इस गर्मी अपने घर के लिए एक नया एयर कूलर लेना चाहते हैं, तो बाजार में अलग अलग बजट में कई शानदार कूलर उपलब्ध है, जिनमें आपको अपनी जरूरतों के अनुसार अलग अलग फीचर्स मिलेंगें। यहीं पर आकर हम कन्फ्यूज हो जाते हैं, कि हमें कौनसा कूलर खरीदना चाहिए, लेकिन आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। इस लेख में हमनें आपके लिए बेस्ट एयर कूलर 10000 रुपए से कम कीमत में बताए हैं, जिन्हें आप अपने घर मंगवा सकते हैं।
ये पढ़ें: एयर कूलर खरीदते समय ये गलती न करें, पूरी गर्मी पछताना पड़ेगा
बेस्ट एयर कूलर 10000 रुपए से कम कीमत में
Bajaj PX97 Torque 36 L Room Air Cooler
यदि आप अपने लिए एक पर्सनल कूलर देख रहे हैं, तो ये आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इस कूलर में आपको 36 लीटर की क्षमता वाला वॉटर टैंक मिलता है। कूलर की बॉडी प्लास्टिक की है, और ये 30 फीट तक हवा फेक सकता है। इस कूलर में आपको 3 स्पीड ऑप्शन मिलते हैं। कूलर का पॉवर कंसप्शन 100W का है। इसमें टर्बो फैन तकनीक का उपयोग किया गया है, और इसका साइज 43.5 (W) x 82 (H) x 45.5 (D) cm है। फिलहाल ये कूलर 5,999 रुपए की कीमत पर उपलब्ध है। कूलर पर आपको 1 साल की मैन्यूफैक्चरर वारंटी भी दी जाएगी।
Symphony HiFLO 40 L Personal Air Cooler

ये 10,000 रुपए से कम कीमत में एक बेस्ट एयर कूलर है, जिसमें 40 लीटर पानी का टैंक दिया गया है। ये एक छोटे रूम के लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है। इसमें भी आपको 3 ही स्पीड ऑप्शन मिलेंगे। कूलर का साइज 45 (W) x 98 (H) x 30.5 (D) cm है। इस पर आपको 1 साल की मैन्यूफैक्चरर वारंटी मिलती है। कूलर की कीमत 6491 रुपए है।
Symphony Touch 40 L Desert Air Cooler
यदि आप एक बड़े कमरे या हॉल के लिए कूलर लेना चाहते हैं, तो आप इस ऑप्शन को ट्राई कर सकते हैं। इस कूलर में 40 लीटर पानी की क्षमता मिलती है। ये हनीकॉम्ब पैड्स के साथ आता है, और 18 m² एरिया को कवर करता है। इसकी और डिलिवरी 18 m² है, और ये 3 स्पीड ऑप्शन के साथ आता है। इसमें एक आईस चैंबर भी दिया गया है, जो ठंडी हवा देने में काम आता है।
इसके साथ ही 4 Castor Wheels, Auto Louver Movement, और Oscillating Function की सुविधा भी मिलती है। इसका पॉवर कंसप्शन 185W है, और ये एक साल की मैन्युफेचरर वारंटी के साथ आता है। कूलर का साइज 47 (W) x 81 (H) x 35 (D) cm और कीमत 6491 रुपए है।
Sansui Glacier X 34 L Personal Air Cooler
यदि आप एक एडवांस्ड फीचर वाला एयर कूलर लेना चाहते हैं, तो आप इस कूलर को खरीद सकते हैं, हालांकि ये कीमत में थोड़ा ज्यादा है, लेकिन बाकी अन्य कूलर के मुकाबले इसमें ज्यादा फीचर्स मिलेंगे। कूलर 34 लीटर वॉटर टैंक कैपेसिटी के साथ आता है, और 30 फीट तक हवा फेकने में सक्षम है। कूलर में 4 वे एयर डिफ्लेक्शन की सुविधा मिलती है। ये हनीकॉम्ब पैड्स के साथ आता है, और इसमें अलग से आईस चैंबर भी दिया गया है।
मोटर 2500 RPM की स्पीड पर काम करती है। इसकी सबसे खास बात है, कि इसे आप रिमोट से भी ऑपरेट कर सकते हैं। इसमें आपको 3 स्पीड ऑप्शन मिलेंगे, और एक डस्ट फिल्टर भी दिया गया है, जिससे आपको स्वच्छ हवा मिले। इसकी एयर डिलीवरी 1412.59 cfm है, और इसमें वॉटर लेवल इंडीकेटर भी दिया गया है।
अन्य फीचर्स की बात करें, तो इसमें Mosquito Net, Overflow Drain Hole, Auto Louver Movement, Oscillating Function, Castor Wheels जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इसका साइज 44 (W) x 86 (H) x 35 (D) cm, और पॉवर कंसप्शन 100W है। फिलहाल ये कूलर 1 साल की मैन्यूफैक्चरर वारंटी के साथ 9,799 रूपए की कीमत पर उपलब्ध है।
Summercool Alvaro 95 L Desert Air Cooler
10,000 रुपए से कम कीमत में बेस्ट कूलर की लिस्ट में आखिरी नाम Summercool Alvaro 95 L Desert Air Cooler का है। इसमें आपको 95 लीटर का सबसे बड़ा वॉटर टैंक मिलेगा। कूलर 1350 RPM की स्पीड वाली कॉपर मोटर के साथ आता है, 45 फीट तक हवा फेकने में सक्षम है। ये 148.64 m² कूलिंग एरिया को कवर करता है। कूलर में 4 वे एयर डिफ्लेक्शन की सुविधा मिलती है, और 4 फैन ब्लेड्स दिए गए हैं।
इसमें भी 3 स्पीड ऑप्शन दिए गए हैं। कूलर हनीकॉम्ब पैड्स के साथ आता है, और इनवर्टर कंपेटिबल है। इसका साइज 72 (W) x 133 (H) x 55 (D) cm है, और बॉडी हाई ग्रेड प्लास्टिक की बनी हुई है। हालांकि, इसमें आईस चैंबर नहीं दिया गया है, लेकिन Overflow Indicator, Water Level Indicator जैसे फीचर्स के साथ आता है। कूलर 8,727 रुपए की कीमत पर उपलब्ध है, और इसमें भी आपको 1 साल की मैन्यूफैक्चरर वारंटी मिलेगी।
ये पढ़ें: realme P3 Ultra लूनार डिजाइन के साथ अंधेरे में चमकेगा, इस तारीख को काफी कम कीमत पर हो रहा है लॉन्च
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।