Galaxy S26 Ultra vs Find X9 Pro: एक ही फ्लैगशिप फॉर्मूला, लेकिन सोच बिल्कुल अलग, कौन पड़ेगा भारी?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Galaxy S26 Ultra को किसी परिचय की ज़रूरत नहीं है। यह Samsung का सबसे ताकतवर फ्लैगशिप है। दूसरी तरफ Find X9 Pro की कहानी अलग है। OPPO ने पिछले कुछ सालों में चुपचाप अपनी फ्लैगशिप पहचान दोबारा मज़बूत की है, और इस बार Hasselblad कैमरा, 7,500mAh की सिलिकन कार्बन बैटरी और दमदार हार्डवेयर के साथ सीधी टक्कर में उतरा है।

कागज़ पर देखें तो ये मुकाबला इतना करीबी नहीं लगेगा। एक तरफ सालों की ब्रांड वैल्यू वाला ग्लोबल आइकन, और दूसरी तरफ OPPO का अब तक का सबसे बड़ा दावा। लेकिन 2025 में सिर्फ नाम काफी नहीं, असली फर्क हार्डवेयर तय करता है।

हमने दोनों फोनों को हर अहम पहलू पर परखा। नतीजा क्या रहा, आइए जानते हैं।

Galaxy S26 Ultra vs. Find X9 Pro: डिज़ाइन

Galaxy S26 UltraFind X9 Pro
डायमेंशन्स163.6 x 78.1 x 7.9 मिमी161.3 x 76.5 x 8.3 मिमी
वजन214 ग्राम224 ग्राम
मटेरियलग्लास / टाइटेनियम फ्रेम / ग्लासग्लास / एल्युमिनियम फ्रेम / ग्लास
डिस्प्ले प्रोटेक्शनCorning Gorilla Armor 2Gorilla Glass Victus 2
IP रेटिंगIP68 (1.5 मीटर तक 30 मिनट)IP68 / IP69 (1.5 मीटर तक 30 मिनट)
रंग विकल्पब्लैक, व्हाइट, कोबाल्ट वायलेट, स्काई ब्लू, सिल्वर, पिंक गोल्डसिल्क व्हाइट, टाइटेनियम चारकोल, वेलवेट रेड

Samsung का फोन लंबा और चौड़ा है, जबकि OPPO थोड़ा मोटा और हल्का-सा भारी। लेकिन Find X9 Pro की यह अतिरिक्त मोटाई बेकार नहीं है, इसकी अंदर 7,500mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी उसी का कारण है।

मटेरियल में Samsung टाइटेनियम फ्रेम के साथ ज़्यादा प्रीमियम फील देता है, जबकि OPPO एल्यूमिनियम फ्रेम इस्तेमाल करता है। इस बार OPPO ने फ्लैट डिस्प्ले और फ्लैट एज डिज़ाइन अपनाया है, जो Find सीरीज़ के लिए बड़ा बदलाव है और इसे पहले से ज्यादा शार्प लुक देता है।

डिस्प्ले प्रोटेक्शन में Samsung का Corning Gorilla Armor 2 एंटी-रिफ्लेक्टिव ग्लास सिरेमिक है, जो धूप में ग्लेयर कम करने में सच में फर्क दिखाता है। OPPO Gorilla Glass Victus 2 देता है, जो गिरने से सुरक्षा में अच्छा है, लेकिन ग्लेयर कम नहीं करता।

वॉटर रेसिस्टेंस में OPPO आगे है — IP68 के साथ IP69 भी, यानी हाई-प्रेशर पानी तक झेल सकता है। Samsung IP68 तक सीमित है।

कलर ऑप्शन में Samsung छह विकल्प देता है, जबकि OPPO तीन मजबूत रंग पेश करता है — खासकर Velvet Red काफी आकर्षक है। साथ ही साइड में कस्टमाइज़ेबल Snap Key भी मिलता है, जो छोटा लेकिन काम का फीचर है।

