2025 के Best Compact Phones: ये 6 छोटे स्मार्टफोन भारत में तहलका मचा रहे हैं

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अगर आप भी उन बड़े, भारी स्मार्टफोनों से परेशान हैं जो जेब में भी फिट नहीं आते और एक हाथ से पकड़ना भी मुश्किल होता है, तो ये आर्टिकल आप ही के लिए है। पिछले साल से इस साल के तक काफी कॉम्पैक्ट फोनों (compact phones) को ऐसे लौटते देखने को मिला है जिसकी उम्मीद शायद किसी ने नहीं की थी।

Counterpoint के एक सर्वे के मुताबिक 74% भारतीय यूज़र्स छोटे फोन पसंद करते हैं, लेकिन अभी तक अच्छे विकल्पों की कमी हमेशा महसूस की जाती थी। अच्छी बात ये है कि अब ब्रैंड्स ने आखिरकार यूज़र्स की बात सुन ली है। अब Compact Phones in India की लिस्ट 2025 में लम्बी होती जा रही है।

कॉम्पैक्ट फोनों की सबसे खास बात यही है कि ये इस्तेमाल करने में आसान और ग्राहक के लिए आरामदायक होने को प्राथमिकता देते हैं। हालांकि एक बात ये भी है कि अब हम जिन्हें कॉम्पैक्ट फोन कह रहे हैं, कुछ सालों पहले तक वही स्टैण्डर्ड साइज़ हुआ करता था। फिलहाल 6 – 6.5 इंच की स्क्रीन को 60% यूज़र अब परफेक्ट मानते हैं, और आज के कई नए compact phones लगभग इसी दायरे में हैं। चलिए जानते हैं, इस साइज़ के कौन-से मॉडल इस साल आप खरीद सकते हैं। यहां हम आपको भारत में इस समय उपलब्ध best compact phones की सूची दे रहे हैं।

ये पढ़ें: Realme GT 8 Pro vs OnePlus 15: असली फ्लैगशिप किंग कौन निकला?

Apple iPhone Series

Apple ने हमेशा से कॉम्पैक्ट फोन चाहने वालों के लिए 1 विकल्प तो रखा ही है और इन यूज़र्स के अभी भी बेस मॉडल iPhone 15 से लेकर iPhone 17 तक लगभग सभी मॉडल परफेक्ट कॉम्पैक्ट फोन हैं। ये फोन उन लोगों के लिए खास हैं जो छोटा, प्रीमियम, और एक सुरक्षित iPhone चाहते हैं।

क्यों खरीदें?

  • A16 Bionic या अन्य मॉडलों में उससे नए चिपसेट
  • बेहतरीन कैमरे और अब USB-C पोर्ट
  • 256GB विकल्प भी उपलब्ध

iPhone 15 – 256GB की कीमत ₹58,499 से शुरू

अगर आप Apple पर जाना चाहते हैं लेकिन बजट कम है, तो iPhone 16e भी काफी पॉपुलर हो रहा है। ये 6.1-इंच की स्क्रीन के साथ आता है और साथ ही इसमें Apple Intelligence के सभी फीचर भी आपको मिलेंगे।

Samsung Galaxy S24 & S25

Samsung compact phones भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं। हर साल आने वाली Galaxy S-सीरीज़ के बेस मॉडल, जैसे – Galaxy S24 और S25 इसी श्रेणी में आते हैं। ये दोनों ही स्लिम, हल्के और एक हाथ से आराम से इस्तेमाल होने वाले फोन हैं।

हालांकि Galaxy S24 में Snapdragon 8 Gen 3 है जबकि S25, नये Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ आता है। दोनों में काफी प्रीमियम कैमरा सेटअप और एक प्रीमियम बिल्ड आपको मिलता है।

क्यों खरीदें?

  • 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप
  • IP68 रेटिंग और आर्मर एल्युमीनियम फ्रेम
  • कॉम्पैक्ट फोन में 4,000mAh बैटरी

कीमतें:
S24 – ₹44,999
S25 – ₹74,999 (फिहाल इस पर प्राइस कट भी लागू है और बैंक डिस्काउंट के बाद कीमतें और कम हो जायेंगे)

ये भी पढ़ें: Realme GT 8 Pro Hindi Review: स्वैप होने वाले कैमरा मॉड्यूल के साथ क्या ₹73,000 में ये सबसे पावरफुल है?

Google Pixel 9 / Pixel 9a

pixel 9a

Pixel फोन अपने clean UI और बेहतरीन फोटोग्राफी अनुभव के लिए जाने जाते हैं। Pixel 9 और Pixel 9 Pro दोनों ही कॉम्पैक्ट फोनों में गिने जाते हैं, लेकिन इस्तेमाल करने में ये काफी बेहतरीन हैं। वहीं Pixel 9a कॉम्पैक्ट लवर्स के लिए इन दोनों का थोड़ा सस्ता और संतुलित विकल्प है।

क्यों खरीदें?

  • ब्राइटेस्ट Actua डिस्प्ले (2700 निट्स)
  • Tensor AI फीचर
  • 7 साल के अपडेट्स

कीमतें: Pixel 9a मिड-प्रीमियम केटेगरी में एक अच्छा विकल्प है।

OnePlus 13s

अगर आपको एक छोटे फोन में बड़ी बैटरी चाहिए, तो OnePlus 13s आपके लिए सबसे दिलचस्प विकल्प है। कॉम्पैक्ट फोन में आम तौर पर बड़ा बैटरी पैक नहीं मिलता, लेकिन 13s इससे काफी अलग है। ये फोन 6.3-इंच का है, और इसका वज़न मात्र 185 ग्राम है, लेकिन इसमें बैटरी आपको 5850mAh की मिलती है।

एक छोटी कमी इसमें ये है कि इसमें अल्ट्रा वाइड कैमरा नहीं है, लेकिन परफॉरमेंस लवर्स के लिए ये फोन काफी अच्छा है।

क्यों खरीदें?

