Dhadak 2 release से पहले OTT पर देखें ये 6 ट्रैजिक love stories जो आपको मोहब्बत के दर्द में छोड़ जाएँगी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Dhadak 2, जिसमें Siddhant Chaturvedi और Triptii Dimri लीड रोल में हैं, कल यानी 1 August 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है (Dhadak 2 release date)। ये फिल्म एक ऐसी प्रेम कहानी है, जहां प्यार बहुत गहरा है लेकिन उसकी मंज़िल मौत है। फिल्म के ट्रेलर और म्यूज़िक से ही ये साफ हो गया है कि ये सिर्फ एक रोमांटिक स्टोरी नहीं, बल्कि एक tragic love story होगी, जो आज की युवा पीढ़ी को पसंद तो आएगी, लेकर दुःख में छोड़ जाएगी।

अगर आप सिनेमाघर में इसे देखने की सोच रहे हैं या फिर Dhadak 2 OTT release का इंतज़ार कर रहे हैं, तो तब तक आप OTT पर मौजूद कुछ ऐसी ही इमोशनल और अधूरी मोहब्बत की कहानियां देख सकते हैं। ये फिल्में उस genre से ही हैं, जहां प्यार की कीमत जान बन जाती है।

ये पढ़ें: Mahavtar Narsimha Movie Public Reaction: जब भगवान नरसिंह को थिएटर में देख गूंजीं सीटियां और जयकारे

Dhadak 2 release से पहले ये 6 tragic love stories

1. Dhadak (2018) – ZEE5

Ishaan Khatter और Janhvi Kapoor की ये फिल्म आज भी लोगों को बेहद पसंद है। ये एक ऐसी प्रेम कहानी है जो जाति प्रथा की दीवारों में फंस कर दम तोड़ देती है। शुरुआत में ये फिल्म मासूम मोहब्बत को बेहद खूबसूरती से दिखाती है। परिवार की ना मंज़ूरी के कारण ये दोनों अलग भाग कर घर बसा तो लेते हैं, लेकिन आखिरी सीन तक पहुंचते-पहुंचते कहानी का रुख दिल को चीर जाता है। इसका क्लाइमैक्स आज भी दर्शकों को झकझोर देता है। Dhadak 2 से पहले इसकी पहली किस्त आपको ज़रूर देखनी चाहिए ताकि कहानी की continuity बनी रहे।

2. Tere Naam – ZEE5

Salman Khan की ये फिल्म एकतरफा और जुनूनी मोहब्बत की मिसाल है। इस फिल्म में राधे का किरदार आज भी लोगों के दिलों में ज़िंदा है, जो एक लड़की से टूट कर इतना प्यार करता है कि आखिर में सब कुछ हार जाता है – खुद को और खुद की पहचान को भी। इस फिल्म में वो लड़की भूमिका चावला हैं, जो बेहद मासूम और सीधी है और परिवार के खिलाफ नहीं जा सकती। इसका दर्द, संगीत और ट्रेजेडी आज भी उतनी ही असरदार है। Dhadak 2 जैसी गहरी मोहब्बत और तड़प को समझने के लिए ‘Tere Naam’ भी आपको देखनी चाहिए।

ये पढ़ें: 25 OTT Apps पर चला सरकार का डंडा: जानें ULLU और ALTBalaji जैसे प्लेटफॉर्म क्यों हुए बैन

3. Ek Villain – Netflix

Dhadak 2 की तरह tragic love story है Ek Villain

Sidharth Malhotra और Shraddha Kapoor की ये फिल्म एक सॉफ्ट रोमांस से शुरू होती है और फिर एक क्रूर मोड़ पर पहुंचती है। जब प्यार अधूरा रह जाता है और उसकी जगह ले लेता है बदला, तब कहानी दिल और दिमाग – दोनों को झकझोरती है। इस फिल्म के ‘Teri Galliyan’ जैसे गानों के साथ फिल्म की भावनाओं का वज़न और भी बढ़ जाता है। Dhadak 2 के फैंस को इसमें वही हार्टब्रेक फीलिंग्स मिलेंगी।

4. Ghajini – Amazon Prime Video

Amir Khan की ये फिल्म एक बिज़नेसमैन की कहानी है जो अपनी प्रेमिका (Asin) की हत्या के बाद मेमोरी लॉस से जूझते हुए बदला लेता है। फ्लैशबैक में बार बार दिखाई गई लव स्टोरी आपके दिलों को छूते हुए आपको इन किरदारों से जोड़ देती है, लेकिन अंत में काफी दर्दनाक। ये फिल्म बताती है कि सच्चा प्यार इंसान को कितना बदल सकता है। Dhadak 2 release से पहले आप इसे भी देख सकते हैं, इसमें भी प्यार हमेशा के लिए अधूरा रह जाता है।

ये पढ़ें: Aashram Season 4 की धमाकेदार वापसी: पम्मी का बदला या बाबा की जीत?

