[Exclusive] भारत में जल्दी लॉन्च होने वाले Realme 9 Pro+ के फ़ीचर, रेंडर, कैमरा डिटेल सामने आयीं

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अभी हाल ही में हमने आपको बताया था कि Realme अपनी अगली स्मार्टफोन सीरीज़ पर काम कर रही है और ये Realme 9 Pro सीरीज़ है। इस सीरीज़ में दो स्मार्टफोन आएंगे – Realme 9 Pro और Realme 9 Pro+। पहले हमने एक एक्सक्लूसिव ख़बर के साथ आपसे Realme 9 Pro के स्पेसिफिकेशन शेयर किये थे और साथ में पूरी तरह से डिज़ाइन को दर्शाने वाले रेंडर भी थे। आज हम OnLeaks के साथ मिलकर, इस सीरीज़ के दूसरे स्मार्टफोन Realme 9 Pro+ के स्पेसिफिकेशन और रेंडर लेकर आये हैं। आइये लॉन्च से पहले ही इसके बारे में बताते हैं:

Realme 9 Pro+ की तस्वीरें (रेंडर)

Realme 9 Pro+

Realme 9 Pro+ 5G में काफी स्लिम बेज़ेल के बीच AMOLED डिस्प्ले होगी। स्क्रीन में ही आपको इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट भी मिलेगा। ऊपर बायीं तरफ इस स्मार्टफोन में पंच-होल कटआउट है, जिसमें ।

इसमें पिछली तरफ ट्रिपल रियर कैमरे आएंगे और साथ में LED फ़्लैश भी होगी, जैसे कि आप ऊपर दी गयी तस्वीर में देख सकते हैं। इसमें रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल भी बायीं तरफ ऊपर के कोने में है और तस्वीर में इस फ़ोन का काले रंग का वैरिएंट नज़र आ रहा है, जो कि काफी प्रीमियम भी लग रहा है। Realme के सभी स्मार्टफोनों की तरह, इसमें भी आपको realme की ब्रैंडिंग नज़र आएगी। फ़ोन के दायीं साइड पर पावर बुतों और बायीं तरफ वॉल्यूम रॉकर है।

ये पढ़ें: Realme 9i Review: बजट रेंज में एक अच्छा अनुभव देने वाला फ़ोन

Realme 9 Pro Plus में जो रंग आप ऊपर देख रहे हैं, उसके अलावा हरा (Aurora Green) और नीला (Sunrise Blue) भी आएगा। दोनों स्मार्टफोनों Realme 9 Pro और Realme 9 Pro+ का डिज़ाइन एकदम एक जैसा है, हालांकि स्क्रीन साइज़ की वजह से वज़न में थोड़ा अंतर होगा।

Realme 9 Pro+ स्पेसिफिकेशन

Pro+ में आपको 6.43-इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले देखने को मिलेगी और इसमें फुल एचडी+ रेज़ॉल्यूशन के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट आएगा। ये स्मार्टफोन MediaTek के Dimensity 920 5G चिपसेट पर काम करेगा और साथ में 8GB तक की RAM और 256GB तक की इंटरनल मेमोरी इसमें होगी।

कैमरा स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, फ़ोन में 50MP+8MP+2MP के कैमरा होंगे और सामने की तरफ पंच-होल में 16MP का कैमरा कंपनी फिट करेगी। सबसे ख़ास चीज़ कैमरा में यही है कि इस बार कंपनी इसमें कस्टमाइज्ड Sony सेंसर देगी, तो कैमरा का परफॉरमेंस अपने प्रेडेसर से बेहतर हो सकता है।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy S21 FE रिव्यु: थोड़ी महंगी कीमत में, लेकिन लगभग परफेक्ट स्मार्टफोन

Realme 9 Pro+ को पावर देने के लिए, इसके अंदर 4500mAh की बैटरी, फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।

