Exclusive: भारत का पहला Snapdragon 8 Elite फोन होगा realme GT7 Pro, लॉन्च की पूरी जानकारी यहाँ जानें

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme GT7 Pro काफी समय से टीज़ हो रहा है। ये फ़ोन इस महीने में ही चीन में लॉन्च होने वाला है और जहां तक भारत में इसके लॉन्च की बात है, तो आपको बता दें कि नए Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ ये भारत में आने वाला पहला फ़ोन होगा। ये कब लॉन्च होगा और इसमें क्या ख़ास होगा, आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

realme GT7 Pro नवंबर में भारतीय बाज़ार में आएगा

इसके लॉन्च की जानकारी हमारे पार्टनर योगेश ब्रार द्वार सामने आयी है। इन्होंने एक्सक्लूसिव तौर पर ये शेयर किया है कि realme GT7 Pro Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ आने वाला पहला फ़ोन होगा। ये फ़ोन भारत में नवंबर के मध्य यानि दूसरे या तीसरे हफ्ते में लॉन्च किया जायेगा। इसका ये लॉन्च iQOO 13 से दो या तीन हफ्ते पहले होगा, जो भारत में 3 दिसंबर को आने वाला है।

लीक हुए स्पेसिफिकेशन  

realme GT7 Pro के स्पेसिफिकेशनों को लेकर कई लीक सामने आये हैं। इन लीकों के अनुसार, इस फ़ोन में 6.7 या 6.8-इंच की Samsung द्वारा बनी 1.5K माइक्रो क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले है, जिसमें 2,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस होगी। साथ ही इस फ़ोन में 6,500 mAh की बैटरी आने के आसार हैं, जो 120W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

कैमरा की बात करें तो, realme GT7 Pro में 50 MP Sony IMX906 प्राइमरी वाइड कैमरा 1/1.56-इंच सेंसर के साथ, एक 8 MP अल्ट्रा वाइड कैमरा और एक 50 MP Sony IMX882 3x ऑप्टिकल ज़ूम पेरिस्कोप कैमरा 1/1.95-इंच सेंसर के साथ आएंगे।  

realme GT7 Pro box

वहीँ सेल्फी के लिए इसमें 32 MP का फ्रंट कैमरा होगा। साथ ही ये फ़ोन IP68/IP69 रेटिंग के साथ पानी और धूल से काफी हद तक सुरक्षित है। GT 7 Pro में realme UI 6.0 ऑपरेटिंग सिस्टम है, जो Android 14 पर आधारित है। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि realme UI 6.0 काफी हद तक ColorOS 15 जैसा ही है।

अनुमानित कीमतें

realme GT7 Pro भारत में वो पहला स्मार्टफोन होगा, जो फ्लैग्शिप चिपसेट Snapdragon 8 Elite के साथ आएगा। साथ ही ये इस चिप के साथ आने वाला सबसे किफ़ायती फ़ोन भी हो सकता है। खबरें ये हैं कि इस फ़ोन को भारत में ₹55,000 से ₹60,000 रुपए की कीमत पर पेश किया जा सकता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageXiaomi 17T को लेकर बड़ा खुलासा, भारत लॉन्च से पहले कीमत और वेरिएंट लीक

Xiaomi अपनी T-सीरीज़ को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी ने Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro को टीज़ करना शुरू कर दिया है और दोनों फोन ग्लोबल बाज़ार में 28 मई को लॉन्च होंगे। Xiaomi ने ये भी कन्फर्म किया है कि Xiaomi 17T भारत में 4 जून को लॉन्च होगा। हालांकि, Pro …

Imagerealme GT7 Pro टीजर सामने आया, इस महीने होगा Qualcomm Snapdragon 8 Elite के साथ लॉन्च

realme काफी समय से अपने नए फ्लैगशिप फोन realme GT7 Pro को लॉन्च करने की तैयारी में लगा हुआ है, इस बीच फोन से संबंधित कई लीक्स इंटरनेट पर वायरल हुए हैं, और अब हाल ही में कंपनी ने आधिकारिक तौर पर realme GT7 Pro टीजर साझा करते हुए फोन के लॉन्च की पुष्टि की …

ImageSnapdragon 8 Gen 2 के साथ भारत में आने वाला पहला फ़ोन बन सकता है iQOO 11 Pro, लॉन्च डिटेल और फीचर लीक

Qualcomm Tech Summit 2022 15-17 नवंबर 2022, जिसमें नया फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 8 Gen 2 लॉन्च होगा और इसी के साथ इस चिपसेट के साथ पहले लॉन्च होने वाले स्मार्टफोनों की रेस भी शुरू हो गयी है। इस रेस में Realme, Xiaomi, OnePlus जैसी कंपनियों के साथ iQOO भी हिस्सा ले रही हैं और अपने …

ImageRealme के नए फोन की लॉन्च डेट कन्फर्म: बड़ी बैटरी के साथ एक बार चार्ज के बाद 3 दिन चलने का दावा

अगर आप ऐसा फोन चाहते हैं जिसमें बैटरी जल्दी खत्म होने की चिंता कम हो, तो Realme का नया फोन आपके काम का हो सकता है। कंपनी ने Realme 16T 5G की भारत लॉन्च तारीख कन्फर्म कर दी है। यह फोन 22 मई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और यह Realme 16 सीरीज़ का …

ImageCMF Watch 3 Pro लॉन्च: ₹6,999 में ChatGPT, GPS और 13 दिन बैटरी, जानें पूरी डिटेल

स्मार्टवॉच की दुनिया में आजकल हर ब्रांड लंबी फीचर लिस्ट दिखाता है, लेकिन असली सवाल यही है कि उनमें से आपके काम का क्या है। CMF ने अपनी नई Watch 3 Pro के साथ इसी जगह पर दांव लगाया है। यह वॉच भारत में लॉन्च हो गई है और इसकी सबसे बड़ी बात यह है …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products