Galaxy S26 Ultra vs Find X9 Pro: डिस्प्ले

Galaxy S26 UltraFind X9 Pro
डिस्प्ले साइज़ 6.9-इंच6.78-इंच
एस्पेक्ट रेशियो19.5:919.5:9
टेक्नोलॉजीLTPO AMOLEDLTPO AMOLED
रेज़ॉल्यूशन3120 x 1440 पिक्सल (498 ppi)2772 x 1272 पिक्सल (450 ppi)
रिफ्रेश रेट120Hz120Hz
पीक ब्राइटनेस2600 निट्स3600 निट्स (पीक)
डिमिंग2160Hz PWM डिमिंग
HDR फॉर्मेटHDR10+Dolby Vision, HDR10+
कलर सपोर्ट1 बिलियन (1B)1 बिलियन (1B)

दोनों फोन LTPO AMOLED पैनल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1 बिलियन रंग सपोर्ट देते हैं — इसलिए असली फर्क डिटेल में है।

साइज का अंतर (6.9 बनाम 6.78 इंच) रोजमर्रा में महसूस नहीं होता। रेजोल्यूशन में Samsung 498 ppi देता है, जबकि OPPO 450 ppi पर है। दोनों शार्प हैं, लेकिन बारीक टेक्स्ट और फोटो में Samsung थोड़ा ज्यादा क्रिस्प दिखता है।

ब्राइटनेस में OPPO बढ़त लेता है — Samsung 2600 निट्स तक जाता है, जबकि OPPO 3600 निट्स छूता है। तेज धूप में यह फर्क साफ नजर आता है। HDR सपोर्ट में Samsung HDR10+ देता है, जबकि OPPO Dolby Vision के साथ HDR10+ भी सपोर्ट करता है, जो OTT कंटेंट देखने वालों के लिए काम का है। OPPO का 2160Hz PWM डिमिंग लंबी स्क्रीन टाइम में आंखों पर कम दबाव डालता है।

Samsung जवाब में Gorilla Armor 2 की एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग देता है, जो ग्लेयर बेहतर तरीके से संभालती है, और Privacy Display मोड, जो साइड एंगल से स्क्रीन को छिपा देता है। धूप में बढ़त OPPO की, लेकिन कुल मिलाकर बैलेंस Samsung का मजबूत है।

Galaxy S26 Ultra vs. Find X9 Pro: प्रोसेसर

Galaxy S26 UltraFind X9 Pro
चिपसेटSnapdragon 8 Elite Gen 5Dimensity 9500
निर्माण प्रक्रिया3nm3nm
कोर कॉन्फ़िगरेशनऑक्टा-कोर: 2 x 4.74GHz Oryon V3 Phoenix L + 6 x 3.62GHz Oryon V3 Phoenix Mऑक्टा-कोर: 1 x 4.21GHz C1-Ultra + 3 x 3.5GHz C1-Premium + 4 x 2.7GHz C1-Pro
GPUAdreno 840Arm G1-Ultra
मेमोरी / स्टोरेजLPDDR5X + UFS 4.1LPDDR5X + UFS 4.1
कनेक्टिविटीWi-Fi 7, ब्लूटूथ v5.4Wi-Fi 7, ब्लूटूथ v6.0

इन दोनों के बीच चिपसेट का फर्क असली है, लेकिन कहानी सिर्फ इतनी नहीं है।

Galaxy S26 Ultra में Qualcomm के Oryon V3 कोर 4.74GHz तक चलते हैं। यह सामान्य क्लॉक स्पीड नहीं, बल्कि Samsung के खास ट्यूनिंग का नतीजा है। Adreno 840 GPU पिछली पीढ़ी से 23% तेज़ है और 20% कम पावर लेता है। यही चिप हमने OnePlus 15 में टेस्ट की थी, जहां इसने Geekbench में 3536 (सिंगल-कोर) और 10595 (मल्टी-कोर) स्कोर किया।

