[Exclusive] Realme Pad Mini का स्लिम डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन लीक हुए

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme का पहला टैबलेट पिछले साल ही Realme Pad के नाम से लॉन्च हुआ। ये एक स्टाइलिश और स्लिम डिवाइस था, जो किफ़ायती दामों में आया। और अब कंपनी अपने दूसरे टैबलेट पर काम कर रही है, जिसमें आपको काफी कुछ नया देखने को मिल सकता है। कंपनी के वाईस प्रेज़िडेंट माधव सेठ ने कहा था, कि Realme 2022 में टैबलेट की केटेगरी में अपना और विस्तार करेगी। हालांकि अभी इस साल में कंपनी की तरफ से तो कुछ सामने नहीं आया है, लेकिन हम Realme के दूसरे टैबलेट को लेकर कुछ महत्वपूर्ण जानकारी पाने में कामयाब रहे हैं। हमें पता चला है कि Realme जल्दी ही Realme Pad Mini को आने वाले महीनों में लॉन्च कर सकती है।

Realme Pad Mini को लेकर कुछ खबरें आ चुकी हैं, पिछले दिनों इसे NBTC सर्टिफिकेशन साइट पर भी देखा गया, लेकिन अभी तक इसके फीचरों की जानकारी नहीं है। आज हम Smartprix में OnLeaks के साथ मिलकर Realme Pad Mini के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले ही जान पाए, जिन्हें हम आपके साथ यहां शेयर करने वाले हैं।

ये पढ़ें: Moto G71 5G रिव्यु: एक मिड-रेंज एंड्राइड फ़ोन, लेकिन क्या रोज़मर्रा की ज़रूरतों के लिए काफी है?

Realme Pad Mini स्पेसिफिकेशन

Realme Pad Mini में 8.7-इंच की डिस्प्ले आएगी। इसमें Unisoc T616 प्रोसेसर के साथ 4GB RAM और 64GB की इंटरनल मेमोरी होगी। इसके अलावा इसमें 8MP का सिंगल रियर कैमरा एयर 5MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

इसके अलावा इसमें आपको 6400mAh की बैटरी 18W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलेगी। ये भी Realme Pad (रिव्यु) की तरह स्लिम डिज़ाइन (7.6mm) के साथ ही आएगा।

ये पढ़ें: Realme 9 Pro+ vs OnePlus Nord CE 2: 25,000 की कीमत में कौन सा फ़ोन ज़्यादा पावरफुल है ?

OnLeaks के साथ साझेदारी में हमें Realme Pad Mini की तस्वीरें भी मिली हैं, जिसमें आप इस डिवाइस को सिल्वर कलर के वैरिएंट में देख सकते हैं। टैबलेट के रियर पैनल पर realme की ब्रैंडिंग भी है। पिछली तरफ केवल एक ही कैमरा है और साइड में आप पावर बटन व वॉल्यूम रॉकर भी देख सकते हैं। फिलहाल केवल रियर पैनल की ही तस्वीर आयी है, डिस्प्ले की तरफ से डिज़ाइन कैसा होगा, ये शायद आने वाले दिनों में सामने आ जायेगा।

Realme Pad Mini को कुछ ही हफ़्तों में लॉन्च किया जा सकता है, और आसार हैं कि लॉन्च के नज़दीक आते-आते हमें इसके बारे में और जानकारी मिल सके।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImagePixel 9a की कीमत ₹10,000 घटी, Amazon पर और सस्ता मिल रहा है

Google ने Pixel 10a की लॉन्चिंग से पहले, Pixel 9a को भारत में ₹10,000 तक सस्ता कर दिया है। इसके साथ Amazon पर बैंक छूट और एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहे हैं, जिससे इसकी प्रभावी कीमत और नीचे जा सकती है। मिड-रेंज सेगमेंट में यह कटौती सीधे खरीदारों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। …

Imageब्रांड का पहला टैबलेट Realme Pad; स्लिम डिज़ाइन और किफायती दाम

Realme का पहला टैबलेट Realme Pad भारत में दस्तक दे चुका है। इसमें आपको हाई-रेज़ॉल्यूशन डिस्प्ले, Helio G80 गेमिंग चिपसेट, बड़ी बैटरी जैसे फ़ीचर एक स्लिम डिज़ाइन के साथ दिए गए हैं। इसके अलावा भी कंपनी ने दो ब्लूटूथ स्पीकर Realme Cobble और Realme Pocket Bluetooth स्पीकर लॉन्च किये हैं। साथ ही कंपनी ने दो …

ImageRealme Pad Mini रिव्यु

Realme Pad Mini का संक्षिप्त विवरण (समरी) सम्पादक की रेटिंग: 3/5 डिज़ाइन डिस्प्ले परफॉरमेंस बैटरी कैमरा खूबियाँ अच्छा डिज़ाइन पावरफुल बैटरी बैकअप खामियाँ केवल HD रेज़ॉल्यूशन के साथ डिस्प्ले एवरेज कैमरा Realme ने GT Neo 3 के साथ भारत में अपना दूसरा टैबलेट Realme Pad Mini भी लॉन्च कर दिया है। इससे पहले कंपनी पिछले …

ImageApple का पहला Foldable iPhone: डिज़ाइन भी बदला, कीमत सुनकर झटका लग सकता है

Apple इस साल अपना पहला Foldable iPhone 2026 पेश कर सकता है और जैसे-जैसे लॉन्च नज़दीक आ रहा है, इसके डिज़ाइन और फीचर्स को लेकर लीक तेज़ होते जा रहे हैं। अब एक नए लीक ने न सिर्फ इसके कैमरा डिज़ाइन का खुलासा किया है, बल्कि iPhone यूज़र्स को चौंकाने वाला button placement का बदलाव …

Imageएक्सक्लूसिव: Galaxy A37 और Galaxy A57 के कैमरा स्पेसिफिकेशन सामने आये

Samsung मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में अपनी पकड़ और मज़बूत करने की तैयारी में है, और इसका संकेत Galaxy A37 और Galaxy A57 से जुड़े सॉफ्टवेयर कोड करते हैं, जो हाल ही में लीक हुए हैं। इन दोनों अपकमिंग फोन्स को लेकर पहले से ही काफी एक्साइटमेंट है, लेकिन नए लीक यह बताते हैं कि इस …

Discuss

Be the first to leave a comment.