Google ने बताया BGMI के भारत में बैन होने का कारण, लेकिन इस तरह आप अब भी खेल सकते हैं

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

कल अचानक BGMI को Google Play स्टोर और App स्टोर से हटा दिया गया। ये गेमिंग कंपनी Kraftons के लिए एक बहुत बड़ा झटका है। भारत में PUBG के बैन होने के बाद, कंपनी ने लगभग एक साल पहले, इसे एक नए रूप में BGMI नाम से भारत में लॉन्च किया। BGMI (Battlegrounds mobile India) भारत प्रसिद्ध हो चुका था और अभी कुछ ही दिनों पहले कंपनी ने इसके 1 साल पूरे होने की ख़ुशी में एक इवेंट भी किया था। अब अचानक कल शाम को इसे Google Play Store से हटा दिया गया है और पता ये चला है कि ये सब भारत सरकार के निर्देश पर हुआ है।

ये पढ़ें: 10 बेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन जो आप ₹20,000 से कम में खरीद सकते हैं

BGMI बैन होने के बाद भी इस तरह खेल सकते हैं –

हालांकि BGMI (Battlegrounds Mobile India) भारत में बैन हो गया है भारत सरकार ने इसे Google Play Store और Apple App Store से हटाने के निर्देश दिए हैं। लेकिन भारत सरकार द्वारा इस पर अब तक कोई टिप्पणी नहीं की गयी है। वहीँ दूसरी तरफ अगर आपके फ़ोन में ये गेम आपने पहले से डाउनलोड की हुई है, तो आप इसे खेल सकते हैं। रिपोर्टों के अनुसार, जिनके फ़ोन में ये गेम है, वो अब भी बिना किसी बाधा के खेल पा रहे हैं। लेकिन इस पर सरकार का अगला कदम क्या होगा, फिलहाल कहना मुश्किल है।

BGMI क्यों हुआ बैन ?

हालांकि सामने आ रही खबरें तो यही कहती हैं कि ये सरकार के आदेश पर हुआ है। लेकिन BGMI को बनाने वाली कंपनी या उसके डेवलपर Krafton का कहना है, “हम अब भी ये जानने की कोशिश कर रहे हैं कि कैसे और क्यों BGMI को Google Play Store और Apple store से हटाया गया।”

दूसरी तरफ Google के अधिकारियों का बयान है कि, “कंपनी को भारत सरकार की तरफ से आधिकारिक (ऑफिशियल) आदेश मिले हैं, कि BGMI को प्ले स्टोर से हटा दिया जाए। आदेश प्राप्त होते ही, इस प्रक्रिया का पालन करते हुए, हमने डेवलपर को सूचित कर दिया है और भारत में गूगल प्ले स्टोर पर इस ऐप को तत्काल रूप से रोक दिया।”

हालांकि भारत सरकार की तरफ से ये सामने नहीं आया है, कि उन्होंने ऐसा किस कारण से किया है। BGMI जैसे प्रचलित गेम को बैन करने पर गेमिंग करने वाले लोग थोड़े निराश भी हैं, साथ ही सभी इसका कारण जांनने को भी उत्सुक हैं। लेकिन अगर आपके फ़ोन में ये गेम इन्सटॉल्ड है, तो आप इसे अब भी खेल सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageबिना बताए महंगा हो गया OnePlus 15R! अब खरीदने पर देना होगा ज्यादा पैसा

OnePlus 15R अचानक महंगा हो गया है और सबसे बड़ी बात, इसके लिए कोई घोषणा भी पहले नहीं की गयी। नई कीमतें अब सीधे वेबसाइट और Amazon पर दिख रही हैं, जिससे कई खरीददार हैरान हैं। अगर आप इस फोन को खरीदने का प्लान कर रहे थे, तो अब आपको पहले से ज़्यादा पैसा खर्च …

ImageBGMI (Battlegrounds Mobile India) भारत में बैन ; ये 5 मोबाइल गेम हैं BGMI के बेहतरीन विकल्प

BGMI (Battlegrounds Mobile India) भारत में बैन हो गया है। भारत सरकार ने इसे Google Play Store (प्ले स्टोर) से हटाने के निर्देश दिए हैं। लेकिन ये उन लोगों के लिए बहुत बुरी खबर है, जो BGMI खेलते हैं, या ये उनका पसंदीदा गेम है। लेकिन BGMI के अलावा और भी कुछ बेहतरीन FPS गेम …

Imageक्या ? BGMI Google Play Store पर जनवरी 2023 में वापस आ रहा है ?

भारत में मोबाइल गेमिंग के दीवानों की तादाद बहुत ज़्यादा है और उनमें BGMI का गेम बहुत पॉपुलर भी है। लेकिन अचानक इसी साल में कुछ महीनों पहले सरकार ने BGMI (Battlegrounds Mobile India) को भारत में बैन कर दिया। हालांकि Krafton ने अपने प्लेयर्स को ये वादा किया था कि वो भारत में इस …

ImageAI Summit 2026: दिल्ली में जुटे Google-OpenAI के दिग्गज, PM मोदी ने शुरू किया AI का सबसे बड़ा समिट

दुनिया की सबसे बड़ी AI दिग्गज कंपनियाँ इस वक्त दिल्ली में हैं। Google, OpenAI, DeepMind और दुनिया के 100 से ज़्यादा देशों के प्रतिनिधि भारत मंडपम में जुटे हैं और इसका कारण है, India AI Impact Summit 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इस पाँच दिवसीय मेगा टेक समिट का उद्घाटन करेंगे, जहाँ तय होगा कि …

ImageGalaxy S26 का प्री-रिज़र्व शुरू, ₹50,000 तक जीत सकते हैं आप

Galaxy S26 सीरीज़ का इंतज़ार कर रहे Samsung यूज़र्स के लिए बड़ी अपडेट है। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने भारत में Galaxy S26 प्री-रिज़र्व शुरू कर दिया है। यानी 25 फरवरी के Galaxy Unpacked इवेंट से पहले ही आप अपनी जगह पक्की कर सकते हैं — वो भी सिर्फ ₹999 में। Samsung ने आधिकारिक …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products