iPhone और Samsung के प्रीमियम यूज़र्स ने बतायी AI फीचरों की सच्चाई, जिसे जानकर चौंक जाएंगे आप

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आज के समय में टेक्नोलॉजी जगत में सबसे ज़्यादा अगर किसी चीज़ की चर्चा है, तो वो है AI। पिछले साल में Samsung और Google ने अपने फोनों में AI को काफी ज़्यादा को प्रमोट किया। इसके बाद Apple Intelligence आने के साथ, इसकी चर्चा और तेज़ हो गयी। लेकिन अगर मैं आपसे पूछूं कि आप अपने फ़ोन में AI फीचरों का कितना इस्तेमाल करते हैं या आपके अनुसार AI फोनों में कितना उपयोगी है, तो आपका क्या जवाब होगा ?

जब आप साधारण जनता से पूछेंगे कि क्या आपको आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ फ़ोन में कोई बदलाव लगता है या ये उपयोगी है, तो आपको कई तरह के जवाब मिलेंगे। हालांकि Galaxy AI, Google AI और Apple Intelligence के साथआने वाले फोनों में लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है, लेकिन एक ताजा सर्वे के अनुसार जो लोग AI स्मार्टफोनों का इस्तेमाल कर रहे हैं, उनको AI फीचर्स में कोई खास दिलचस्पी नहीं है। उनके अनुसार AI की उपयोगिता उतनी है ही नहीं।

आम जनता के बीच क्या AI फीचरों का महत्व है ?

आम जनता के बीच क्या AI फीचरों का महत्व है ?

दरअसल, SellCell (ग्राहकों के पुराने फ़ोन बिकवाने में मदद करने वाला एक ऑनलाइन पोर्टल) द्वारा किए गए एक सर्वे में पाया गया कि 73% iPhone और 87% Samsung Galaxy यूज़र्स को अपने फोन में मौजूद AI फीचरों से कोई खास फायदा नहीं मिलता। सिर्फ 15.4% iPhone यूज़र्स ने कहा कि Apple Intelligence, Galaxy AI से बेहतर है, जबकि 5.9% iOS यूज़र्स ने Galaxy AI को बेहतर बताया। अजीब तो ये है कि इनमें से 46.7% यूज़र्स को तो AI के बारे में इतनी जानकारी ही नहीं थी कि वे किसी एक को बेहतर बता सकें।

वहीँ सैमसंग के यूज़र्स अपने फोनों से थोड़े ज़्यादा खुश हैं। केवल 3.8% Samsung स्मार्टफोन यूज़र्स का मानना है कि Apple Intelligence बेहतर है, जबकि 7.8% ने Galaxy AI को अधिक प्रभावी बताया। वहीँ 75.4% लोगों ने दोनों को बराबर बताया और 13% को AI के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं है।

लोगों को नए फोनों में AI कितना महत्वपूर्ण लगता है?

अगर हम कभी भी कोई नया फ़ोन लें तो, लगता है कि नया फीचर होना ही चाहिए। इस सर्वे का कहना भी यही है कि 47.6% iPhone यूज़र्स के अनुसार नया फ़ोन लेते समय AI फीचर बहुत या कुछ हद तक ज़रूरी है। 23.7% Samsung यूज़र्स का कहना भी यही है।

लेकिन 16.8% iPhone यूज़र्स मानते हैं कि अगर Samsung बेहतर AI फीचर देगा, तो वो iPhone छोड़कर Samsung को अपना सकते हैं, जबकि केवल 9.7% Samsung यूज़र्स इस कारण से iPhones में स्विच कर सकते हैं।

लेकिन मामला पूरा पलट जाता है जब आप इन लोगों से AI फीचरों के लिए अतिरिक्त शुल्क की बात करते हैं। AI फीचरों के लिए मात्र 11.6% iPhone यूज़र्स शुल्क देने को तैयार हैं। वहीँ Samsung के Galaxy AI के फीचरों के लिए सैमसंग यूज़र्स में से केवल 4% लोग ही हैं, जो ये मानते हैं कि ये फीचर उनके लिए इतने उपयोगी हैं कि वो शुल्क देंगे।

