FASTag Annual Pass अब थोड़ा महंगा हो गया है। सरकार ने इस सालाना टोल पास की कीमत बढ़ा दी है। पहले जहां यह ₹3,000 में मिलता था, वहीं अब इसके लिए ₹3,075 चुकाने होंगे। राहत की बात ये है कि बढ़ोतरी सिर्फ ₹75 की है, और इतने में पूरे साल या 200 ट्रिप तक नेशनल हाईवे पर बेफिक्र सफर का फायदा मिलता है।
अगर आप रोज़ाना हाईवे से सफर करते हैं और टोल प्लाज़ा पर हर बार रुकना, FASTag का बार-बार रिचार्ज कराना मुसीबत लगती है, तो ये पास आपके लिए ही है। लेकिन ये पास आखिर है क्या? नई कीमत क्या है, क्या इसके लिए नया FASTag खरीदना होगा, कितनी बार टोल से गुज़रने की अनुमति मिलेगी और ये कहां-कहां मान्य होगा? इस लेख में आपको इन सभी सवालों के जवाब मिलेंगे, जिससे आपके लिए ये कितना महत्वपूर्ण है, ये जानना आसान होगा। आइये जानते हैं FASTag Annual Pass के हर पहलू को।
FASTag Annual Pass क्या है?
यह एक सालाना (annual) toll pass है जो आपके मौजूदा FASTag पर ही एक्टिवेट हो जाता है। ये भारत सरकार की ओर से सिर्फ निजी वाहनों (जैसे कार, जीप, वैन) के लिए लागू है। एक बार शुल्क भरने के बाद आपको पूरे साल या 200 टोल क्रॉसिंग (toll crossings) तक (जो पहले पूरा हो) हर टोल पर अलग से पैसे नहीं देने पड़ते। यानी बार‑बार रिचार्ज और हर toll पर कटौती का टेंशन खत्म।
खास बात ये है कि इसके लिए नया FASTag लेने की ज़रूरत नहीं। आपकी गाड़ी पर जो FASTag पहले से लगा है, उसी पर यह pass चढ़ जाता है।

FASTag Annual Pass लॉन्च कब होगा और कीमत कितनी है?
ये योजना 15 अगस्त 2025 (स्वतंत्रता दिवस) से पूरे देश में लागू हुई थी और अब उपलब्ध है।
कीमत – ₹3,075 (1 अप्रैल 2026 से; इससे पहले यह ₹3,000 थी)
वैलिडिटी – 1 साल या 200 ट्रिप्स, जो पहले समाप्त हो
क्या नया FASTag लेना पड़ेगा?
नहीं। इस स्कीम का सबसे बड़ा फायदा यही है कि आपको नया FASTag खरीदने की ज़रुरत नहीं है। यदि आपके पास पहले से FASTag है, जो वाहन के साथ लिंक्ड और सक्रिय (active) है, तो आप उसी पर Annual Pass एक्टिवेट करा सकते हैं।
कौन ले सकता है FASTag Annual Pass?
- सिर्फ निजी उपयोग वाले वाहन मालिक (कार/जीप/वैन)
- जिनका FASTag पहले से एक्टिव और वैध है
- जो वाहन ब्लैकलिस्टेड नहीं है
ये पास कहां मान्य होगा और कहां नहीं?
FASTag Annual Pass सिर्फ नेशनल हाईवे (NH) और नेशनल एक्सप्रेसवे (NE) पर स्थित चयनित टोल प्लाज़ा पर ही मान्य होगा। यानि जहां NHAI या MoRTH का संचालन है। राज्य सरकार, नगर निगम, या अन्य स्थानीय निकायों द्वारा संचालित टोल प्लाज़ा पर ये पास नहीं चलेगा। उन जगहों पर आपको सामान्य तौर पर ही FASTag द्वारा भुगतान।
कैसे खरीदें FASTag Annual Pass?
- RajmargYatra मोबाइल ऐप या NHAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- अपना वाहन नंबर और FASTag डिटेल दर्ज करें
- सिस्टम आपकी योग्यता जांचेगा (जैसे FASTag ब्लैकलिस्ट न हो, सही ढंग से चिपका हो, VRN से लिंक्ड हो)
- ₹3,000 का ऑनलाइन भुगतान करें
- भुगतान के 2 घंटे के भीतर Annual Pass एक्टिवेट हो जाएगा
- आपको कन्फर्मेशन SMS द्वारा मिलेगा
पास की वैधता कितनी है? या ट्रिप कैसे गिनी जाएगी?
- Closed Tolling सिस्टम (जैसे Delhi–Mumbai Expressway): एंट्री और एग्ज़िट एक साथ मिलाकर एक ट्रिप मानी जाएगी।
- Open Tolling सिस्टम (जैसे Delhi–Chandigarh): हर बार टोल प्लाज़ा क्रॉस करने पर एक ट्रिप गिनी जाएगी
1 साल या 200 ट्रिप्स, जो पहले खत्म हो वही मान्य होगा। वैधता खत्म होने पर आपका FASTag फिर से सामान्य मोड में काम करेगा।
क्या FASTag Annual Pass दूसरे वाहन पर ट्रांसफर किया जा सकता है?
नहीं, ये पास पूरी तरह से non-transferable है। यानि ये सिर्फ उसी वाहन पर मान्य रहेगा जिस पर FASTag रजिस्टर्ड है। किसी अन्य वाहन पर उपयोग करने की कोशिश करने पर ये deactivate हो जाएगा।
सारांश में:
| सवाल | जवाब |
|---|---|
| लॉन्च डेट | 15 अगस्त 2025 |
| कीमत | ₹3,075 (1 अप्रैल 2026 से) |
| कितनी ट्रिप्स | 200 या 1 साल |
| नया FASTag चाहिए? | नहीं |
| कहां चलेगा? | नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे के चुनिंदा टोल प्लाज़ा पर |
| किसके लिए है? | निजी वाहन (कार, जीप, वैन) |
| कहां से खरीदें? | RajmargYatra ऐप या NHAI वेबसाइट |
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

































