Ather Konarc vs TVS Orbiter: डिस्क ब्रेक या 158 किमी रेंज, 1 लाख में कौन सा स्कूटर लें?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Ather Konarc vs TVS Orbiter: Ather ने अपने सबसे सस्ते स्कूटर Konarc की डिलीवरी सितंबर से शुरू कर दी है, और दिल्ली में सब्सिडी के बाद इसका 125 किमी रेंज वाला S 125 मॉडल ₹1 लाख से नीचे उपलब्ध है। लेकिन ठीक इसी बजट में TVS Orbiter भी बाज़ार में पहले से बिक रहा है, जिसका 3.1kWh वाला V2 मॉडल करीब ₹7,000 कम में 33 किमी ज़्यादा IDC रेंज का दावा करता है। यानी ₹1 लाख के आसपास इलेक्ट्रिक स्कूटर ढूंढ रहे लोगों के सामने अब ये दो नाम सीधे आमने-सामने खड़े हैं।

एक है Ather Konarc, जो कंपनी के नए EL प्लेटफॉर्म पर बना पहला फैमिली स्कूटर है, और जिसमें 4.7kW की मोटर, आगे डिस्क ब्रेक और 7-इंच का डिस्प्ले मिलता है। वहीँ दूसरी तरफ है TVS Orbiter, जो कंपनी के iQube से नीचे आता है और बड़ी बैटरी के साथ 34 लीटर की डिक्की और क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर भी इसमें आपको मिलते हैं।

आप जानते हैं कि Ather की पहचान उसकी तकनीक रही है, और Konarc में भी ये तकनीक मौजूद है। हालांकि इसके ज़्यादातर स्मार्ट फीचर ₹16,000 का AtherStack Pro पैक लेने पर ही चालू होते हैं। आइए जानते हैं, ₹1 लाख के बजट में इन दोनों में से कौन सा स्कूटर आपके लिए बेहतर रहेगा।

ये पढ़ें: Ather Konarc लॉन्च, अब एक लाख से कम में मिलेगा कंपनी का सबसे सस्ता स्कूटर

Ather Konarc S के चारों रंग विकल्प एक साथ

कीमत

दिल्ली में केंद्र की PM E-Drive और राज्य सरकार, दोनों की सब्सिडी मिलती है, इसलिए यहां ये दोनों स्कूटर ₹1 लाख से नीचे आ जाते हैं। Ather के कॉन्फिगरेटर में Konarc S की कीमत में ₹26,000 के कुल फायदे जुड़े हैं, वहीँ TVS अपनी वेबसाइट पर Orbiter V2 के लिए कुल ₹32,000 की सब्सिडी दिखाती है।

स्कूटरबैटरीदिल्ली (सब्सिडी के बाद)बेंगलुरु (PM E-Drive के बाद)
Ather Konarc S 1252.7kWh₹94,549₹1,21,999
TVS Orbiter V23.1kWh₹87,480₹1,09,830
TVS Orbiter V11.8kWh₹81,900₹99,900

यानी दिल्ली में Orbiter V2 को आप Konarc S 125 से करीब ₹7,000 कम में खरीद पाएंगे, और बेंगलुरु में ये फर्क बढ़कर करीब ₹12,000 हो जाता है। Konarc का ₹99,999 (बेंगलुरु) वाला S 100 मॉडल 2027 में आएगा, इसलिए आज खरीदने के लिए सबसे कम में केवल Konarc S 125 है।

हालांकि Orbiter भी अब पहले जितना सस्ता नहीं रहा। अगस्त 2025 में TVS ने इसे बेंगलुरु में ₹99,900 की कीमत पर लॉन्च किया था, और आज यही 3.1kWh मॉडल वहां करीब ₹10,000 महंगा मिल रहा है।

ये पढ़ें: 2026 में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की धूम, 8 महीने में बिके 13.6 लाख यूनिट, सबसे ज़्यादा लोगों ने ख़रीदे ये इलेक्ट्रिक स्कूटर

Ather Konarc vs TVS Orbiter: डिज़ाइन और डिक्की

रोज़ के इस्तेमाल वाली सहूलियत में Orbiter, Konarc से एक कदम आगे है। इसका वज़न 112 किलो है, जो Konarc S 125 के 126.5 किलो से 14.5 किलो कम है। साथ ही इसकी डिक्की 34 लीटर की है, जिसमें TVS के अनुसार दो हेलमेट आ जाते हैं, वहीँ Konarc में 31 लीटर की डिक्की मिलती है।

हालांकि बनावट में Konarc की अपनी खूबी है, क्योंकि ये Ather का पहला स्कूटर है जिसके साइड पैनल मेटल के हैं। दोनों स्कूटरों में आगे 14-इंच और पीछे 12-इंच के अलॉय व्हील हैं, और तंग पार्किंग से स्कूटर पीछे निकालने के लिए दोनों में रिवर्स असिस्ट भी मिलता है।

संकरी गलियों में रोज़ स्कूटर घुमाना और खड़ा करना पड़ता है, तो Orbiter का 14.5 किलो कम वज़न यहां सबसे ज़्यादा काम आता है।

