Flipkart Diwali Sale 2022 आज से शुरू; इन स्मार्टफोनों पर मिल रहा 10,000 रूपए से ज़्यादा का डिस्काउंट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Flipkart Diwali Sale 2022 आज से शुरू हो गयी है। इस सेल में आपको इलेक्ट्रॉनिक्स, किचन और घर के सामान के साथ साथ स्मार्टफोनों पर भी अच्छा डिस्काउंट दिया जा रहा है। आज से ही शुरू हुई इस सेल पर आपको हज़ारों प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे आप दिवाली शॉपिंग जम कर सकते हैं। इस सेल में ढेर सारे स्मार्टफोनों पर अच्छे ऑफर हैं, इनमें कुछ स्मार्टफोन ऐसे भी हैं, जिन पर इस सेल के दौरान आपको 10,000 रूपए या उससे ज़्यादा का डिस्काउंट भी मिल रहा है। अगर आप एक अच्छा स्मार्टफोन खरीदना चाह रहे हैं, तो यही वो मौका है।

Flipkart Big Diwali Sale 2021: Discount Offers On Premium Smartphones -  Gizbot News

Flipkart Diwali Sale में इन स्मार्टफोनों पर मिल रही बेस्ट डील

iPhone 13

Apple साल आयी iPhone 13 के बेस मॉडल यानि iPhone 13 को आप इस सेल में 10,000 रूपए के डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। फ़ोन की कीमत 69,990 रूपए है, लेकिन इस सेल में ये आपको 59,990 रूपए में मिल रहा है। साथ ही SBI और Kotak बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड के साथ इस पर आपको 10% की अतिरिक्त छूट मिलेगी। इसके अलावा इस सेल में 29,999 रूपए से ऊपर की खरीददारी करने पर भी Flipkart अतिरिक्त 1,000 रूपए की छूट दे रहा है। यानि इस फ़ोन को आप इस समय लगभग 12,000 रूपए के डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं।

Google Pixel 6a

Google Pixel 6a

Pixel 6a भी क़ाफी अच्छा स्मार्टफोन है और इसी साल इसे 43,999 रूपए की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इस सेल में इसकी कीमत 34,199 रूपए है, यानि लगभग 10,000 रूपए का डिस्काउंट। इसके अलावा इस पर भी बैंक ऑफर के चलते अतिरिक्त 10% का ऑफ मिलेगा या आप EMI टट्रांसैक्शन के साथ खरीदकर इस फ़ोन पर 1,750 रूपए की छूट पा सकते हैं। साथ ही Flipkart का 29,999 रूपए की खरीद पर 1,000 रूपए की छूट वाला ऑफर भी आप यहां कैश कर सकते हैं।

Samsung Galaxy S22+

Samsung Galaxy S22+ भी Flipkart Big Diwali सेल में लगभग 13,000 रूपए के डिस्काउंट के साथ 56,990 रूपए में मिल रहा है। इस फ़ोन की कीमत 69,999 रूपए है। इसके अलावा कोटक और SBI बैंक के कार्डों के साथ इस पर अतिरिक्त 10% छूट और है। इस फ़ोन पर कुछ चुनिंदा कार्ड होल्डरों को अतिरिक्त 10,000 रूपए का डिस्काउंट और मिल सकता है, जिसकी जानकारी आपको इसके फ्लिपकार्ट पेज पर मिल जाएगी।

Samsung Galaxy S21 FE

Samsung Galaxy S21 FE 5G इसी साल जनवरी में लॉन्च हुआ और इसमें Exynos 2100 जैसा फ्लैगशिप चिपसेट है। ये फ़ोन 43,999 रूपए का है, लेकिन Flipkart Big Diwali Sale में आप इसे मात्र 33,749 रूपए में खरीद सकते हैं। इस पर भी बैंक ऑफरों के साथ 10% की अतिरिक्त छूट या EMI ट्रांसैक्शन के चलते 1,750 रूपए की छूट मिलेगी।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageकर्व्ड अमोलेड डिस्प्ले और 5800mAh बैटरी – Redmi Note 15 SE भारत में लॉन्च

Redmi ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 15 SE लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे खास बात इसका कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और स्लिम डिज़ाइन है, जो इसे एक प्रीमियम look देता है। साथ ही, कंपनी ने इसमें 50MP कैमरा और 5800mAh बैटरी जैसे फीचर्स दिए हैं, जो इसे इस सेगमेंट में …

ImageGoogle pixel 6A ने छुड़ाए सबके के छक्के, Flipkart Big Billion Days Sale में मिलेगा Nothing Phone (1) से भी सस्ता

Flipkart Big Billion Days Sale जल्दी ही शुरू होने जा रही है। सेल शुरू होने से पहले कंपनी ने कुछ प्रचलित (पॉपुलर) स्मार्टफोनों पर सेल के दौरान, मिलने वाले ऑफरों की जानकारी भी शेयर कर दी है। त्योहारों का मौसम भी शुरू होने वाला है और 5G नेटवर्क का रोलआउट भी शुरू हो चुका है। ऐसे …

ImageSamsung फोनों पर भारी डिस्काउंट के साथ शुरू हो रही हैं Flipkart Big Billion Days और Amazon Great Indian Festival सेल

हर साल की तरह, इस बार भी त्योहारों और शादियों के सीज़न से पहले Amazon और Flipkart की सेल शुरू होने वाली है। Flipkart Big Billion Days और Amazon Great Indian Festival सेल साल की सबसे बड़ी ऑनलाइन सेल हैं, जिनमें स्मार्टफोनों पर आपको बेहद अच्छे और आकर्षक ऑफर मिलते हैं। कई पॉपुलर Samsung स्मार्टफोनों …

ImageiPhone 17 Pro Max पर अब तक का सबसे आकर्षक डिस्काउंट, ऑफर देख चौंक जाएंगे आप

अगर आप एक प्रीमियम iPhone का अनुभव चाहते हैं, लेकिन कुछ डिस्काउंट के साथ तो, इस समय iPhone 17 Pro Max खरीदने पर आकर्षक छूट मिल रही है। इस फोन को इस समय आप Vijay Sales से 10,000 से ज़्यादा के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं। आइये इस फ्लैगशिप पर मिल रहे लेटेस्ट डिस्काउंट, असली …

ImagePixel 9 Pro Fold और Pixel 9 पर Flipkart Big Billion Days 2025 में अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट

Flipkart और Amazon Sale आज से शुरू हो चुकी हैं। त्योहारों का मौसम भी भारत में अब बढ़ते जाने वाला है। इस बार इन ऑनलाइन सेल्स में स्मार्टफोनों पर काफी आकर्षक डील उपलब्ध होंगी। Flipkart Big Billion Days 2025 Sale जो 23 सितंबर से शुरू हो चुकी है, उसमें Google Pixel फोनों पर सबसे आकर्षक …

Discuss

Be the first to leave a comment.