मारुती इन सभी गाड़ियों पर इस महीने मिल रहा है 50,000 रूपए तक का डिस्काउंट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

जो लोग नयी गाड़ी खरीदने पर विचार कर रहे हैं, उनके लिए मारुती बड़ा अच्छा तोहफा लायी है। आम जनता में लोकप्रिय ऑटो कंपनी Maruti Suzuki ने अगस्त 2022 के महीने के लिए अपनी कुछ गाड़ियों पर 46,000 रूपए तक के ऑफर या डिस्काउंट की घोषणा की हैं। हालांकि ये गाड़ियाँ इलेक्ट्रिक नहीं है, और ये सभी Arena रेंज की गाड़ी हैं, जिनमें Swift, Ignis, Celerio जैसे कार शामिल हैं। लेकिन इनमें केवल पेट्रोल और डीज़ल गाड़ियों पर आपको छूट मिलेगी, CNG मॉडलों पर कोई डिस्काउंट नहीं है। आइये जानते हैं कि किस कार पर क्या ऑफर आप पा सकते हैं।

ये पढ़ें: अगस्त 2022 में लॉन्च होंगी ये शानदार इलेक्ट्रिक कारें – Upcoming Electric Cars in August 2022

Maruti Suzuki की इन सभी कारों पर डिस्काउंट

Maruti Suzuki Swift

New Maruti Swift 2022 Price, Images, Review & Colours

Maruti Suzuki Swift खरीदने पर आपको 30,000 रूपए तक का डिस्काउंट मिल सकता है। इसमें 10,000 रूपए का कॅश डिस्काउंट है और बाकी 20,000 रूपए का लाभ आपको पुरानी गाड़ी एक्सचेंज करने पर मिलेगा। वही AMT मॉडलों में कैश डिस्काउंट 20,000 रूपए है, जिसके साथ ये ऑफर बढ़कर 40,000 रूपए हो जाता है।

Maruti Suzuki Ignis

Maruti Suzuki Ignis Price, Images, Reviews and Specs | Autocar India

Maruti Suzuki Ignis का मैन्युअल ट्रांसमिशन वैरिएंट इस समय कुल 48,000 रूपए के डिस्काउंट के साथ आप खरीद सकते हैं। इसमें 28,000 रूपए का कैश डिस्काउंट, 15,000 रूपए का लाभ एक्सचेंज पर और 5,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल हैं। वहीँ AMT मॉडल में केवल एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिलाकर 20,000 रूपए की छूट मिल सकती है।

Maruti Suzuki S-Presso and Celerio

Maruti Suzuki S-Presso और Celerio, दोनों गाड़ियों पर आपको कैश डिस्काउंट ही 35,000 रूपए का मिलेगा और ये बहुत भारी छूट है। जबकि एक्सचेंज पर भी आप 15,000 रूपए और कम करा सकते हैं और कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी 5,000 रूपए का है। वहीँ Swift Dzire पर भी आपको 45,000 रूपए तक की छूट मिल सकती है, जिसमें 20,000 रूपए का कैश ऑफर, 20,000 रूपए का एक्सचेंज लाभ और 5,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल हैं।

ये पढ़ें: इन 10 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइकों के साथ अब होगा आपका सफर आसान

Maruti Suzuki Wagon R

Maruti Wagon R Price - Images, Colours & Reviews - CarWale

मारुती की Wagon R भी इस सूची में शामिल है। इस किफ़ायती गाड़ी को खरीदने पर भी आप 10,000 रूपए का कैश डिस्काउंट, और 15,000 रूपए तक एक्सचेंज में लाभ पा सकते हैं। हालांकि ये एकलौती गाड़ी है, जिसके CNG वैरिएंट पर भी आपको 10,000 रूपए का कैश डिस्काउंट मिल रहा है।

Maruti Suzuki Alto

New Maruti Alto 800 2022 Price, Images, Review & Colours

Maruti Suzuki की कार Alto पर भी कैश डिस्काउंट के चलते 8,000 रूपए, एक्सचेंज में 10,000 के बेनिफिट को मिलाकर आप 18,000 रूपए की बचत कर सकते हैं।

ये सभी ऑफर / डिस्काउंट इसी महीने के लिए हैं और इनके अलावा अन्य गाड़ियों पर किसी ऑफर की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। अगर आप इनमें दिलचस्पी रखते हैं, जो जल्दी अपने नज़दीकी मारुती कार डीलर को संपर्क कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageअब बिना इंटरनेट के मोबाइल पर चलेगा लाइव मैच और टीवी? D2M को मिली मंजूरी

कल्पना कीजिए, आपके फोन में न डेटा पैक हो, न Wi-Fi… फिर भी आप लाइव क्रिकेट मैच या अपनी पसंदीदा फिल्म देख सकें। यह सुनने में भविष्य जैसा लगता है, लेकिन भारत में यह तकनीक जल्द ही हकीकत बन सकती है। सरकार की एक उच्च स्तरीय समिति (Committee of Secretaries) ने Direct-to-Mobile (D2M) ब्रॉडकास्टिंग को …

Imageअगस्त 2022 में लॉन्च होंगी ये शानदार इलेक्ट्रिक कारें – Upcoming Electric Cars in August 2022

भारत में धीरे धीरे लोग पेट्रोल-डीज़ल की कारों से इलेक्ट्रिक गाड़ियों की तरफ बढ़ रहे हैं और इसका सबसे बड़ा कारण है, ईंधन के बढ़ते दाम। साथ ही सरकार भी इलेक्ट्रिक वाहनों को चुनने के लिए प्रेरित कर रही है और उन पर तरह तरह की कुछ छूट भी दे रही है। इन्हीं सब कारणों …

Imageजानिये नयी मारुती ब्रीज़ा 2022 की 5 ख़ास बातें, जो इसे बनाती हैं सबसे अलग

मारुती सुज़ुकी ने अपनी नयी और जिसका सबको इंतज़ार था, Maruti Brezza (मारुती ब्रीज़ा) 2022 लॉन्च कर दी है। कंपनी की पिछली मारुती ब्रीज़ा भी काफी लोकप्रिय हुई, लेकिन इस बार इस गाड़ी में और भी काफी कुछ ख़ास है, जिसके कारण ये लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करेगी। तो आइये आपको भी बताते हैं, …

ImagePixel 9a की कीमत ₹10,000 घटी, Amazon पर और सस्ता मिल रहा है

Google ने Pixel 10a की लॉन्चिंग से पहले, Pixel 9a को भारत में ₹10,000 तक सस्ता कर दिया है। इसके साथ Amazon पर बैंक छूट और एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहे हैं, जिससे इसकी प्रभावी कीमत और नीचे जा सकती है। मिड-रेंज सेगमेंट में यह कटौती सीधे खरीदारों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। …

ImageOnePlus डिस्काउंट ऑफर्स: इन फोन्स पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, कम कीमत पर खरीदने का अभी है सही मौका

आप भी OnePlus का कोई अच्छा सा फोन लेने का सोच रहे हैं, तो अभी आपके पास एक अच्छा मौका है, क्योंकि कंपनी ने अपने कुछ खास फोन्स पर 6000 रुपए तक का डिस्काउंट ऑफर निकाला है, और अन्य ऑफर्स के साथ आप इस फोन को काफी कम कीमत पर खरीद सकते हैं। आगे इन …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products