Jio vs Airtel vs Vi vs BSNL: best prepaid plans – आज के समय में भारत में सही मोबाइल रिचार्ज प्लान चुनना एक चैलेंज बन गया है। टेलीकॉम इंडस्ट्री में ज़बरदस्त कंपटीशन है और हर ऑपरेटर, Jio, Airtel, Vi और BSNL अपने-अपने यूज़र्स को लुभाने के लिए नए-नए prepaid plans लेकर आते रहते हैं। कोई OTT सब्सक्रिप्शन जैसे JioHotstar, Wynk Music, Apollo 24/7 जैसी सुविधाएं दे रहा है, तो कोई वीकेंड डेटा रोलओवर और नाइट डेटा जैसे फायदे जोड़ रहा है।
इन सभी प्लानों में वैधता (validity) भी अलग-अलग है, जैसे 28 दिन, 56 दिन, 84 दिन से लेकर पूरे 365 दिनों तक। ऐसे में यूज़र के लिए ये तय करना मुश्किल हो जाता है कि किस प्लान में सबसे ज्यादा value for money है, कौन सा प्लान best for daily data usage है, और किस नेटवर्क की स्पीड उसके इलाके में बेहतर है।
इसी उलझन को सुलझाने के लिए हमने आपके लिए तैयार की है – Jio vs Airtel vs Vi vs BSNL के कुछ बेस्ट प्लानों की तुलना के साथ एक आसान गाइड। इसमें हमनें कुछ सबसे पॉपुलर और बजट-फ्रेंडली प्रीपेड प्लान्स की तुलना एक साथ की है, ताकि आप जल्दी और आसानी से अपने लिए सही प्लान चुन सकें।
ये पढ़ें: Google Password Manager के 5 बेहतरीन Alternatives जो 2025 में आपकी डिजिटल सुरक्षा बढ़ाएंगे बढ़ाएंगे
365 दिन की वैधता वाले प्लान्स (1 Year Validity Plans)
फीचर | BSNL (₹2999) | Jio (₹3599) | Vi (₹3599) | Airtel (₹3599) |
---|---|---|---|---|
डेटा / दिन | 3GB प्रतिदिन | 2.5GB प्रतिदिन | 2GB प्रतिदिन + रात 12 से 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा | 2GB प्रतिदिन |
सीमा के बाद गति | 40kbps | 64kbps | 64kbps | 64kbps |
कॉलिंग व SMS | अनलिमिटेड कॉल + 100 SMS प्रतिदिन | वही | वही | वही |
फ्री सब्सक्रिप्शन | कोई नहीं | JioTV, JioCinema, JioCloud | कोई नहीं | Wynk Music, Hellotunes, Apollo 24/7 |

84 दिन की वैधता वाले प्लान्स (Best 3-Month Plans)
फीचर | BSNL (₹599) | Jio (₹859) | Vi (₹859) | Airtel (₹979) |
---|---|---|---|---|
डेटा / दिन | 3GB प्रतिदिन | 2GB प्रतिदिन | 1.5GB प्रतिदिन + रात डेटा + वीकेंड रोलओवर | 2GB प्रतिदिन |
सीमा के बाद गति | 40kbps | 64kbps | 64kbps | 64kbps |
फ्री सब्सक्रिप्शन | BSNL Tunes, गेम्स | JioSaavn, JioCinema, JioTV | कोई नहीं | Airtel Xstream, Wynk Music, Apollo 24/7 |
ये पढें: Airtel दे रहा है ₹17,000 वाला Perplexity AI Pro सब्सक्रिप्शन फ्री, जानें कैसे पाएं
56 दिन की वैधता वाले प्लान्स (Best 56 Days Plans)
फीचर | BSNL (₹347) | Jio (₹629) | Vi (₹579) | Airtel (₹579) |
---|---|---|---|---|
डेटा / दिन | 2GB प्रतिदिन | 2GB प्रतिदिन | 1.5GB प्रतिदिन + रात डेटा + वीकेंड रोलओवर | 1.5GB प्रतिदिन |
सीमा के बाद गति | 40kbps | 64kbps | 64kbps | 64kbps |
फ्री सब्सक्रिप्शन | BSNL Tunes, गेम्स | JioCinema, JioTV, JioCloud | कोई नहीं | Wynk Music, Apollo 24/7, Airtel Xstream |
30 दिन की वैधता वाले प्लान्स (Best 30-Day Plans)
फीचर | BSNL (₹199) | Jio (₹355) | Vi (₹345) | Airtel (₹355) |
---|---|---|---|---|
कुल डेटा | 2GB प्रतिदिन | 25GB कुल डेटा | 25GB कुल डेटा | 25GB कुल डेटा |
सीमा के बाद गति | 40kbps | 64kbps | ₹0.50 प्रति MB | ₹0.50 प्रति MB |
फ्री सब्सक्रिप्शन | कोई नहीं | JioCinema, JioTV, JioCloud | कोई नहीं | Wynk Music, Apollo 24/7, Hellotunes |
ये भी पढ़ें: किसी का Deleted Instagram पोस्ट या स्टोरी कैसे देखें? जानिए आसान तरीके
28 दिन की वैधता वाले प्लान्स (Best Monthly Recharge Plans)
फीचर | BSNL (₹108) | Jio (₹249) | Vi (₹349) | Airtel (₹299) |
---|---|---|---|---|
डेटा / दिन | 1GB प्रतिदिन | 1GB प्रतिदिन | 1.5GB प्रतिदिन | 1GB प्रतिदिन |
सीमा के बाद गति | 40kbps | 64kbps | 64kbps | 64kbps |
फ्री सब्सक्रिप्शन | BSNL Tunes, गेम्स | JioTV, JioCinema, JioCloud | कोई नहीं | Wynk Music, Hellotunes |
प्लान चुनते समय किन बातों का ध्यान रखें?
अगर आप YouTube, Netflix, Instagram पर ज़्यादा समय बिताते हैं, तो हाई डेटा वाला प्लान चुनें। वहीँ आपके इलाके में कौन सा नेटवर्क सबसे अच्छा है, प्लान लेने से पहले ये ज़रूर जांचें। सबसे सस्ता प्लान BSNL देता है, लेकिन इसकी स्पीड और 4G कवरेज सीमित हो सकती है। अगर आपको OTT, गेमिंग या हेल्थ ऐप्स में दिलचस्पी है, तो वही प्लान लें जिसमें ये शामिल हों। भारत के अधिकतर इलाकों में बेहतर सर्विस के लिए Airtel और Jio को सबसे पहले माना जाता है।
अगर आपको सिर्फ सस्ता प्लान चाहिए, तो BSNL एक अच्छा ऑप्शन है, खासकर कम फोन इस्तेमाल करने वालों के लिए। लेकिन अगर वहीँ आप entertainment, gaming और 5G speed चाहते हैं, तो Jio और Airtel बेहतर साबित होंगे। लेकिन Vi के पास एक खासियत है जैसे रात का फ्री डेटा और वीकेंड डेटा रोलओवर।
हर यूज़र की जरूरत अलग होती है, इसलिए ऊपर दिए गए प्लान्स को ध्यान से देखें और अपनी ज़रुरत के अनुसार बेस्ट चुनें।
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़ि