TVS Orbiter इलेक्ट्रिक स्कूटर का साइड प्रोफाइल

Ather Konarc vs TVS Orbiter: परफॉरमेंस और ब्रेक

पिकअप और ब्रेक, दोनों में Konarc साफ तौर पर बेहतर स्कूटर है। इसके S 125 में 4.7kW की मोटर है, और कंपनी के अनुसार ये 0 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार 4.7 सेकंड में पकड़ लेता है। वहीँ Orbiter V2 को इसी रफ्तार तक पहुंचने में 6.8 सेकंड लगते हैं, यानी सिग्नल हरा होते ही Konarc करीब दो सेकंड पहले 40 की रफ्तार पर होगा।

इसके अलावा Konarc में आगे 220mm का डिस्क ब्रेक, पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन और थोड़े चौड़े टायर मिलते हैं। वहीँ Orbiter V2 में दोनों तरफ ड्रम ब्रेक और पीछे ट्विन शॉक दिए गए हैं।

₹1 लाख के बजट में आगे डिस्क ब्रेक मायने रखता है, और Orbiter V2 में ये आपको नहीं मिलता।

Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर की मेटल साइड पैनल वाली बॉडी

ये पढ़ें: Honda का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर QC3 लॉन्च, लेकिन मिलेगा सिर्फ 5 शहरों में

Ather Konarc vs TVS Orbiter: बैटरी, रेंज और चार्जिंग

बैटरी और रेंज में Orbiter आगे है, क्योंकि इसमें Konarc S 125 से 0.4kWh बड़ी बैटरी दी गयी है। एक बार चार्ज करने पर इसकी IDC रेंज 158 किमी है, जो Konarc S 125 की 125 किमी IDC रेंज से 33 किमी ज़्यादा है। Ather खुद बताती है कि असल सड़क पर S 125 करीब 100 किमी (TrueRange) चलता है।

घर पर चार्जिंग में भी Orbiter का 650W चार्जर Konarc के 450W ऑनबोर्ड चार्जर से 20 मिनट पहले 80% बैटरी भर देता है। हालांकि Konarc के पक्ष में Ather Grid है। रात को स्कूटर चार्जिंग पर लगाना भूल जाएं और सुबह बैटरी कम दिखे, तो S 125 को Ather Grid के फास्ट चार्जर पर लगाकर कंपनी के अनुसार 10 मिनट में करीब 15 किमी की रेंज वापस मिल जाती है।

जिनका रोज़ का सफर लंबा है, उनके लिए Orbiter की 158 किमी IDC रेंज इस मुकाबले की सबसे बड़ी वजह है।

TVS Orbiter के छह रंग विकल्प

Ather Konarc vs TVS Orbiter: फीचर, वारंटी और स्मार्ट टेक

फीचरों के मामले में Orbiter वो सब स्कूटर के साथ देता है, जिसके लिए Konarc में आपको AtherStack Pro लेना पड़ता है। TVS इसमें क्रूज़ कंट्रोल, हिल होल्ड, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, क्रैश अलर्ट और चोरी-टो अलर्ट देती है। रिंग रोड पर लंबी सीधी सड़क मिलते ही आप क्रूज़ कंट्रोल ऑन करके थ्रॉटल से हाथ ढीला कर सकते हैं।

Konarc S 125 में Orbiter के 5.5-इंच LCD से बड़ा 7-इंच का DeepView डिस्प्ले है, लेकिन इसमें AirWalk, AutoHold, चोरी और टो अलर्ट, OTA अपडेट और Find My Scooter जैसे फीचर ₹16,000 के AtherStack Pro पैक के साथ ही मिलते हैं। बैटरी वारंटी भी इसी पैक से जुड़ी है, जो 3 साल या 30,000 किमी से बढ़कर 5 साल या 60,000 किमी हो जाती है।

बिना कोई पैक खरीदे जितने फीचर Orbiter देता है, उतने फीचर Konarc S 125 में नहीं मिलते।

TVS Orbiter के फीचर, बड़ी डिक्की, 14-इंच व्हील और कनेक्टेड ऐप

पूरी स्पेसिफिकेशन तुलना

फीचरAther Konarc S 125TVS Orbiter V2
बैटरी2.7kWh3.1kWh
IDC रेंज125 किमी158 किमी
0-40 किमी/घंटा4.7 सेकंड6.8 सेकंड
टॉप स्पीड70 किमी/घंटा68 किमी/घंटा
चार्जर (साथ में) / 0-80%450W ऑनबोर्ड / 4 घंटे 30 मिनट650W / 4 घंटे 10 मिनट
ब्रेक (आगे / पीछे)220mm डिस्क / ड्रम (CBS)ड्रम / ड्रम (CBS)
सस्पेंशन (आगे / पीछे)टेलीस्कोपिक / मोनोशॉकटेलीस्कोपिक / ट्विन शॉक
टायर (आगे / पीछे)90/90-14 / 100/90-1290/80-14 / 90/90-12
वज़न126.5 किलो112 किलो
ग्राउंड क्लीयरेंस160mm169mm
डिक्की31 लीटर34 लीटर
डिस्प्ले7-इंच DeepView (नॉन-टच)5.5-इंच कलर LCD
राइड मोडSmartEco, Eco, Powerदो मोड
रंग46
कीमत (दिल्ली, सब्सिडी के बाद)₹94,549₹87,480

Ather Konarc vs TVS Orbiter: किसके लिए कौन सा स्कूटर सही रहेगा?

