Asus ROG Phone 2 हुआ 120HZ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट के साथ इंडिया में लांच: जाने इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Asus ROG Phone 2 ताइवान कंपनी Asus के गेमिंग सब-ब्रांड ROG या Republic of Gamers की लेटेस्ट डिवाइस है जिसको आज इंडिया में लांच कर दिया गया है। लैपटॉप गेमिंग के बाद कंपनी ने पिछले साल अपना गेमिंग स्मार्टफोन लांच किया था जिसके अपग्रेड वरिएन्त ROG Phone 2 में आपको स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट। डिस्प्ले दी गयी है। तो चलिए नज़र डालते है इसके फीचरों पर:

यह भी पढ़िए: फुल-व्यू डिस्प्ले वाले साल 2019 के 10 बेस्ट स्मार्टफोन

Asus ROG Phone 2 की कीमत और उपलब्धता

Asus ROG Phone 2 फ्लिप्कार्ट पर Big Billion Days सेल के तहत 30 सितम्बर को बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसके साथ 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI की सुविधा भी दी गयी है।

Asus ROG Phone 2 sale date

Asus ROG Phone 2 और इसके साथ दी गयी एक्सेसरीज की कीमत:

  • ROG Phone 2 की कीमत: 8GB रैम वरिएन्त – 37,999 रुपए / 12GB रैम वरिएन्त – 59,999 रुपए
  • ROG 30W चार्जर – 1,999 रुपए
  • ROG Kunai Gamepad – 9,999 रुपए
  • ROG Lighting Armor Case – 2,999 रुपए
  • AeroActive Cooler II – 3,999 रुपए
  • TwinView Dock II – 19,999 रुपए
  • Mobile Desktop Dock – 12,999 रुपए
  • Pro Dock – 5,499 रुपए

Asus ROG Phone 2 के फीचर

Asus ROG Phone 2 में 6.59-इंच की FHD+ डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास 6 की प्रोटेक्शन के साथ दी गयी है। ROG में आपको पहली बार 120Hz AMOLED पैनल डिस्प्ले के अलावा ऑप्टिकल अंडर-फिंगरप्रिंट सेंसर, DCI-P3 कलर स्केल, HDR10 और SDR-टू-HDR सपोर्ट भी दिया जायेगा।

Asus ROG Phone 2 specs

प्रोसेसर की बात करे तो यहाँ हाल ही में लांच किया गया स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट Adreno 640 GPU के साथ दी गयी है। प्रोसेसर 2.96Ghz की क्लॉक स्पीड देता है तो अभी तक की सबसे तेज़ है। इसके साथ यहाँ एंड्राइड पाई आधारित ROG UI सॉफ्टवेयर मिलता है। फ़ोन में आपको आकर्षक 6,000mAh की बैटरी 30W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलती है।

फोटोग्राफी के लिए भी यहाँ पर 48MP+13MP का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप तथा सामने 24MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इन सबसे अलावा आपको यहाँ AR Core, NFC, ब्लूटूथ 5.0, 3.5mm ऑडियो जैक, USB टाइप-C पोर्ट और सभी बेसिक सेंसर भी दिए गये है।

Asus ROG Phone 2 गेमिंग फीचर

सबसे पहले फोन के साथ-साथ गेमिंग किट भी पेश की गयी है जिसके अलावा डिवाइस में मिलने वाले गेमिंग-सेंट्रिक फीचर:

  • Aura RGB लाइटिंग
  • ड्यूल-फ्रंट स्पीकर
  • 4 माइक, नॉइज़ कैंसलेशन के लिए
  • ड्यूल वाइब्रेशन मोटर
  • कस्टमाइज्ड कनेक्टर
  • 3D वेपर-चैम्बर
  • अल्ट्रासोनिक, प्रेशर-सेंसिटिव एयर-ट्रिगर

Asus ROG Phone 2 accessories

साथ में पेश की गयी एक्सेसरीज:

  • ROG Kunai Gamepad
  • ROG Lighting Armor Case
  • Aero Case
  • AeroActive Cooler II
  • TwinView Dock II
  • Mobile Desktop Dock
  • Pro Dock
  • WiGig Display Dock Plus

Asus ROG Phone 2 की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Asus ROG Phone 2
डिस्प्ले 6.59“, 19.5:9, 2340×1080, 120Hz/1ms AMOLED; 240Hz response time, 108% DCI-P3; 100,000:1 कंट्रास्ट रेश्यो, गोरिल्ला ग्लास 6, 10bit HDR, SDR2HDR upscaling
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 9.0 पाई आधारित ROG UI
प्रोसेसर 2.96GHz ओक्टा-कोर SD855+ with Adreno 640 GPU
बैटरी 6000mAh, 30W फ़ास्ट चार्जिंग
रैम 12GB
स्टोरेज 128GB/512GB UFS3.0
रियर कैमरा 48MP+13MP
फ्रंट कैमरा 24MP
अन्य फीचर ARCore, NFC, ब्लूटूथ 5.0, 3.5mm हैडफ़ोन जैक, USB टाइप-C, कस्टमाइज्ड कनेक्टर, ड्तयूल फ्रंट स्पीकर
कीमत 37,999 रुपए / 59,999 रुपए

Related Articles

ImageGalaxy S27 के CAD रेंडर लीक, डिज़ाइन में Samsung ने कुछ नहीं बदला

Galaxy S सीरीज़ में जो डिज़ाइन Galaxy S25 के साथ शुरू हुआ था, वही आपको Galaxy S26 में भी देखने को मिला था। Galaxy S27 Ultra की झलक तो आपको पहले ही मिल चुकी है, जब टिपस्टर Ice Universe ने इसका मॉकअप शेयर किया और उसके बाद इसके CAD रेंडर भी सामने आ गए। अब …

ImageAsus ROG Phone 2 स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट, 120Hz डिस्प्ले के साथ 23 जुलाई को होगा लांच

ROG Phone 2 के बार में काफी दिनों से ख़बरे आ रही थी की ये डिवाइस जल्दी ही मार्किट में देखने को मिल सकती है। ROG Phone पिछले साल लांच किये गये ROG Phone, जो की एक शानदार गेमिंग फोन था, का अपग्रेड वर्जन होगा। आज सामने आई खबर के अनुसार ये डिवाइस चीन में …

ImageAsus ROG Phone 2 की स्पेसिफिकेशन आई सामने: स्नैपड्रैगन 855+, 120Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ होगा लांच

Asus ROG Phone 2 ताइवान कंपनी Asus के गेमिंग सब-ब्रांड ROG या Republic of Gamers की लेटेस्ट डिवाइस है जिसको कल ग्लोबली लांच किया जायेगा लेकिन लांच से पहले ही सभी स्पेसिफिकेशन सामने आ गये है। लैपटॉप गेमिंग के बाद कंपनी ने पिछले साल अपना गेमिंग स्मार्टफोन लांच किया था जिसके अपग्रेड वरिएन्त ROG Phone …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

ImageMoto G Max 7,000mAh बैटरी और Snapdragon 6s Gen 4 के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: Motorola ने अपनी G-सीरीज़ में एक नया नाम जोड़ते हुए Moto G Max को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन का सारा ज़ोर बैटरी की कैपेसिटी पर है, लेकिन इसके साथ UFS 3.1 स्टोरेज, LPDDR5X रैम, 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा और 120Hz डिस्प्ले भी आपको मिलेंगे। आइए इसकी कीमत …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products