Corona Virus: रिलायंस जिओ के बाद अब BSNL और वोडाफोन ने पेश किये “वर्क फ्रॉम होम डाटा प्लान”

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

कोरोना वायरस को इंडिया में फैलने से रोकने के लिए कल प्राइम मिनिस्टर श्री नरेंद्र मोदी जी ने फुल लॉक-डाउन का फैसला किया है जिसके बाद से ही सभी प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर कंपनियों ने अपनें सभी कर्मचारी के लिए वर्क फ्रॉम होम यानि की घर से काम करने का निर्णय लिया है।

घर से काम करना जितना सुनने में अच्छा लगता है उतना ही आपको बेहतर कनेक्टिविटी चाहिए होती है वरना काम करना कही ज्यादा मुश्किल हो जाता है और इसी को देखते हुए टेलिकॉम ओपरेटरों जिओ और BSNL के साथ अब वोडाफोने ने भी कम से कम 2GB/दिन वाले प्लान्स पेश किये है जो इस समय यूजर को काफी उपयोगी साबित हो सकते है।

तो चलिए नज़र डालते है इन सभी कंपनियों के डाटा प्लान्स और उनकी वैलिडिटी पर:

“वर्क फ्रॉम होम” के लिए बेस्ट प्लान्स

1. रिलायंस जिओ

जिओ की ओर से हाल ही में 251 रुपए का स्पेशल “वर्क फ्रॉम प्लान” पेश किया गया हाउ जिसमे आपको रोजाना 2GB डाटा मिलेगा। हालाँकि इसमें वौइस कॉल का फायदा नहीं मिलता है जिस वजह से इनको सिर्फ डाटा प्लान्स के तौर पर देखा जा सकता है।

इसके अलावा आपको 4 एक्स्ट्रा ऐड-ऑन प्लान्स भी दिए गये i ताकि डाटा खत्म होने पर आप एक्स्ट्रा इस्तेमाल कर सके।

रिलायंस जियो प्लान

कीमत कॉलिंग डेटा वैलिडिटी
251 रुपये N/A 2 जीबी प्रतिदिन 51 दिन
249 रुपये अनलिमिटेड जियो से जियो (1000 FUP मिनट) 2 जीबी प्रतिदिन 28 दिन
359 रुपये अनलिमिटेड जियो से जियो (1000 FUP मिनट) 3 जीबी प्रतिदिन 28 दिन

रिलायंस जियो डबल डेटा वाउचर्स

कीमत कॉलिंग डेटा
21 रुपये 200 ऑफ नेट मिनट्स 2 जीबी
11 रुपये 75 ऑफ नेट मिनट्स 400 एमबी
51 रुपये 500 ऑफ नेट मिनट्स 6 जीबी
101 रुपये 1000 ऑफ नेट मिनट्स 12 जीबी

2. BSNL

भारतीय संचार निगम लिमिटेड यानि BSNL की तरफ से अभी कोई आधिकारिक नया डाटा प्लान लांच नहीं किया गया है लेकिन कंपनी के मौजूदा कई प्लान्स आपको रोजाना 2GB डाटा ऑफर करती है।

इसके अलावा कंपनी का एक प्लान आपको लगभग 3 महीने के लिए अनलिमिटेड डाटा भी देता है।

बीएसएनएल प्लान

कीमत कॉलिंग डेटा वैलिडिटी
365 रुपये अनलिमिटेड 2 जीबी प्रतिदिन 60 दिन
485 रुपये N/A 3 जीबी प्रतिदिन 134 दिन
997 रुपये अनलिमिटेड 6 जीबी प्रतिदिन 180 दिन
1098 रुपये अनलिमिटेड अनलिमिटेड 84 दिन

बीएसएनएल डेटा वाउचर्स

कीमत कॉलिंग डेटा वैलिडिटी
56 रुपये N/A 1.5जीबी प्रतिदिन 14 दिन
198 रुपये N/A 2 जीबी प्रतिदिन 54 दिन

3. वोडाफ़ोन-आईडिया

जिओ के अलग प्लान्स पेश करने से अलग वोडाफोन ने अपने मौजूदा प्लान्स में ही डबल डाटा ऑफर करने का निर्णय लिया है। इन प्लान्स में ब्लड डाटा के अलावा आपको अनलिमिटेड कालिंग तो मिलेगी ही साथ ही OTT सब्सक्रिप्शन भी दिए जायेंगे।

