Apple के नए इवेंट का एलान; कौन-से धमाकेदार प्रोडक्ट होंगे लॉन्च ?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

कूपरटिनो की कंपनी Apple ने अपने अगले लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं। ट्विटर पर भी पुष्टि हो चुकी है, कि अपने प्रीमियम डिवाइसों के लिए प्रसिद्ध कंपनी Apple, 18 अक्टूबर को अपना अगला इवेंट होस्ट करने वाली है, जहां कुछ ख़ास डिवाइस पेश किये जा सकते हैं। आसार हैं कि कंपनी अपने इस साल के दूसरे इवेंट में नए मैकबुक, अपग्रेडेड डिज़ाइन के साथ मैक-मिनी और तीसरी जनरेशन के एयरपॉड्स को लॉन्च कर सकती है।  

ये पढ़ें: iPhone 13 Pro Max में मौजूद हैं पांच कैमरे; यहां जानें इनकी डिटेल

पिछले महीने iPhone 13 सीरीज़ के लॉन्च इवेंट के बाद, इस इवेंट के इनवाइट जारी हो चुके हैं जहां इसे Unleashed (अनलीश्ड) नाम दिया गया है।

Apple Unleashed इवेंट

Apple Unleashed इवेंट में क्या होगा लॉन्च?

Apple के नए Macbook मॉडलों के लॉन्च को लेकर कई अफवाहों से बाज़ार गर्म है। साथ ही रिपोर्ट ये भी कहती हैं कि कंपनी एक नए M1 प्रोसेसर को भी पेश कर सकती है, जो इन नए Macbook मॉडलों में आपको देखने को मिलेगा। इस नए चिपसेट को M1X प्रोसेसर के नाम से भी प्रस्तुत किया जा सकता है।

Apple का अगले सप्ताह होने वाला ये इवेंट ऑनलाइन ही रखा गया है और कंपनी के सीनियर वाईस प्रेज़िडेंट ग्रेग जोसविएक ने ट्विटर पर इसकी एक वीडियो भी जारी की है जिसमें बिंदीदार फ़ॉन्ट में “अनलीश्ड” लिखा हुआ है। इस छोटी-छोटी बिंदी के फॉन्ट से मिनी एलइडी टेक्नोलॉजी की तरफ भी इशारा हो सकता है।

हालांकि, Apple ने इवेंट के टीज़र में प्रोडक्ट से सम्बंधित कोई जानकारी या नाम नहीं दिया है। लेकिन सामने आयीं रिपोर्ट्स और लीक्स के अनुसार, इस इवेंट में 14-इंच और 16-इंच के MacBook Pro मॉडल लॉन्च किये जा सकते हैं जो उसी नए चिपसेट के साथ आएंगे, जिसे कंपनी इसी इवेंट में प्रस्तुत करेगी।

इसके साथ ही एप्पल एक M1X पावर्ड, रि-डिज़ाइन Mac Mini भी लॉन्च कर सकता है। इसके अलावा तीसरी जनरेशन के Airpods आने की भी उम्मीद है, जो iPhone 13 सीरीज़ के साथ लॉन्च नहीं किये गए। कयास लगाए जा रहे हैं कि Airpods 3 का डिज़ाइन अभी मौजूद Airpods के जैसा ही होगा, लेकिन इसे कम कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।

इस इवेंट में कंपनी नए MacOS, जिसका नाम Monterey है, को भी रिलीज़ कर सकती है। इसमें आपको कई बेहतरीन फ़ीचर मिलने की उम्मीद है जैसे कि नया सफारी ब्राउजर, सेकेंडर स्क्रीन, इत्यादि।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageअब इंतज़ार खत्म? Apple का Foldable iPhone लेकर आया बड़ा सरप्राइज़

अगर आप लंबे समय से इस सवाल का इंतज़ार कर रहे हैं कि “Apple आखिर foldable iPhone कब लाएगा?”, तो अब तस्वीर थोड़ी साफ होती नज़र आ रही है। पिछले करीब 7 सालों से Samsung जैसे ब्रांड इस सेगमेंट में आगे हैं, लेकिन Apple अब अपनी एंट्री की तैयारी में है। आइये जानते हैं कि …

ImageiPhone 13 सीरीज़ 14 सितम्बर को हो सकती है लॉन्च; सामने आएंगे ये चार स्मार्टफोन

iPhone 13 का लॉन्च अब नज़दीक लगता है। ढ़ेरों अफ़वाहें हैं कि नयी iPhone 13 सितम्बर के महीने में लॉन्च होने जा रही है और अब बस इसमें कुछ ही दिन बाकी हैं। वैसे हर बीतते दिन के साथ हमें इन स्मार्टफोनों के बारे में कुछ न कुछ और पता चलता जा रहा है। आज …

ImageApple iPhone 13 सीरीज़ के लॉन्च की की घोषणा हुई; जानिए इससे जुड़े सभी सवालों के जवाब

Apple iPhone 13 की लॉन्च की तारीख़ सामने आ चुकी है। कंपनी इस इवेंट को 14 सितम्बर, 2021 को होस्ट करने वाली है जिसमें Apple iPhone 13 सीरीज़ में चार नए स्मार्टफोन आने के आसार हैं। इसके अलावा और भी काफी कुछ कंपनी की तरफ से नयी घोषणाएं की जा सकती है। इस इवेंट से …

ImageiPhone 18 Pro को लेकर नया लीक, Apple का अगला iPhone बाहर से वैसा ही लेकिन अंदर हो सकते हैं बड़े बदलाव

हर साल नए iPhone के लॉन्च से पहले एक उम्मीद ज़रूर बनती है कि शायद इस बार Apple डिज़ाइन में कोई बड़ा बदलाव कर दे। लेकिन अगर ताज़ा लीक सही साबित होते हैं, तो iPhone 18 Pro शायद दिखने में उतना नया महसूस न हो जितना लोग उम्मीद कर रहे होंगे। यह पूरी तरह हैरान …

ImageApple के इनवाइट पर ‘Nothing’ लिखकर Carl Pei ने किया Phone (4a) के लॉन्च का ऐलान

टेक दुनिया में Carl Pei ने एक बार फिर शरारती अंदाज़ में हलचल मचा दी है। उन्होंने Apple के एक असली इवेंट इनवाइट की फोटो शेयर की, लेकिन Apple लोगो के ऊपर हाथ से “Nothing” लिख दिया और नीचे तारीख डाल दी: March 5 (5 मार्च)। बस, यहीं से Nothing Phone (4a) की लॉन्च डेट …

Discuss

Be the first to leave a comment.