  • Snapdragon 8 Elite
  • 2-दिन तक की बैटरी लाइफ
  • स्मूद UI + AI फीचर

कीमतें: ₹50,999 से शुरू

ये भी पढ़ें: Oppo Find X9 Series भारत में लॉन्च: 2 दिन चलने वाली बैटरी और धमाकेदार फीचर

Xiaomi 15

Xiaomi 15 भी Compact Phones in India की लिस्ट में सबसे बेहतरीन फीचरों के साथ आने वाला फोन है। Leica ट्यून्ड कैमरे, वायरलेस चार्जिंग, LTPO डिस्प्ले – छोटे फोनों में इतने फीचर बहुत कम ही मिलते हैं। अगर आप फोटोग्राफी को प्राथमिकता पर रखते हैं, तो ये आपकी पहली पसंद बन सकता है।

क्यों खरीदें?

  • Snapdragon 8 Elite + IceLoop cooling
  • Leica ट्रिपल कैमरा (50MP + 50MP + 50MP)
  • 90W फ़ास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग

कीमतें: ₹64,999

Vivo X200 FE

Vivo X200 FE कॉम्पैक्ट फील के साथ सबसे बड़ी बैटरी लाता है। इस फोन में 6500mAh की बैटरी है, जो दो दिन का बैकअप दे सकती है। साथ ही Zeiss कैमरे इसे और प्रीमियम बनाते हैं।

क्यों खरीदें?

  • Dimensity 9300+ चिपसेट
  • 6500mAh बैटरी
  • Zeiss ऑप्टिक्स और 50MP सेल्फी

कीमतें: ₹54,999

कौन-सा Compact Phone आपके लिए सही है?

  • iOS फैंस के लिए: iPhone 15 / 16 / 16e
  • सबसे बेहतरीन Android परफॉरमेंस पाने के लिए: Samsung S25 या OnePlus 13s
  • जिन्हें फोटोग्राफी का शानदार अनुभव चाहिए: Xiaomi 15 या Pixel 9 Pro
  • बजट कॉम्पैक्ट फोन का अनुभव: Pixel 9a
  • लम्बी बैटरी लाइफ: Vivo X200 FE

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOPPO Find X9s भारत में आया, Find X9 से महंगा फिर भी क्यों है चर्चा में?

OPPO की नई लॉन्च रणनीति थोड़ी उलझन पैदा कर सकती है। कंपनी ने OPPO Find X9s को ‘सब-फ्लैगशिप’ कहा है, लेकिन इसकी कीमत और फीचर्स इसे स्टैंडर्ड Find X9 से ऊपर खड़ा करते हैं। कुछ ऐसा ही कन्फ्यूज़न Vivo X300 FE के साथ भी देखने को मिला था। ऐसे में सवाल सीधा है कि भारतीय …

ImageVivo X300 Ultra और X300 FE के आज भारत में लॉन्च से पहले कीमत लीक, जानें क्यों बढ़ गई है चर्चा?

Vivo आज भारत में अपनी X300 सीरीज़ के दो बड़े स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है – Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE। ये दोनों फोन कंपनी के प्रीमियम लाइनअप को और मज़बूत करने के लिए आ रहे हैं, लेकिन इस बार सबसे ज़्यादा चर्चा सिर्फ फीचर्स की नहीं, बल्कि कीमत की भी हो …

Imageभारत आ रहे हैं vivo के दो धांसू फोन, X300 Ultra और X300 FE में मिलेगा कुछ नया

vivo ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि उसके नए स्मार्टफोन vivo X300 Ultra और vivo X300 FE भारत में लॉन्च होने वाले हैं। कंपनी की भारत वेबसाइट पर दोनों फोन के टीज़र पेज लाइव हो चुके हैं, जिससे साफ है कि अब इन्हें चीन के बाहर भी पेश किया जा रहा है। …

Image₹30,000 में कौन-सा फोन खरीदें? ये हैं इस समय के टॉप 5 स्मार्टफोन

पिछले कुछ समय में ₹30,000 के बजट में स्मार्टफोन खरीदना पहले से ज़्यादा मुश्किल हो गया है। वजह सिर्फ नए लॉन्च नहीं हैं, बल्कि RAM और स्टोरेज चिप्स की बढ़ती कीमतें भी हैं, जिनकी वजह से अब इस रेंज में वैल्यू ढूंढना उतना आसान नहीं रहा। ऊपर से इस सेगमेंट में कई फोन ऐसे हैं, …

ImageAmazon Sale में ₹35,000 तक की छूट, Nothing Phone 3 समेत इन 7 फोनों पर है आकर्षक ऑफर

Amazon Great Summer Sale 2026 में इस बार स्मार्टफोन खरीदारों के लिए कई अच्छे मौके दिख रहे हैं। अगर आप काफी समय से नया फोन लेने का सोच रहे थे, लेकिन कीमत की वजह से रुक गए थे, तो यह सेल आपके लिए काम की हो सकती है। खास बात यह है कि इस बार …

Discuss

Be the first to leave a comment.