Find X9 Pro का Dimensity 9500 ARM के नए C1 कोर पर आधारित है, जो ज़्यादा क्लॉक स्पीड की बजाय कूल और एफिशिएंट परफॉर्मेंस पर फोकस करता है। रोज़मर्रा के काम, ब्राउज़िंग और मल्टीटास्किंग में आपको Snapdragon से कोई खास फर्क महसूस नहीं होगा। लेकिन गेमिंग में अंतर दिखता है। Geekbench 6 में इसने 3270 (सिंगल-कोर) और 9644 (मल्टी-कोर) स्कोर हासिल किया।

ARM G1-Ultra GPU की रे-ट्रेसिंग दावे कागज़ पर अच्छे लगते हैं, लेकिन लंबी गेमिंग सेशन में तापमान बढ़ने के साथ परफॉर्मेंस जल्दी गिरती है।

एक जगह OPPO साफ बढ़त लेता है कि इसमें ब्लूटूथ 6.0 है, जबकि Samsung अभी भी ब्लूटूथ 5.4 पर है।

Galaxy S26 Ultra vs Find X9 Pro: सॉफ्टवेयर

Galaxy S26 UltraFind X9 Pro
ऑपरेटिंग सिस्टम (लॉन्च के समय)Android 16Android 16
यूज़र इंटरफेसOne UI 8.5ColorOS 16
सॉफ्टवेयर अपडेट पॉलिसी7 वर्ष OS + 7 वर्ष सिक्योरिटी अपडेट5 वर्ष OS + 6 वर्ष सिक्योरिटी अपडेट

दोनों Android 16 पर चलते हैं, लेकिन फर्क यहीं से शुरू होता है।

Samsung 7 साल के OS और सिक्योरिटी अपडेट देता है, जबकि OPPO 5 साल OS और 6 साल सिक्योरिटी। लंबे समय तक फोन रखने वालों के लिए Samsung ज़्यादा सुरक्षित विकल्प है।

UI अनुभव अलग है। One UI 8.5 फीचर-रिच और वर्षों से निखरा हुआ है। ColorOS 16 में OPPO का Luminous Rendering Engine स्क्रॉलिंग और टच को बेहद स्मूद बनाता है – कम फीचर, लेकिन ज़्यादा फ्लो।

AI में दोनों की रणनीति अलग है। Samsung Galaxy AI को सिस्टम-लेवल पर फैलाता है – Perplexity इंटीग्रेशन, EdgeFusion इमेज जेनरेशन और AI नोटिफिकेशन समरी जैसे फीचर्स। OPPO खास टूल्स पर जोर देता है, जैसे कि AI Mind Space स्क्रीन कंटेंट को ऑटो सेव और ऑर्गनाइज़ करता है, AI Recorder रियल-टाइम ट्रांसक्रिप्शन और समरी देता है।

फोटो एडिटिंग में AI Eraser, Unblur, Reflection Remover और Clarity Enhancer मिलते हैं। साथ ही Gemini इंटीग्रेशन और 3 महीने का Google AI Pro (2TB स्टोरेज) भी शामिल है।

AI कवरेज में Samsung व्यापक है, लेकिन फोकस्ड फीचर्स में OPPO दमदार। अपडेट लंबी अवधि के लिहाज़ से Samsung की बढ़त साफ है।

