Asus ROG Ally X 2 जून को हो सकता है लॉन्च; स्पेसिफिकेशन्स और कीमत हुई लीक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Asus ROG Ally X 2 जून को लॉन्च हो सकता है, ये एक हैंडहेल्ड गेमिंग कंसोल है, जिससे सम्बंधित कई खबरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं, दरअसल इसके लॉन्च से पहले ही इस हैंडहेल्ड गेमिंग कंसोल के डिस्प्ले, प्रोसेसर और स्टोरेज जैसे कई स्पेसिफिकेशन्स इंटरनेट पर लीक हो गए हैं। इसे पुराने Asus ROG Ally के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश किया जा सकता है, क्योंकि खबरों के अनुसार इसमें ज्यादा बैटरी बैकअप की संभावना है। जानते है, Asus ROG Ally X स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में।

ये पढ़े: Vivo X100s आज हो रहा है, लॉन्च स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक

Asus ROG Ally X लीक की जानकारी

इसकी जानकारी एक एक्स यूजर (@MysteryLupin) द्वारा लीक की गयी हैं, साझा की गयी पोस्ट में इसकी कीमत, कलर, और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी साझा की गयी हैं। (@MysteryLupin) के अनुसार इस हैंडहेल्ड गेमिंग कंसोल को ब्लैक कलर में पेश किया जा सकता है। बात करे कीमत की तो साझा की गयी पोस्ट के अनुसार इसकी कीमत $799 बताई गयी हैं, जो इंडियन करेंसी में लगभग 66,700 रुपये होती हैं।

ये पढ़े: Realme GT 6T इस महीने होगा लॉन्च; जाने कीमत, लॉन्च की तारीख, और स्पेसिफिकेशन्स

Asus ROG Ally X स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी

कंपनी द्वारा Asus ROG Ally X के स्पेसिफिकेशन्स की कोई जानकारी नहीं दी गयी हैं, लेकिन जो जानकारी लीक हुई हैं, उसके अनुसार इस हैंडहेल्ड गेमिंग कंसोल में 7-इंच का Full HD 1080p डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और  1,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट कर सकता है। इस डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass Victus और Gorilla Glass DX दिया जा सकता है।

अच्छी परफॉरमेंस के लिए इसमें AMD Ryzen Z1 एक्सट्रीम चिपसेट, 16GB से अधिक LPDDR5 RAM और 1TB SSD स्टोरेज दी जा सकती है। Asus ROG Ally के मुकाबले इसमें ज्यादा बैटरी दिए जाने की उम्मीद है, जो सिंगल चार्ज पर 3 घंटे तक लगातार चल सकती हैं। कनेक्टिविटी के लिए  वाई-फाई 6E, USB टाइप-सी और ब्लूटूथ 5.2 जैसे ऑप्शन मिल सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageRealme 16T में क्या है खास? बड़ी बैटरी, दमदार रेटिंग और सेल्फी मिरर के साथ आया फोन

Realme ने भारत में अपनी Realme 16 सीरीज़ का नया फोन Realme 16T लॉन्च कर दिया है। यह इस सीरीज़ का चौथा मॉडल है, जिसमें पहले से Realme 16 5G, Realme 16 Pro और Realme 16 Pro Plus शामिल हैं। खास बात यह है कि Realme 16T इस लाइनअप का सबसे किफायती फोन भी है, …

Imageलॉन्च से पहले सामने आ गयी ASUS ROG Phone 7 की कीमत; फ़ीचर भी हुए लीक

ASUS ROG Phone 7 फ्लैगशिप गेमिंग स्मार्टफोन है, जो भारत में 13 अप्रैल को लॉन्च होने वाला है। इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन को लेकर काफी चर्चा चल रही थी, लेकिन अब कंपनी द्वारा लॉन्च में इसकी कीमत की घोषणा करने से पहले ही, प्रचलित टिपस्टर योगेश ब्रार ने इसकी कीमत का भी खुलासा कर दिया …

ImageVivo X100s आज हो रहा है, लॉन्च स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक

Vivo आज ही चीनी बाज़ार में अपनी नयी सीरीज Vivo X100 लॉन्च करने वाला है, जिसमें Vivo X100s आज चीन में Vivo X100 Ultra और Vivo X100 Pro वैरिएंट शामिल है। लॉन्च से पहले ही एक वीबो यूजर “Digital Chat Station” द्वारा इस फ़ोन के सभी स्पेसिफिकेशन्स को लीक कर दिया गया है, जिसमें इसके डिस्प्ले, प्रोसेसर, और स्टोरेज जानकारी …

ImageRealme 16T पर लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा, कीमत और लाइव इमेज हुई लीक

Realme अपना नया Realme 16T भारत में 22 मई को लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले ही फोन की कीमत, लाइव इमेज और बॉक्स की तस्वीर सामने आ गई है, जिससे इसके डिज़ाइन और पोज़िशनिंग का काफी अंदाज़ा मिल जाता है। यह फोन खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए दिलचस्प हो सकता है, जो …

ImageVivo X300 FE की कीमत लॉन्च से पहले लीक: इस बार ‘Fan Edition’ इतना महंगा हो सकता है?

Vivo अपना अगला बड़ा लॉन्च 6 मई को करने जा रहा है, लेकिन उससे पहले ही X300 सीरीज़ के एक अहम फोन Vivo X300 FE की कीमत लीक हो गई है। और जो जानकारी सामने आई है, उसने काफी लोगों को चौंका दिया है। ये पढ़ें: Upcoming Smartphones in May 2026 – मई 2026 में …

Discuss

Be the first to leave a comment.