अगर हम हमारे पास उपलब्ध दोनों डिवाइसों के फ़ीचरों की तुलना करें तो, पेपर पर तो, Realme 9 Pro के स्पेसिफिकेशन, Pro+ से बेहतर हैं, जो कि थोड़ा अजीब भी है। नाम से Pro+ वैरिएंट हाई-एन्ड लगता है, नहीं। हालांकि यहां एक मामले में Pro+ बेहतर है, कि इस सीरीज़ के दूसरे स्मार्टफोन के मुकाबले इसमें AMOLED स्क्रीन है।

Realme 9 Pro सीरीज़ को भारत में जल्दी ही लॉन्च किया जायेगा, इस बात की पुष्टि कंपनी ने सीईओ भी कर चुके हैं, हालांकि लॉन्च डेट आना बाकी है। तो, इस सीरीज़ की बाकी ख़बरें जानने के लिए बने रहिये Smartprix के साथ।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageबिना बताए महंगा हो गया OnePlus 15R! अब खरीदने पर देना होगा ज्यादा पैसा

OnePlus 15R अचानक महंगा हो गया है और सबसे बड़ी बात, इसके लिए कोई घोषणा भी पहले नहीं की गयी। नई कीमतें अब सीधे वेबसाइट और Amazon पर दिख रही हैं, जिससे कई खरीददार हैरान हैं। अगर आप इस फोन को खरीदने का प्लान कर रहे थे, तो अब आपको पहले से ज़्यादा पैसा खर्च …

Image[Exclusive]: Realme 9 Pro 5G के डिज़ाइन रेंडर, फ़ीचर लीक: Snapdragon 695 चिपसेट, 120Hz डिस्प्ले, और भी बहुत कुछ..

कल हमने Realme 9 Pro सीरीज़ के डिज़ाइन स्केच आपके साथ शेयर किये जिसमें हमें Realme 9 Pro+ के डिज़ाइन और डिस्प्ले की जानकारी मिली। जैसे कि हमें पता चला, Realme की इस सीरीज़ में दो स्मार्टफोन Realme 9 Pro और Realme 9 Pro+ आएंगे। इनमें से Realme 9 Pro के रेंडर और स्पेसिफिकेशन आज …

Image[Exclusive] Realme 9 Pro और Pro+ के सभी खूबसूरत कलर वैरिएंट दिखाती हैं ये तस्वीरें

Realme की Realme 9 सीरीज़ के बारे में हम आपको अपने एक्सक्लूसिव लेखों में लगभग सारे स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन के डिटेल बता चुके हैं। दोनों ही स्मार्टफोनों Realme 9 Pro और Pro+ के रेंडर आप हमारे इस लेख में भी देख सकते हैं, जिन्हें देखकर आप लॉन्च से पहले ही अपनी राय बना सकते हैं, …

Image200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ Realme 16 Pro सीरीज़ लॉन्च, जानें दोनों फोनों में क्या है फर्क

Realme ने भारत में अपनी नई Realme 16 Pro सीरीज़ लॉन्च कर दी है, जिसमें Realme 16 Pro और Realme 16 Pro Plus शामिल हैं। कंपनी ने इस बार इन फोनों को अपर मिड-रेंज सेगमेंट में रखा है। इन दोनों स्मार्टफोनों के कैमरा, बैटरी और मज़बूती पर खास फोकस किया गया है। अच्छी बात यह …

Imagevivo V70 FE भारत में लॉन्च से पहले ही चर्चा में: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ क्या होगा ये नया गेमचेंजर?

चीनी स्मार्टफोन निर्माता vivo भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि vivo V70 FE भारत में लॉन्च होगा, जो पिछले साल आए V60e का सक्सेसर होगा। Vivo V70 FE: 200MP प्राइमरी कैमरा आधिकारिक टीज़र और ई-कॉमर्स माइक्रोसाइट्स अब देश में लाइव हो …

Discuss

Be the first to leave a comment.