Ather Konarc S 125 उनके लिए है, जिनके लिए तेज़ पिकअप, आगे डिस्क ब्रेक और Ather का चार्जिंग नेटवर्क ज़्यादा मायने रखता है। इसे तब लीजिए, जब:

  • आपका ज़्यादातर सफर शहर के ट्रैफिक में है और तेज़ पिकअप आपके काम आता है।
  • आप ₹16,000 का AtherStack Pro अलग से लेने को तैयार हैं, ताकि सारे स्मार्ट फीचर और 5 साल की बैटरी वारंटी मिल सके।

TVS Orbiter V2 उनके लिए है, जिन्हें कम कीमत में ज़्यादा रेंज, बड़ी डिक्की और बिना किसी पैक के पूरे फीचर चाहिए। इसे तब लीजिए, जब:

  • आपका रोज़ का सफर लंबा है और आप कम बार चार्ज करना चाहते हैं।
  • घर में स्कूटर कई लोग चलाते हैं और हल्का वज़न सबके लिए आसान रहेगा।

मेरी सलाह है कि ज़्यादातर परिवारों के लिए Orbiter V2 को लीजिए, क्योंकि करीब ₹7,000 कम में ये ज़्यादा रेंज, बड़ी डिक्की और ज़्यादा फीचर देता है। AtherStack Pro जोड़ने के बाद दिल्ली में Konarc S 125 करीब ₹1.1 लाख का पड़ता है, और तब ये फर्क ₹23,000 के आसपास पहुंच जाता है।

हाँ अगर आपके रोज़ के रास्ते पर Ather Grid का फास्ट चार्जर पहले से है और आपके लिए आगे डिस्क ब्रेक सबसे ज़रूरी चीज़ है, तो फिर Konarc S 125 ही आपके लिए बेहतर रहेगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageनाना पाटेकर की 7 सबसे यादगार फिल्में, ‘क्रांतिवीर’ से ‘वेलकम’ तक जानें किस OTT पर देखें

एक नज़र में : 8 अक्टूबर को 75 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले नाना पाटेकर की सात सबसे यादगार फिल्में आप आज भी घर बैठे OTT पर देख सकते हैं, और इनमें से ‘वेलकम’ तो Prime Video पर इन दिनों विज्ञापनों के साथ बिल्कुल मुफ्त चल रही है। हालांकि जिस ‘परिंदा’ …

ImageAther Konarc लॉन्च, अब एक लाख से कम में मिलेगा कंपनी का सबसे सस्ता स्कूटर

Ather ने इस बार अपने अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटरों से अलग एक सस्ता विकल्प पेश किया है। अभी तक Ather Rizta (₹1,21,999) और Ather 450 सीरीज़ (शुरुआत ₹1,35,999 से) प्रचलित रहे हैं। लेकिन शनिवार को अपने चौथे Community Day में Ather ने Konarc के साथ एक लाख रुपये से नीचे वाले सेगमेंट में भी कदम बढ़ा …

ImageRedmi Note 17 Pro vs vivo T5: 35 हजार में 9,000mAh बैटरी या 144Hz स्क्रीन, कौन सा फोन लें

Redmi Note 17 Pro vs vivo T5: Redmi Note 17 Pro को भारतीय बाज़ार में एंट्री मिल चुकी है, लेकिन इस बार ये फोन ₹35,000 के बजट में आया है। लेकिन इस बजट में भारतीय बाज़ार में अगर आपको एक बड़ी बैटरी और AMOLED स्क्रीन वाला फोन चाहिए, तो केवल एक यही नहीं है। इसी …

ImageOnePlus N6 Lite vs iQOO Z11 Lite – 17 हज़ार में 4G लें या 5G, कौन सा फोन आपके लिए बेहतर?

OnePlus ने आज भारत में N6 Lite लॉन्च कर दिया है, और ₹16,999 की कीमत के साथ यही अब कंपनी की पूरी लाइनअप का सबसे सस्ता फोन है। लेकिन इस कीमत के साथ एक शर्त भी जुड़ी हुई है, क्योंकि ये पूरी तरह 4G फोन है और इसमें 5G सिम काम नहीं करेगी। वजह वही …

Image2026 में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की धूम, 8 महीने में बिके 13.6 लाख यूनिट, सबसे ज़्यादा लोगों ने ख़रीदे ये इलेक्ट्रिक स्कूटर

Electric Scooter Sales 2026: इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने का मन बनाते समय हम में से बहुत से लोग एक ही जगह अटक जाते हैं, कि बेहतर विकल्प कौन सा है, खासकर तब जब पेट्रोल से इलेक्ट्रिक स्कूटर की तरफ पहली बार मुड़ रहे हों। शोरूम में जाकर हर स्कूटर की बैटरी, रेंज और कीमत जानने के …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products