iPhone 13 पर आया आकर्षक डिस्काउंट: इस तरह मिलेगी 22,000 रूपए की छूट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

लगता है Apple साल के ख़त्म होने के साथ, अपना स्टॉक भी ख़त्म कराना चाहता है। दरअसल, ऑनलाइन स्टोर Amazon, iPhone 13 पर आकर्षक ऑफर और डिस्काउंट दे रहा है। iPhone 13 जिसकी कीमत 79,900 रूपए है, वो इस समय Amazon पर 67,490 रूपए में उपलब्ध है। इसके अलावा अन्य ऑफर के साथ, आप iPhone 13 128GB वैरिएंट को मात्र 45,490 रूपए में खरीद सकते हैं। आइये जानते हैं कि कैसे मिलेगी ये 22,000 रूपए की छूट।

ये पढ़ें: Apple का बजट फ्रेंडली फोन iPhone SE 4 का लॉन्च हो सकता है रद्द ? जानिए क्या है वो कारण

iPhone 13 पर 22,000 रूपए की छूट

iPhone 13 Amazon पर 67,490 रूपए में उपलब्ध है और यहां आपको इस पर 22,000 रूपए तक का एक्सचेंज डिस्काउंट मिल रहा है। अब आपको इसमें से कितना डिस्काउंट मिलता है, ये आपके एक्सचेंज में देने वाले स्मार्टफोन की स्थिति पर निर्भर करता है। अगर आपका फ़ोन अच्छी कंडीशन में है और आप एक्सचेंज में दे रहे हैं, तो नए iPhone 13 को आप मात्र 45,490 रूपए में खरीद सकेंगे।

iPhone 13 2021 में लॉन्च किया गया था और और इसके 128GB मॉडल की कीमत 79,900 रूपए थी। अब फ़ोन लगभग 12,500 रूपए कम में Amazon पर उपलब्ध है और आपको उस पर भी 22,000 तक का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है।

iPhone 13 स्पेसिफिकेशन

iPhone 13 में 6.1 इंच की रेटिना HDR डिस्प्ले, ड्यूल रियर कैमरे और A15 Bionic चिपसेट थे। इस साल भी कंपनी ने iPhone 14 और 14 Max को इसी चिपसेट के साथ पेश किया है। ऐसे में ये डील और भी अच्छी है, जहां आपको इतनी कम कीमत में ये फ़ोन मिल रहा है। इसके अलावा कंपनी ने नए iOS 16.2 का रोलआउट भी शुरू कर दिया है, जिसमें कई फ़ीचर आपको और मिलेंगे। नए सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ आपको फ़ोन में बेहतर ऑल्वेज़ ऑन डिस्प्ले, Freeform ऐप, Apple Music Sing (इसमें आप गाने की ओरिजिनल धुन में ऑडियो को म्यूट करके, खुद गा सकते हैं), इसके साथ ही अब iPhone 13 यूज़र्स भारत में 5G नेटवर्क भी चला सकेंगे।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageअब इंतज़ार खत्म? Apple का Foldable iPhone लेकर आया बड़ा सरप्राइज़

अगर आप लंबे समय से इस सवाल का इंतज़ार कर रहे हैं कि “Apple आखिर foldable iPhone कब लाएगा?”, तो अब तस्वीर थोड़ी साफ होती नज़र आ रही है। पिछले करीब 7 सालों से Samsung जैसे ब्रांड इस सेगमेंट में आगे हैं, लेकिन Apple अब अपनी एंट्री की तैयारी में है। आइये जानते हैं कि …

ImageAmazon के आकर्षक लेकिन लिमिटेड ऑफर के साथ iPhone 13 पर मिल सकता है 21,500 का डिस्काउंट

क्या आपको भी iPhone का शौक है ? भारत में कई लोग iPhone का शौक रखते हुए भी, फ़ोन की कीमत के कारण, इन्हें नहीं खरीद पाते। लेकिन अब आपको ेल सीमित वक़्त के लिए iPhone पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप भी अब अपना पुराना iPhone या Android फ़ोन, बदलकर iPhone 13 …

ImageFlipkart Diwali Sale 2022 आज से शुरू; इन स्मार्टफोनों पर मिल रहा 10,000 रूपए से ज़्यादा का डिस्काउंट

Flipkart Diwali Sale 2022 आज से शुरू हो गयी है। इस सेल में आपको इलेक्ट्रॉनिक्स, किचन और घर के सामान के साथ साथ स्मार्टफोनों पर भी अच्छा डिस्काउंट दिया जा रहा है। आज से ही शुरू हुई इस सेल पर आपको हज़ारों प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे आप दिवाली शॉपिंग जम कर सकते …

ImageiPhone 17 Pro Max पर अब तक का सबसे आकर्षक डिस्काउंट, ऑफर देख चौंक जाएंगे आप

अगर आप एक प्रीमियम iPhone का अनुभव चाहते हैं, लेकिन कुछ डिस्काउंट के साथ तो, इस समय iPhone 17 Pro Max खरीदने पर आकर्षक छूट मिल रही है। इस फोन को इस समय आप Vijay Sales से 10,000 से ज़्यादा के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं। आइये इस फ्लैगशिप पर मिल रहे लेटेस्ट डिस्काउंट, असली …

Imageसिर्फ ₹58,000 में भी कम में मिल रहा iPhone 16, Flipkart-JioMart ने दी तगड़ी छूट, जानें ऑफर की पूरी डिटेल

Apple के चाहने वालों के लिए शानदार मौका आया है। iPhone 16 अब भारत में अपने लॉन्च प्राइस से काफी सस्ता मिल रहा है। साथ ही Flipkart और JioMart दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर इस पर ज़बरदस्त ऑफर चल रहे हैं, जिससे इसका इफेक्टिव प्राइस (effective price) ₹58,000 तक पहुंच सकता है। आइये जानते हैं क्या …

Discuss

Be the first to leave a comment.