एक्सक्लूसिव : Google Pixel 7A की पहली झलक सामने आयी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Google Pixel 6A को मई 2022 में लॉन्च करने के बाद अब कंपनी Google Pixel 7A पर काम कर रही है। ये फ़ोन काफी दिनों से खबरों में भी है, लेकिन आज यहां Smartprix पर हम आपको इसकी पहली झलक दिखाने वाले हैं। हमने (Smartprix) @OnLeaks के साथ मिलकर इस स्मार्टफोन की कई तस्वीरें यहां दिखायीं हैं, जिसमें आप इसके डिज़ाइन की पूरी जानकारी मिल सकती है।

ये पढ़ें: 2022 दिसंबर में आने वाले स्मार्टफोन्स (Upcoming smartphones in December 2022)

यहां देखें Pixel 7A का पूरा डिज़ाइन

इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि Pixel 7A का डिज़ाइन, Pixel 7 सीरीज़ से प्रेरित है। यहां आपको इसमें Pixel 6a के मुकाबले बहुत अधिक बदलाव नहीं मिलेगा, लेकिन थोड़ा-सा स्क्रीन साइज़ ज़रूर बढ़ गया है। इसके अलावा ये भी कन्फर्म किया गया है कि Google का ये किफ़ायती स्मार्टफोन 6.14-इंच की डिस्प्ले के साथ आएगा, जिसमें आपको स्क्रीन में ऊपर बीचों-बीच सेल्फी कैमरा पंच-होल कटआउट दिखेगा। रियर पैनल पर वर्टिकली स्ट्रिप जैसे कैमरा मॉड्यूल में दो कैमरा मौजूद होंगे। फ़ोन के डायमेंशन यानि इसका माप 152.4 x 72.9 x 9.0mm (10.1mm कैमरा बम्प के साथ) है। जबकि Pixel 6a का डायमेंशन 152.2 x 71.8 x 8.9 mm है।

इसके अलावा Pixel7A में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, नीचे की तरफ टाइप-सी पोर्ट और स्पीकर ग्रिल मौजूद हैं। फ़ोन के दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर इन तस्वीरों में साफ़ दिख रहे हैं। हालांकि इसमें 3.5mm ऑडियो जैक के आने की भी ख़बर आ रही है, लेकिन इन रेंडर्स में हमें ऐसा कुछ नहीं दिख रहा है।

Google Pixel 7A स्पेसिफिकेशन (अनुमानित)

सामने आयी रिपोर्टों के अनुसार Pixel 7A में फुल एचडी+ रेज़ॉल्यूशन के साथ 90Hz डिस्प्ले मिलने के आसार हैं, जबकि 6a में स्टैण्डर्ड रिफ्रेश रेट ही है। इसके अलावा इसमें मुख्य रियर कैमरा भी Sony IMX787 सेंसर के साथ आ सकता है, जबकि 6a में ये IMX363 सेंसर के साथ मौजूद है। सेकेंडरी अल्ट्रा-वाइड रियर कैमरा Sony IMX712 सेंसर के साथ इसमें आपको मिल सकता है।

ये पढ़ें: लीक हुई Redmi K60 सीरीज़ की स्पेसिफिकेशन, जानिए क्या है इसमें खास

एक और बड़ा बदलाव जो आपको यहां देखने को मिलेगा वो ये है कि इस फ़ोन में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट आने की अटकलें लगाई जा रही हैं, जो इसके प्रेडेसर में नहीं हैं। साथ ही इसमें Bluetooth LE ऑडियो सपोर्ट भी मिलेगा। फ़ोन के डायमेंशन यानि इसका माप 152.4 x 72.9 x 9.0mm (10.1mm कैमरा बम्प के साथ) है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageBlinkit-Zepto को टक्कर देगा Amazon Now? हर ग्रॉसरी पर 50% तक कैशबैक, जानें पूरा ऑफर

किराने का सामान मंगाते समय अगर ₹200 की खरीदारी पर सीधे ₹100 वापस मिल जाएं, तो कोई भी एक बार ऐप खोलकर ज़रूर देखेगा। Amazon अब भारत के क्विक कॉमर्स बाज़ार में कुछ ऐसा ही बड़ा दांव खेल रहा है। कंपनी की सर्विस Amazon Now पर कई यूज़र्स को ₹300 या उससे ज़्यादा के हर …

ImagePixel 7a की हैंड्स-ऑन वीडियो में सामने आया पूरा डिज़ाइन

सबसे पहले हमने आपके साथ Pixel 7a की एक्सक्लूसिव तस्वीरें साझा कीं, जिनमें इसके डिज़ाइन की एक झलक आपको मिली। अब कई अफवाहों के बाद Pixel 7a की एक हैंड्स-ऑन वीडियो ( Pixel 7a Hands-on Video ) सामने आयी है, जिसमें इसका पूरा डिज़ाइन आप अच्छे से समझ सकते हैं और साथ ही इस वीडियो …

ImageGoogle Pixel 7a के डिज़ाइन, कैमरा स्पेसिफिकेशन व अन्य डिटेल लीक हुई

Google Pixel 6a ने भारत में अपनी जगह बनायी है और ख़ासतौर से दिवाली सेल के दौरान Nothing Phone 1 (रिव्यु) से भी कम कीमत पर उपलब्ध होने के कारण, इस स्मार्टफोन को काफी लोगों ने चुना। अब लगता है कि कंपनी इसके सक्सेसर पर काम करना शुरू कर चुकी है। पिछले कुछ समय से …

ImageOnePlus Nord 6 की पहली झलक सामने आयी, Nord सीरीज़ में आ सकता है बड़ा बदलाव

OnePlus की Nord सीरीज़ पिछले कुछ सालों में कंपनी की सबसे सफल मिड-रेंज स्मार्टफोन लाइनों में से एक बन चुकी है। कई यूज़र्स के लिए Nord वही फोन हैं जिन्होंने OnePlus को सिर्फ फ्लैगशिप ब्रांड से आगे बढ़ाकर एक बड़े यूज़र बेस तक पहुंचाया। अब लगता है कि कंपनी इस सीरीज़ को एक नए चरण …

ImageGoogle Pixel 11 Pro में आ सकता है बड़ा बदलाव, Face ID जैसा फीचर और ‘Glow’ लाइट का लीक

Google अपने अगले Pixel फोन्स लॉन्च करने की तैयारी में है, लेकिन उससे पहले ही Pixel 11 सीरीज़ को लेकर कुछ ऐसी जानकारियां सामने आई हैं, जो इसे पहले से अलग बना सकती हैं। इस बार बात सिर्फ नए प्रोसेसर की नहीं है, बल्कि ऐसे फीचर्स की चर्चा है, जो फोन इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products