर्फ सुरक्षा ही नहीं, फीचर्स भी मिले हैं

हालांकि फोकस सिक्योरिटी पर है, लेकिन iOS 26.2 में नए फीचर भी कम नहीं हैं। अब Apple Music, Podcasts और Games app पहले से ज़्यादा स्मूद हो गए हैं। साथ ही, lock screen customization में नए विकल्प भी दिए गए हैं।

इसके अलावा, सेफ्टी अलर्ट बेहतर करना, रिमाइंडर के लिए बेहतर अलार्म, AirDrop stability और कुल मिलाकर iOS UI को और पॉलिश किया गया है।

ये भी पढ़ें: Google Pixel Update के बाद आया बड़ा सुधार, Pixel 8, Pixel 9 और Pixel 10 यूज़र्स को आखिर राहत मिली

iOS 26.2 कैसे इंस्टॉल करें?

अपडेट करना काफी आसान है।

बस Settings > General > Software Update में जाएँ और और iOS 26.2 को डाउनलोड व इंस्टॉल करें।

अब सवाल आपसे ये है कि क्या आप नया डिज़ाइन और बदलाव अपनाने को तैयार हैं, या फिर मजबूरी में अपडेट करेंगे? Apple ने इस बार विकल्प कम और सिक्योरिटी ज़्यादा अहम बना दी है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageकर्व्ड अमोलेड डिस्प्ले और 5800mAh बैटरी – Redmi Note 15 SE भारत में लॉन्च

Redmi ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 15 SE लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे खास बात इसका कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और स्लिम डिज़ाइन है, जो इसे एक प्रीमियम look देता है। साथ ही, कंपनी ने इसमें 50MP कैमरा और 5800mAh बैटरी जैसे फीचर्स दिए हैं, जो इसे इस सेगमेंट में …

ImageSamsung का बड़ा प्लान! Galaxy Z Fold8 Wide का डिज़ाइन लीक, अब iPhone Fold को सीधी टक्कर

Samsung इस साल एक दूसरा बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, और यह मॉडल काफी अलग होने वाला है। Galaxy Z Fold8 Wide अब CAD रेंडर में सामने आया है, जिन्हें Android Headlines ने OnLeaks के साथ मिलकर शेयर किया है। यह मॉडल एक चौड़े फॉर्म फैक्टर के साथ तैयार किया …

ImageApple का पहला Foldable iPhone: डिज़ाइन भी बदला, कीमत सुनकर झटका लग सकता है

Apple इस साल अपना पहला Foldable iPhone 2026 पेश कर सकता है और जैसे-जैसे लॉन्च नज़दीक आ रहा है, इसके डिज़ाइन और फीचर्स को लेकर लीक तेज़ होते जा रहे हैं। अब एक नए लीक ने न सिर्फ इसके कैमरा डिज़ाइन का खुलासा किया है, बल्कि iPhone यूज़र्स को चौंकाने वाला button placement का बदलाव …

ImageiPhone 18 Pro को लेकर नया लीक, Apple का अगला iPhone बाहर से वैसा ही लेकिन अंदर हो सकते हैं बड़े बदलाव

हर साल नए iPhone के लॉन्च से पहले एक उम्मीद ज़रूर बनती है कि शायद इस बार Apple डिज़ाइन में कोई बड़ा बदलाव कर दे। लेकिन अगर ताज़ा लीक सही साबित होते हैं, तो iPhone 18 Pro शायद दिखने में उतना नया महसूस न हो जितना लोग उम्मीद कर रहे होंगे। यह पूरी तरह हैरान …

ImageSamsung ने शुरू किया नया अपडेट रोलआउट, Fold6 और Flip6 यूज़र्स को मिला बड़ा फीचर

Samsung ने अब अपने 2024 के फोल्डेबल फोन्स, Galaxy Z Fold6 और Galaxy Z Flip6 के लिए One UI 8.5 बीटा रोलआउट करना शुरू कर दिया है। फिलहाल इसकी शुरुआत साउथ कोरिया से हुई है। यह अपडेट मार्च 2026 के आखिर में लाइव हुआ है और वहां के यूजर्स Samsung Members ऐप के जरिए इसे …

Discuss

Be the first to leave a comment.