5. Ishaqzaade – Amazon Prime Video

Arjun Kapoor और Parineeti Chopra की ये फिल्म जब आयी थी, तो इसका अलग ही फैनबेस था। इस कहानी में आपको एक सच्ची मोहब्बत, जाति और राजनीति के बीच फंसी हुई दिखाई देगी, जिससे आप काफी इमोशनल हो जायेंगे। पहले दोनों कैसे एक-दूसरे से नफरत करते हैं, फिर इनमें प्यार हो जाता है, लेकिन समाज उन्हें कहीं टिकने नहीं देता। दर दर अपनी जान बचाने के लिए भटकने के बाद अंत बेहद शॉकिंग और रियल है और आप तो जानते हैं कि ऐसी रियल दुनिया में प्यार को चैन से कौन रहने देता है। Dhadak 2 देखने से पहले ‘Ishaqzaade’ आपको उसी माहौल और दर्द के लिए तैयार कर सकती है।

6. Raanjhanaa – ZEE5

Dhadak 2 release से पहले देखें Raanjhanaa

Dhanush और Sonam Kapoor की ये फिल्म एकतरफा प्यार और कुर्बानी की मिसाल है। इस फिल्म में धनुष की एक्टिंग आपको उसका फैन बना देगी। बनारस की गलियों से शुरू होकर दिल्ली की राजनीति तक पहुंचती ये कहानी दिखाती है कि सच्चा प्यार हमेशा साथ रहने में नहीं, बल्कि चुपचाप सब सहने में होता है। कुंदन का किरदार Dhadak 2 के इमोशनल टोन से मेल खाता है – एक ऐसा आशिक जो टूटकर चाहता है लेकिन कभी पा नहीं पाता।

अगर आप tragic romantic films के शौकीन हैं, और Dhadak 2 OTT release का इंतज़ार कर रहे हैं, तो ये फिल्में आपके दिल को छू सकती हैं। ये कहानियां सिर्फ देखने भर के लिए नहीं, महसूस करने के लिए होती हैं – बिल्कुल वैसे ही जैसे Dhadak 2 release का असर होगा।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageबिना बताए महंगा हो गया OnePlus 15R! अब खरीदने पर देना होगा ज्यादा पैसा

OnePlus 15R अचानक महंगा हो गया है और सबसे बड़ी बात, इसके लिए कोई घोषणा भी पहले नहीं की गयी। नई कीमतें अब सीधे वेबसाइट और Amazon पर दिख रही हैं, जिससे कई खरीददार हैरान हैं। अगर आप इस फोन को खरीदने का प्लान कर रहे थे, तो अब आपको पहले से ज़्यादा पैसा खर्च …

ImageBorder 2 अब OTT पर – 464 करोड़ कमाने वाली फिल्म घर बैठे देखें, जानें कब और कहां

देशभक्ति और बड़े कैनवास वाली फिल्मों का इंतज़ार करने वालों के लिए अब एक बड़ी खबर है। थिएटर में शानदार प्रदर्शन करने के बाद Border 2 OTT release के लिए तैयार है, और इसे आप अब घर बैठे देख सकते हैं। 1997 की आइकॉनिक फिल्म Border की विरासत को आगे बढ़ाते हुए यह फिल्म 1971 …

Image‘25 साल में भारत बदल जाएगा…’ The Kerala Story 2 के ट्रेलर ने क्यों छेड़ी नई बहस?

‘The Kerala Story 2 – Goes Beyond’ का ट्रेलर रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर तीखी बहस शुरू हो गई है। 2023 में आई पहली फिल्म की तरह इसका सीक्वल भी रिलीज़ से पहले चर्चा के केंद्र में आ गया है। कुछ दर्शकों ने इसे “हार्ड-हिटिंग” और “रियल स्टोरी” बताया, तो वहीं कई लोगों ने …

ImageAmazon पर छुपे हैं ₹1000 से कम के ये 10 मज़ेदार gadgets, देखकर हर कोई पूछेगा “कहाँ से खरीदा?”

Amazon India पर कुछ ऐसे गैजेट्स भी मिल जाते हैं जो दिखने में छोटे होते हैं, लेकिन देखने वालों का ध्यान तुरंत खींच लेते हैं। दिलचस्प बात यह है कि इनमें से कई गैजेट्स की कीमत ₹1000 से कम है। इस लिस्ट में हमने Amazon पर मौजूद 10 ऐसे गैजेट्स चुने हैं जो आपके डेस्क, …

Imagevivo V70 FE भारत में लॉन्च से पहले ही चर्चा में: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ क्या होगा ये नया गेमचेंजर?

चीनी स्मार्टफोन निर्माता vivo भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि vivo V70 FE भारत में लॉन्च होगा, जो पिछले साल आए V60e का सक्सेसर होगा। Vivo V70 FE: 200MP प्राइमरी कैमरा आधिकारिक टीज़र और ई-कॉमर्स माइक्रोसाइट्स अब देश में लाइव हो …

Discuss

Be the first to leave a comment.