Galaxy S26 Ultra vs Find X9 Pro: कैमरे

Galaxy S26 UltraFind X9 Pro
प्राइमरी कैमरा200MP (f/1.4, 1/1.3″, OIS)50MP (f/1.5, 1/1.28″, OIS)
वीडियो रेज़ॉल्यूशन (रियर)8K@24/30fps, 4K@30/60/120fps, 1080p@30/60/120/240fps4K@30/60/120fps, 1080p@30/60/120/240fps
टेलीफोटो कैमरा (1)10MP (1/3.94″, OIS); 3x ऑप्टिकल ज़ूम200MP (f/2.1, 1/1.56″, OIS); 3x ऑप्टिकल ज़ूम
टेलीफोटो कैमरा (2)50MP (f/2.8, 1/2.52″, OIS); 5x ऑप्टिकल ज़ूम
अधिकतम ज़ूम100x स्पेस ज़ूम120x ज़ूम
अल्ट्रावाइड कैमरा50MP (f/1.9, 1/2.5″, 120°, AF)50MP (f/2.0, 1/2.76″, 120°, AF)
सेल्फी कैमरा12MP (f/2.2, 1/3.2″, PDAF)50MP (f/2.0, 1/2.76″, AF)
वीडियो रेज़ॉल्यूशन (फ्रंट)4K@30/60fps4K@30/60fps

कैमरा सेक्शन में Find X9 Pro सबसे बड़ा दावा करता है, इसलिए यहां रुककर समझना ज़रूरी है।

दोनों के प्राइमरी सेंसर साइज़ करीब हैं। Samsung 200MP (f/1.4) सेंसर देता है, जबकि OPPO 50MP Sony LYT-828 (f/1.5) सेंसर के साथ आता है। OPPO Hasselblad कलर ट्यूनिंग और Real-Time Triple Exposure के जरिए एक ही शॉट में बेहतर शैडो-हाइलाइट कैप्चर करता है। मेगापिक्सल में Samsung आगे, लेकिन कलर साइंस में OPPO की अलग पहचान है।

3x टेलीफोटो में OPPO बड़ा कदम उठाता है। 200MP Hasselblad-प्रमाणित लेंस (1/1.56″ सेंसर), 10cm तक मैक्रो फोकस और 25% कम पावर खपत। Samsung का 3x लेंस 10MP (1/3.94″) है, जिसे काफी समय से इसकी कमज़ोरी माना जाता है। हालांकि Samsung का 5x पेरिस्कोप उसे ज़ूम रेंज में बढ़त देता है। अधिकतम ज़ूम 100x (Samsung) और 120x (OPPO) है, लेकिन ऑप्टिकल सीमा के बाद दोनों में इमेज प्रोसेसिंग भारी हो जाती है।

वीडियो में Samsung 8K रिकॉर्डिंग देता है, जबकि OPPO 4K तक सीमित है, लेकिन 4K@120fps Dolby Vision, LOG रिकॉर्डिंग और ACES सर्टिफिकेशन के साथ। चार स्टूडियो माइक्रोफोन और AI Sound Focus इसे अलग बनाते हैं।

सेल्फी में OPPO 50MP f/2.0 देता है, जबकि Samsung 12MP f/2.2। OPPO का LUMO Image Engine 200MP तक मल्टी-फ्रेम प्रोसेसिंग संभालता है और स्पेक्ट्रल सेंसर एंबियंट लाइट के हिसाब से सटीक कलर कैप्चर करता है।

जूम रेंज Samsung की ताकत है, लेकिन बाकी लगभग हर क्षेत्र में OPPO ज्यादा आक्रामक नजर आता है।

Galaxy S26 Ultra vs Find X9 Pro: बैटरी

Galaxy S26 UltraFind X9 Pro
बैटरी क्षमता5,000 mAh7,500 Si/C mAh
वायर्ड चार्जिंग स्पीड60W80W
वायरलेस चार्जिंग स्पीड25W50W

Samsung लगातार तीसरे साल 5,000mAh बैटरी के साथ आता है। दूसरी तरफ OPPO 7,500mAh की Silicon-Carbon बैटरी देता है — करीब 50% ज्यादा क्षमता, और फिर भी फोन सिर्फ 8.3mm मोटा है। यानी जो अतिरिक्त मोटाई है, वह पूरी तरह जायज़ है।

