क्या ये होगा सबसे स्लिम और अनोखा फोल्डेबल फोन? Apple iPhone Fold 2026 के फीचर्स पढ़कर आप भी रह जाएंगे हैरान

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Apple 2026 में अपना पहला foldable iPhone लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। ब्लूमबर्ग के जाने-माने जर्नलिस्ट Mark Gurman की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी इस प्रोजेक्ट को V68 नाम से टेस्ट कर रही है। बताया जा रहा है कि ये Apple iPhone Fold बुक-स्टाइल फोल्डिंग डिज़ाइन के साथ आएगा, जो Samsung Galaxy Z Fold सीरीज़ जैसा होगा। अनफोल्ड होने पर ये एक कॉम्पैक्ट टैबलेट की तरह काम करेगा।

ये पढ़ें: Jio यूज़र्स के लिए नया ऑफर, 3 महीने तक JioSaavn Pro सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री

Apple iPhone Fold 5G डिज़ाइन और डिस्प्ले

रिपोर्ट के अनुसार, Apple फिलहाल काले और सफेद रंगों में इस फोन को ला सकता है। इसमें 7.8-इंच का इनर डिस्प्ले और 5.5-इंच की कवर स्क्रीन होने की उम्मीद है। कंपनी इस बार इन-सेल टच टेक्नोलॉजी इस्तेमाल करेगी, जिससे फोल्डिंग डिस्प्ले पर क्रीज़ नज़र नहीं आएगी। माना जा रहा है कि ये डिवाइस मार्केट में सबसे स्लिम फोल्डेबल्स में से एक होगा, जिसकी मोटाई अनफोल्ड होने पर मात्र 4.5mm हो सकती है।

Apple iPhone Fold

कैमरा और फीचर्स

Apple iPhone Fold में कुल चार कैमरे दिए जाने की चर्चा है, जिनमें एक फ्रंट, एक इनर और दो रियर पैनल पर हो सकते हैं। खास बात ये है कि कंपनी Face ID की जगह फिर Touch ID ला सकती है, जिसे साइड बटन में इंटीग्रेट किया जायेगा। इसके अलावा, Apple का नया C2 Modem Chip भी इसमें शामिल होगा। इस चिप को बाद में iPhone 18 Pro सीरीज़ में भी दिया जाएगा।

ये पढ़ें: Starlink India Launch: कनेक्शन लेने के लिए ज़रूरी होगा सिर्फ ये Document

सॉफ्टवेयर और मल्टीटास्किंग

Apple foldable iPhone के लिए कस्टम iOS वर्ज़न तैयार कर रहा है। इसमें स्प्लिट-स्क्रीन, बेहतर मल्टीटास्किंग और एंटरटेनमेंट के लिए बड़े डिस्प्ले का पूरा फायदा उठाने वाले कई नए फीचर्स मिल सकते हैं। यहां तक कि Apple Pencil सपोर्ट की भी अटकलें आ रही हैं, जिससे डिवाइस क्रिएटिव यूज़र्स के लिए और खास हो जाएगा।

ये पढ़ें: Pixel 10 Pro Fold vs Galaxy Z Fold 7: 2025 का सबसे पावरफुल Foldable कौन?

संभावित कीमत और लॉन्च

रिपोर्ट्स की मानें तो, Apple का पहला foldable iPhone एक अल्ट्रा-प्रीमियम कैटेगरी में लॉन्च होगा। इसकी कीमत करीब $1,999 (लगभग ₹1.75 लाख) हो सकती है। प्रोडक्शन 2026 की शुरुआत में शुरू होगा और ये ऑटम सीज़न में लॉन्च किया जा सकता है।

Apple iPhone Fold, फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में Samsung और अन्य ब्रांड्स के साथ सीधा मुकाबला करेगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageApple के इनवाइट पर ‘Nothing’ लिखकर Carl Pei ने किया Phone (4a) के लॉन्च का ऐलान

टेक दुनिया में Carl Pei ने एक बार फिर शरारती अंदाज़ में हलचल मचा दी है। उन्होंने Apple के एक असली इवेंट इनवाइट की फोटो शेयर की, लेकिन Apple लोगो के ऊपर हाथ से “Nothing” लिख दिया और नीचे तारीख डाल दी: March 5 (5 मार्च)। बस, यहीं से Nothing Phone (4a) की लॉन्च डेट …

ImageApple का सबसे सस्ता iPhone 2026 में कब आएगा? iPhone 17e को लेकर नई जानकारी

आज की तारीख में Apple को लेकर कई लॉन्च की चर्चाएँ चल रही हैं। जहाँ एक तरफ MacBook Pro के नए मॉडल्स की बातें हो रही हैं, वहीं दूसरी तरफ सबसे ज़्यादा दिलचस्पी Apple के सबसे सस्ते iPhone को लेकर दिख रही है। यह फोन होगा iPhone 17e। ये भी पढ़ें: Android में ये 3 …

ImageiPhone Air 2 का नया लुक देखकर चौंक जाएंगे आप – अब आएगा सबसे पतला Dual Camera iPhone

Apple ने जब इस साल iPhone Air लॉन्च किया था, तो सबने कहा कि “वाह, क्या स्लिम फोन है!”। 5.6mm मोटाई वाला ये iPhone अपने डिज़ाइन के लिए तो चर्चा में रहा, लेकिन बिक्री में पीछे रह गया। अब खबर ये है कि कंपनी ने हार नहीं मानी है और वो iPhone Air 2 यानि …

Image12,000 रुपये से भी सस्ता हुआ iPhone Air, पेंसिल से भी पतला ये iPhone बना बेस्ट डील का दावेदार

Apple ने इस साल अपना सबसे पतला iPhone, iPhone Air लॉन्च किया था, और तब इसकी शुरुआती कीमत ₹1,19,900 रखी गई थी। लेकिन अब Vijay Sales पर यह मॉडल ₹12,000+ की छूट के साथ मिल रहा है, जिससे इसकी कीमत काफी कम हो गई है। अगर आप लंबे समय से इस अल्ट्रा स्लिम iPhone पर …

ImageiPhone 17 Air: 5.5mm की पतली बॉडी, 12GB RAM और नया कैमरा – क्या ये Apple का गेमचेंजर होगा?

सितंबर का महीना टेक्नोलॉजी की दुनिया में काफी महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि सबको इंतज़ार होता है नए iPhones का। लेकिन इस बार ये लॉन्च और भी खास होने वाला है Apple के iPhone 17 Air के साथ। अफवाहों की मानें तो ये अब तक का सबसे स्लिम iPhone हो सकता है, जिसकी मोटाई महज़ 5.5mm …

Discuss

Be the first to leave a comment.