Asus ROG Phone 3 होगा 22 जुलाई को लांच, जाने फोन में क्या होगा ख़ास

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Asus ROG Phones 3 इस साल के सबसे ख़ास और लोकप्रिय स्मार्टफोनों में से एक साबित होने वाला है। आज कंपनी ने अपने लेटेस्ट अपकमिंग गेमिंग स्मार्टफोन की लांच डेट का खुलासा कर दिया है। रिपोर्ट्स की माने तो यह डिवाइस 22 जुलाई को ऑनलाइन लांच इवेंट के जरिये पेश की जाएगी।

Asus ने अपने ऑनलाइन इवेंट के मीडिया इनवाइट कोका रोल आउट भी शुरू कर दिया है। जैसा की सामने आया है ROG Phone 3 का ऑनलाइन इवेंट 8:30 बजे शुरू होगा। चीन में लांच करने के लिए कंपनी ने एक बार फिर Tencent के साथ मिलकर डिवाइस को पेश करने का मन बनाया है।

Asus ROG Phone 3 से जुडी जानकारी

ROG Phone 3 से जुडी सभी अफवाहों को अगर सच माना जाये तो डिवाइस से जुडी काफी जानकारी सामने आ चुकी है। लीक इमेज के अनुसार ROG Phone 3 में आपको पिछले साथी की तरह भी अच्छा डिजाईन मिल सकता है। इसमें आपको RGB लोगो और कर्व एज भी देखने को मिल सकती है।

पिछले की तरफ फोन में आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। डिस्प्ले की बात करे तो इसमें आपको 6.59-इंच की बड़ी डिस्प्ले AMOLED पैनल के साथ मिलेगी। हो सकता है की यहाँ डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकती है। प्रोसेसर के तौर पर यहाँ आगामी स्नैपड्रैगन 865+ चिपसेट मिल सकती है।

गेमिंग स्मार्टफोन होने की वजह से यहाँ 16GB तक की रैम देखने को मिल सकती है जिसके साथ 512GB स्टोरेज का विकल्प भी मिलता है। Asus ROG Phone 3 में आपको 6,000mAh की बड़ी बैटरी तो मिलेगी ही साथ में फोन एंड्राइड 10 आधारित ROG UI पर रन करता हुआ मिलता है।

Related Articles

Imageजून 2026 में आने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in June 2026 in India

मई 2026 स्मार्टफोन लॉन्च के मामले में थोड़ा ठंडा रहा। कुछ फोन आए ज़रूर, लेकिन मिड-रेंज सेगमेंट में वह हलचल नहीं दिखी, जिसकी भारतीय खरीदार सबसे ज़्यादा उम्मीद करते हैं। इस साल वैल्यू-फॉर-मनी का मतलब भी बदल गया है। जो फीचर्स पहले ₹15,000-₹18,000 वाले फोन में मिलते थे, वे अब ₹25,000 या उससे ऊपर की …

ImageAsus ROG Phones 3 होगा 22 जुलाई को इंडिया में लांच, फ्लिप्कार्ट पर आया सामने

पिछले काफी महीनों से Asus मोबाइल सेगमेंट में काफी शांत था लेकिन आज कंपनी ने अपने ROG Phone 3 की लांच डेट खुलासे के साथ मार्किट में नयी चर्चा शुरू कर दी है। Asus का तीसरा गेमिंग स्मार्टफोन 22 जुलाई को एक वर्चुअल इवेंट के जरिये लांच होने वाला है। कंपनी अपने आधिकारिक YouTube चैनल और …

ImageAsus ROG Phone 5 होगा स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट और 16GB रैम के साथ 10 मार्च को लांच

गेमिंग के शौकीन यूजरों के लिए खुशखबरी, Asus अपनी लेटेस्ट गेमिंग मशीन यानि Asus ROG Phone 5 को मार्च महीने में लांच करने वाला है जिसमे आपको लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट देखने को मिलेगी। कंपनी ने अनुसार ROG की अपकमिंग डिवाइस 10 मार्च को ताइवान में पेश की जाएगी। कंपनी ने पोस्टर भी जारी किया है …

ImageAndroid 17 में क्या नया है? AI, सुरक्षा और Instagram तक आपके फोन में बदलने वाली हैं ये चीज़ें

Android 17 को Google सिर्फ एक नए अपडेट की तरह पेश नहीं कर रही है, बल्कि इस बार कंपनी आपके फोन को ज़्यादा समझदार, ज़्यादा सुरक्षित और रोज़मर्रा के इस्तेमाल में ज़्यादा काम का बनाने की कोशिश कर रही है। अगर आप दिनभर फोन पर चैट करते हैं, वीडियो देखते हैं, Instagram इस्तेमाल करते हैं, …

ImageRealme के नए फोन की लॉन्च डेट कन्फर्म: बड़ी बैटरी के साथ एक बार चार्ज के बाद 3 दिन चलने का दावा

अगर आप ऐसा फोन चाहते हैं जिसमें बैटरी जल्दी खत्म होने की चिंता कम हो, तो Realme का नया फोन आपके काम का हो सकता है। कंपनी ने Realme 16T 5G की भारत लॉन्च तारीख कन्फर्म कर दी है। यह फोन 22 मई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और यह Realme 16 सीरीज़ का …

Discuss

Be the first to leave a comment.