Galaxy S25 Vs S24: इसमें ऐसा क्या नया है जो S24 में नहीं? जानकर रह जाएंगे दंग

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung Galaxy S25 सीरीज़ आज लॉन्च हो रही है। इस सीरीज़ के बेस मॉडल Galaxy S25 में इस बार कुछ बड़े अपग्रेड आने की उम्मीद है। सबसे बड़ा अपग्रेड यहां Snapdragon 8 Elite चिपसेट होगा, जिसके कारण फ़ोन में तेज़ परफॉरमेंस मिलेगी। इसके अलावा डिस्प्ले के आकार में भी बदलाव है। साथ ही और भी कुछ ख़ास अंतर नज़र आएंगे, जिनके साथ ये फ़ोन बेहतर होगा। आइये लॉन्च से पहले जानते हैं कि Galaxy S25 में S24 के मुकाबले (Galaxy S25 Vs Galaxy S24) में क्या बदला है।

ये पढ़ें: फोल्डेबल फोन बनाने वालों की बढ़ी चिंता, Samsung ट्राई-फोल्ड के साथ खेलने वाला है बड़ा दांव

Galaxy S25 Vs S24: क्या बदला है ?

  • Samsung Galaxy S25 में सबसे बड़ा बदलाव नया Snapdragon 8 Elite चिपसेट है, जो तेज़ परफॉर्मेंस और बेहतर बैटरी एफिशिएंसी देगा। इस नए चिप के साथ सबसे बड़ा फायदा इसका तेज़ Neural Engine हो सकता है, जिससे Galaxy AI फीचर्स भी पहले से ज्यादा बेहतर और फास्ट काम करेंगे और डिवाइस की स्पीड बढ़ जाएगी। एक बड़ा अंतर ये भी है कि जहां S24 को कुछ देशों में Exynos 2400 के साथ लॉन्च किया गया, वहीँ Galaxy S25 शायद इस बार सभी बाज़ारों में नए Snapdragon 8 Elite के साथ ही आएगा।
  • S25 में S24 के मुकाबले में थोड़ा बड़ा डिस्प्ले होगी। Galaxy S23 में 6.1-इंच की स्क्रीन थी, S24 में ये 6.2 हो गयी और इस बार नए Galaxy S25 में 6.3-इंच का डिस्प्ले होगा और बेज़ेल और भी पतले मिलेंगे।
  • कैमरा में भी एक बड़े बदलाव की सम्भावना है। इस बार Samsung के इस फ़ोन में Sony LYTIA सेंसर का उपयोग हो सकता है। इसमें 50MP मुख्य सेंसर, 12MP अल्ट्रा-वाइड और 10MP टेलीफोटो लेंस के साथ ट्रिपल रियर कैमरा आने की सम्भावना है। हालांकि अन्य सेंसरों के बारे में सारी जानकारी अभी सामने नहीं आयी है, लेकिन Samsung ने कैमरा में इस बार होने वाले कुछ सुधारों की जानकारी दी है, जिनमें एंटी-रिफ्रेक्टिव लेयर और पिक्सल आइसोलेशन शामिल हैं, जिनसे फोटो में बेहतर लाइट आ पायेगी और रिफ्लेक्शन कम होंगे।
  • Galaxy S25 में S24 वाले काले, ग्रे, बैंगनी और पीले रगों के विकल्पों के साथ साथ दो नए रंग और नज़र आ सकते हैं। इसमें एक नीले के साथ सिल्वर शेड और हरे रंगों के कलर वैरिएंट शामिल हैं।
  • Galaxy S25 में नया One UI 7 होगा, जिसके साथ कुछ नए फीचर तो मिलेंगे ही, साथ ही नए AI फ़ीचर जुड़ने की भी सम्भावना है।
Galaxy S25 Vs S24

Galaxy S25 Vs S24: क्या नहीं बदला ?

  • Galaxy S24 में 4,000 mAh की बैटरी है और Galaxy S25 में भी इसे बढ़ाया नहीं गया है। फ़ास्ट चार्जिंग में भी कोई अंतर देखने को नहीं मिलेगा। इसमें भी 25W वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट ही होगा। हालांकि नए चिपसेट के साथ पावर एफिशिएंसी थोड़ी बढ़ जाएगी।
  • कैमरा में भी कुछ ज़्यादा अंतर नहीं है ,पिछली बार की तरह, इसमें भी 50MP प्राइमरी सेंसर, 12MP अल्ट्रा-वाइड और 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 10MP टेलीफोटो लेंस ही मिलेंगे। हालांकि प्राइमरी सेंसर का लेंस बदला जा सकता है। इसमें सेल्फी सेंसर भी 12MP का ही होगा।
  • फ़ोन के डिज़ाइन में भी बहुत अधिक बदलाव आपको नज़र नहीं आएगा, लेकिन कुछ छोटे छोटे अंतरों के साथ इसके ओवरऑल लुक को ताज़ापन देने की कोशिश की गयी है।