वहीँ भारी मात्रा में – 86.5% iPhone यूज़र्स और 94.5% Samsung यूज़र्स ने साफ कहा कि वे AI फीचरों का सब्सक्रिप्शन नहीं लेंगे।

आपको जानकर हैरानी होगी कि 36.7% iPhone यूज़र्स को Apple Intelligence उपयोगी नहीं लगी। वहीँ Samsung यूज़र्स में 44.2% को AI फीचर उपयोगी नहीं लगे और 30.1% को AI के कारण प्राइवेसी को लेकर चिंता थी।

इस सर्वे में 2,000 से अधिक यूज़र्स शामिल थे, जिनमें से 1,000 से अधिक iPhone (iPhone 16, iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max) और 1,000 से अधिक Samsung Galaxy (Galaxy S24, S23, S22, Z Fold6, Fold5, Flip6, Flip5) यूज़र्स थे।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageथिएटर रिलीज से पहले ही सामने आया Yeh Prem Mol Liya का OTT प्लेटफॉर्म, जानें कब और कहां देखें

एक नज़र में : राजश्री प्रोडक्शंस और सूरज बड़जात्या की Yeh Prem Mol Liya 27 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी, लेकिन घर बैठे ये कहां दिखेगी, ये पहले ही तय हो गया है। 18 नवंबर को आए इसके ऑफिशियल ट्रेलर को पांच दिन में 4.5 करोड़ से ज़्यादा व्यूज मिल चुके हैं, और इसके थंबनेल …

ImageNothing के पहले AI डिवाइस की पहली झलक! स्क्रीन नहीं, बस दो LED और एक बटन

एक नज़र में : Carl Pei की कंपनी Nothing ने मंगलवार को अपने पहले AI-नेटिव डिवाइस का टीज़र जारी किया, जो बातचीत के लिए बना है और आपकी आवाज़ से चलेगा। इस टीज़र ने मेरी दुखती रग छू ली है। दरअसल दिमाग में चलती लगातार बातचीत के कारण मैं जितना मानना चाहूँ, उससे ज़्यादा बार …

ImageSamsung AI Glasses के प्री-ऑर्डर अमेरिका में शुरू, कीमत तय, पर भारत का क्या

एक नज़र में : AI वियरेबल्स की झलक कई कंपनियां सालों से दिखा रही हैं, इसलिए मैंने बारीक शर्तें पढ़कर ही भरोसा करना सीख लिया है। आखिरकार 12 नवंबर 2026 को Samsung के AI चश्मे (Intelligent Eyewear) की प्रेस रिलीज़ आ गई, जिसे ध्यान से पढ़ना बनता है, खासकर भारत के नज़रिए से। ये पढ़ें: …

ImageSamsung ने फिर बढ़ाए Galaxy F70 Pro, M47 और A27 के दाम, अब तीनों ₹2,000 महंगे

एक नज़र में : Samsung ने भारत में अपने तीन मिड-रेंज फोनों, Galaxy F70 Pro, Galaxy M47 और Galaxy A27 के दाम फिर ₹2,000 बढ़ा दिए हैं। इसके बाद F70 Pro और M47 के बेस वैरिएंट की कीमत ₹37,999 हो गई है, जो इनकी लॉन्च कीमत से पूरे ₹12,000 ज़्यादा है। टिपस्टर संजू चौधरी के …

ImageSamsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च: 50MP OIS कैमरा और 5,000mAh बैटरी, जानें कीमत

एक नज़र में : Samsung ने भारत में Galaxy F70 5G लॉन्च कर दिया है, और इसके साथ कंपनी की F-सीरीज़ में एक और मॉडल जुड़ गया है। सीरीज़ में इसकी जगह Galaxy F70e और ज़्यादा प्रीमियम Galaxy F70 Pro के बीच है। अच्छी बात ये है कि बैंक डिस्काउंट और लॉन्च ऑफर के बाद …

Discuss

Be the first to leave a comment.