Black Shark 3 हो सकता है 2K @120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

पिछले साल गेमिंग स्मार्टफोन काफी संख्या में मार्किट में पेश किये गया है जैसे ROG Phone 2, Nubia Red Magic 3 आदि। इसी क्रम में BlackShark ने भी इंडिया में Black Shark 2 Pro को लांच किया था जो सेकंड जेन गेमिंग फोन कहा जा सकता है।

अब Xiaomi की साथी BlackShark अपने गेमिंग फोन की थर्ड-जेन डिवाइस यानि BlackShark 3 को ही लांच करने की तैयारी कर रहा है। आज सामने आये एक लीक के अनुसार फ़ोन में आपको लेटेस्ट ट्रेंडी डिस्प्ले देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़िए: Nubia Red Magic 3S रिव्यु: पावरफुल गेमिंग, वैल्यू फॉर मनी?

BlackShark 3 में होगी 120Hz 2K डिस्प्ले?

BlackShark 3 गेमिंग फोन से जुडी नयी जानकारी के अनुसार फोन में आपको 2K रेज़ोलुशन डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जायेगा। इस से पहले यह साफ़ हो गया था की कंपनी BlackShark 3 को स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट के साथ पेश करेगी। कनेक्टिविटी के तौर पर यहाँ पर आपको ड्यूल 5G का सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है।

Black Shark 3 120Hz डिस्प्ले
Black Shark 3

BlackShark के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को चीनी सर्टिफिकेशन साईट पर लिस्ट किया गया है और उसी लिस्टिंग के अनुसार उम्मीद जताई जा रही है की BlackShark अपने अपकमिंग स्मार्टफोन में 16GB तक की रैम का ऑप्शन भी दिया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह 16GB रैम वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन साबित हो जायेगा क्योकि अभी तक अधिकतम 12GB की रैम की देखी गयी है।

BlackShark 3 में LPDDR5 रैम के इस्तेमाल के साथ UFS 3.0 स्टोरेज दी जा सकती है। सॉफ्टवेयर यहाँ पर पहले की तरह एंड्राइड 10 आधारित JOYUI ही होगा। SD865 के साथ-साथ इसमें अपडेट GPU भी होगा ताकि यूजर को बेहतरीन गेमिंग एक्सपीरियंस दिया जा सके।

Asus ROG Phone 2 के फीचर

इस से पहले 120Hz डिस्प्ले स्मार्टफोन के तौर पर ROG Phone 2 को इंडियन मार्किट में पेश किया जा चूका है। ROG Phone 2 में स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट के साथ 6.59-इंच की FHD+ डिस्प्ले, गोरिल्ला ग्लास 6 प्रोटेक्शन, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, HDR10 सपोर्ट जैसे लेटेस्ट फीचर के अलावा 6,000mAh की बड़ी बैटरी भी देखने को मिलती है।

 

Related Articles

ImageiQOO Z11 रिव्यू: भरोसेमंद ऑल राउंडर फोन, पर कुछ कमियाँ भी हैं

iQOO Z11 अपनी कीमत में MediaTek Dimensity 7500 Turbo के साथ आने वाला पहला फोन है, और कंपनी को इस पर गर्व होना समझ में आता है। वेपर चैंबर कूलिंग, सिमेट्रिकल ड्यूल स्टीरियो स्पीकर और iQOO 15 से लिए गए कुछ फ्लैगशिप-जैसे AI फीचर के दम पर, कागज़ पर ये फोन साफ तौर पर अपने …

ImageBlack Shark 3 होगा 3 मार्च को चीन में लांच: मिल सकता है 65W फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट

पिछले साल गेमिंग स्मार्टफोन काफी संख्या में मार्किट में पेश किये गया है जैसे ROG Phone 2, Nubia Red Magic 3 आदि। इसी क्रम में BlackShark ने भी इंडिया में Black Shark 2 Pro को लांच किया था जो मार्किट में काफी लोकप्रिय भी साबित हुआ था। अब Xiaomi की साथी BlackShark अपने गेमिंग फोन …

ImageBlackShark 4 सीरीज होगी 23 मार्च को लांच, 108MP हो सकता है खास फीचर

पिछले महीने अपनी लेटेस्ट गेमिंग चिपसेट को टीज़ करने के बाद आज कंपनी ने डिवाइस की लांच डेट को साफ़ कर दिया है। Black Shark 4 सीरीज 23 मार्च को चीन में लांच की जायेगी। कुछ तजा लीक्स के अनुसार सीरीज के टॉप मॉडल में आपको 108MP का प्राइमरी सेंसर भी देखने को मिल सकता …

Imagevivo S2 5G के साथ S-सीरीज़ की वापसी, 3,000 निट्स कर्व्ड डिस्प्ले और 7,050mAh बैटरी मिली

एक नज़र में: vivo ने भारत में अपनी लंबे समय से ठंडी पड़ी S-सीरीज़ को नए vivo S2 5G के साथ दोबारा ज़िंदा कर दिया है। इसकी खासियत एक ही है, फ्लैगशिप जैसा डिज़ाइन और फीचर सेट, लेकिन फ्लैगशिप वाली कीमत के बिना। ये बाज़ार के सबसे सस्ते मिड-रेंज फोनों में तो नहीं आता, फिर …

Image₹30,000 से कम में ये हैं जुलाई 2026 के 7 बेस्ट AI फोन

2026 में ₹30,000 के बजट में फोन खरीदना पहले से कहीं ज़्यादा उलझन भरा हो गया है। बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले वाले फोन तो ढेरों हैं, लेकिन इनमें से ऐसा फोन चुनना जो साथ में काम के AI फीचर्स भी दे, विकल्पों को काफी हद तक कम कर देता है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.