ये पढ़ें: Galaxy S25 Slim भी 22 जनवरी को होगा लॉन्च, लेकिन केवल 39 देशों में देगा दस्तक, देखें पूरी सूची

हमारी राय

अगर आप केवल फीचरों को देखते हैं, तो Galaxy S24 के मुकाबले में Galaxy S25 आपको ज़्यादा अलग नहीं लगेगा। हालांकि सॉफ्टवेयर में Samsung ने काफी सुधार करने की कोशिश की है, जो आपको इस नए फ़ोन में नज़र आएगा। डिस्प्ले के लिए ज़्यादा जगह देने के बाद भी कंपनी ने बेज़ेलों को पतला रखकर फ़ोन के साइज़ में ज़्यादा अंतर नहीं आने दिया है और छोटे छोटे सुधारों के साथ फ़ोन में नयापन भी नज़र आएगा। इसके अलावा नए और इस बार भारत में Qualcomm के चिपसेट के साथ आना इस फ़ोन का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण सुधार होगा।

बाकी Galaxy S25 में और क्या बेहतर अपग्रेड आया है, इसके लिए हम लॉन्च पर नज़र बनाये हुए हैं और आपको यहीं उसकी पूरी जानकारी देंगे।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageManchu Manoj का रौद्र रूप लौटा – Bhairavam में दोस्ती से दुश्मनी तक का खूनी सफर देखें इस वीकेंड OTT पर

Bhairavam OTT Release – पिछले हफ्ते की Detective Ujjwalan के बाद, अगर इस वीकेंड भी आपको कुछ इंटेंस, ग्रिपिंग और साउथ इंडियन की मसालेदार फिल्म देखनी है, तो एक नई फिल्म आपके लिए OTT पर आ चुकी है – Bhairavam। थिएटर्स में हाल ही में रिलीज़ हुई ये तेलुगु एक्शन ड्रामा फिल्म अब 18 जुलाई …

ImageSamsung Galaxy S25 Ultra भारत में लॉन्च; देखें इस प्रीमियम में फ़ोन में नया क्या है?

Samsung Galaxy Unpacked Event 2025 में साल के तीन सबसे पॉपुलर स्मार्टफोनों से पर्दा उठा। हम बात कर रहे हैं – Samsung Galaxy S25, Samsung Galaxy S25 Plus, और Samsung Galaxy S25 Ultra की। इस पूरी सीरीज़ में सबसे प्रीमियम है Galaxy S25 Ultra, जो Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ आया है इसमें 200MP प्राइमरी कैमरा, …

ImageSamsung Galaxy Fold 7 Vs Fold 6: नया Fold ज़बरदस्त है या सिर्फ महंगा अपग्रेड?

Samsung ने अपने नए फोल्डेबल Galaxy Z Fold 7 को भारत में लॉन्च कर दिया है और इसकी एंट्री ने फोल्डेबल फोन के फैंस को एक बार फिर उत्साहित कर दिया है। इसमें कई छोटे छोटे बदलावों के साथ एक बड़ा बदलाव साइज़ को लेकर आया है, लेकिन साथ ही इसकी कीमतों में भी इज़ाफ़ा …

ImageSamsung Galaxy S25 Edge का पहला हैंड्स-ऑन वीडियो लीक, डिज़ाइन देखकर दंग रह जाएंगे

Samsung Galaxy S25 Edge के लॉन्च से पहले, इसका एक हैंड्स-ऑन वीडियो लीक हुआ है, जिसमें फ़ोन को पूरी तरह से दुनिया के सामने रख दिया गया है। इसमें स्मार्टफोन के डिज़ाइन और मुख्य स्पेसिफिकेशनो को देखा जा सकता है। इस वीडियो में Galaxy S25 Edge की तुलना Galaxy Z Fold 6 से की गई …

Imageफिर नहीं मिलेगा इतना सस्ता! Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में ₹70,000 तक की गिरावट

Samsung Galaxy S25 Ultra एक बेहद बेहतरीन फ्लैगशिप फोन है, जो इस साल के शुरुआत में ही लॉन्च हुआ है और अगर आप इस फोन को खरीदने का विचार बना रहे हैं, लेकिन कीमतें आपके आड़े रही हैं, तो यही सबसे अच्छा मौका है। कंपनी ने अपने इस प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर लिमिटेड टाइम के …

Discuss

Be the first to leave a comment.