इसके अलावा कुछ डाटा वाउचर भी यहाँ पेश किये गये है।

वोडाफोन-आइडिया प्लान

कीमत कॉलिंग डेटा वैलिडिटी
249 रुपये अनलिमिटेड 3 (1.5+1.5) जीबी प्रतिदिन 28 दिन
399 रुपये अनलिमिटेड 3 (1.5+1.5) जीबी प्रतिदिन 56 दिन
599 रुपये अनलिमिटेड 3 (1.5+1.5) जीबी प्रतिदिन 84 दिन

वोडाफोन-आइडिया डेटा वाउचर्स

कीमत कॉलिंग डेटा वैलिडिटी
16 रुपये N/A 1 जीबी प्रतिदिन 1 दिन
48 रुपये N/A 3 जीबी प्रतिदिन 28 दिन
599 रुपये N/A 6 जीबी प्रतिदिन 28 दिन

इसके अलावा अगर देखे तो एयरटेल ने अभी के लिए कोई एक्स्ट्रा डाटा प्लान पेश नहीं किया है लेकिन कंपनी के मौजूदा 398 रुपए के प्लान में आपको डेली 3GB डाटा 28 दिन के लिए दिया जा रहा है। डाटा के साथ यहाँ अनलिमिटेड कॉल्स और Xstream Premium सब्सक्रिप्शन भी मिलते है।

आने वाले दिनों में शायद से टेलिकॉम ऑपरेटरों की तरफ से कुछ और प्लान्स एक्स्ट्रा डाटा के साथ देखने को मिल सकते है तो उनको भी लिस्ट में अपडेट किया जायेगा तब तक बने रहिये हमारे साथ!!!

Related Articles

Imageनई Pulsar पर भी आया फेस्टिव ऑफर, Pulsar 125 से NS400Z तक ₹12,000 तक का फायदा

जिन Pulsar बाइकों को Bajaj ने कुछ ही हफ्ते पहले नए अवतार में लॉन्च किया था, उन पर अब फेस्टिव ऑफर भी आ गया है। कंपनी ने Pulsar 125 से लेकर NS400Z तक, Bajaj Pulsar की दस बाइकों पर ₹12,000 तक के फायदे का ऐलान किया है। हालांकि ये पूरी रकम आपके हाथ में कैश …

Imageजिओ ने पेश किये नये आल-इन-वन प्लान्स: 2GB डाटा/ प्रतिदिन और 1000 नो-जिओ मिनट

Reliance Jio ने दिवाली से कुछ दिन पहले ही अपने यूजरों को एक खास तोहफा देने के इरादे है अपने नये प्रीपेड प्लान्स को पेश किया है। नए पेश किये डाटा प्लान्स में आपको 1.5GB के बजाये 2GB प्रतिदिन का डाटा मिलेगा तो आप अगर हिसाब लगाये तो आपको 1GB एक्स्ट्रा डाटा मिलेगा। जिओ के …

Imageरिलायंस जिओ गीगा फाइबर हो सकता है 12 अगस्त को लॉन्च; जाने क्या होगा इसमें खास

मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस जिओ ने पिछले साल अपने जिओ गीगा फाइबर ब्रॉडबैंड सर्विस को कुछ चुनिंदा शहरों में टेस्ट के लिए उपलब्ध कराया था और इसकी सफल टेस्टिंग के बाद कंपनी अब दावा कर रही है कि यह सर्विस 12 अगस्त से कमर्शियल सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएगी। कंपनी ने …

ImageAirtel ने बंद किये 6 प्रीपेड प्लान, अब अनलिमिटेड कॉलिंग की शुरुआत महंगी पड़ेगी

एक नज़र में: Airtel ने एक साथ प्रीपेड प्लानों के काफी बड़े बैच पर कैंची चला दी है। आज हुए बदलाव किसी एक बड़े प्लान की कीमत बढ़ाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि कई अलग-अलग कीमतों वाले प्लानों पर हुए हैं, और इनमें से कई Airtel की लाइनअप के ज़्यादा लोकप्रिय सस्ते विकल्पों में गिने …

ImageApple ने भारत में बढ़ाए iPhone 16, iPhone 17, iPhone Air और 17e के दाम, जानें अब किस कीमत पर मिलेंगे आपको पुराने iPhones

Apple के “Surprise and Shine” इवेंट में सिर्फ iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की घोषणा नहीं हुई। नए Pro मॉडल सामने आने के थोड़ी ही देर बाद कंपनी ने अपनी लाइनअप में बचे हुए बाकी सभी iPhone के दाम चुपचाप बढ़ा दिए। iPhone 16, iPhone 17, iPhone 17e और iPhone Air, ये …

Discuss

2 Comments
User
Mukesh kumar
Anonymous
6 years ago

Richarg

Reply
User
Mukesh kumar
Anonymous
6 years ago

Jio

Reply