रियल-वर्ल्ड इस्तेमाल में भी फर्क साफ दिखता है। Galaxy S25 Ultra, जिसकी बैटरी साइज़ लगभग समान है, आमतौर पर 8 से 10 घंटे का स्क्रीन-ऑन टाइम देता है (यूसेज पर निर्भर)। वहीं Find X9 Pro 10 से 13 घंटे तक का स्क्रीन-ऑन टाइम निकाल लेता है, जो स्मार्टफोन के लिए शानदार है। S26 Ultra में नए चिपसेट की बेहतर एफिशिएंसी के कारण कुछ सुधार ज़रूर देखने को मिल सकता है।

चार्जिंग में OPPO 80W वायर्ड और 50W वायरलेस देता है, जबकि Samsung 60W वायर्ड और 25W वायरलेस तक सीमित है। ध्यान देने वाली बात यह है कि OPPO अपना AIRVOOC वायरलेस स्टैंडर्ड इस्तेमाल करता है और Qi2 सपोर्ट नहीं करता, यानी सामान्य वायरलेस पैड यहां काम नहीं करेंगे। Samsung Qi2 सपोर्ट देता है, लेकिन मैग्नेटिक केस के जरिए।

Galaxy S26 Ultra vs Find X9 Pro: कीमत और वर्डिक्ट

Galaxy S26 Ultra की कीमतें

  • Galaxy S26 Ultra (12GB + 256GB): ₹1,39,999
  • Galaxy S26 Ultra (12GB + 512GB): ₹1,59,999
  • Galaxy S26 Ultra (12GB + 1TB): ₹1,89,999

S26 Ultra आपको चौंकाने की कोशिश नहीं करता — Samsung जानता है कि इसे कौन खरीद रहा है। यहां S Pen है, सबसे वर्सेटाइल कैमरा सिस्टम है, टाइटेनियम बिल्ड है जो हाथ में अलग महसूस होती है, और One UI 8.5 जैसा परिपक्व सॉफ्टवेयर अनुभव। ऊपर से 7 साल के अपडेट इसे लंबी रेस का फोन बनाते हैं।

लेकिन कमियां भी साफ हैं। 2022 से बैटरी 5,000mAh पर अटकी है, और 60W चार्जिंग तब मामूली लगती है जब बाज़ार में 80-90W आम हो चुका है। 3x कैमरा भी अब कई सालों से कमज़ोर कड़ी बना हुआ है।

खरीदें अगर: S Pen आपके काम का हिस्सा है, आप Samsung इकोसिस्टम में हैं, या लंबा अपडेट सपोर्ट आपके लिए मायने रखता है।
छोड़ें अगर: 7,500mAh और तेज चार्जिंग जैसी बैटरी बढ़त आपके फैसले को प्रभावित करती है।

Oppo Find X9 Pro की कीमत

OPPO साफ रणनीति के साथ आया है कि हार्डवेयर में Samsung से आगे निकलो और कैमरे के लिए Hasselblad की साख का इस्तेमाल करो। 7,500mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी और 80W चार्जिंग वाकई क्लास-लीडिंग है। 200MP Hasselblad टेलीफोटो आज के समय के सबसे दिलचस्प कैमरा सेटअप में से एक है, और LOG रिकॉर्डिंग व Dolby Vision के साथ इसका वीडियो आउटपुट कंटेंट क्रिएटर्स के लिए गंभीर विकल्प बनता है। 3600 निट्स डिस्प्ले और IP69 रेटिंग दिखाते हैं कि OPPO ने कहीं कटौती नहीं की।

जहां कमी है, वहां 5x पेरिस्कोप न होने से ऑप्टिकल ज़ूम रेंज Samsung से पीछे रह जाती है। ColorOS 16 स्मूद है, लेकिन One UI ज़्यादा गहराई देता है, और अपडेट सपोर्ट भी 2 साल कम है।

खरीदें अगर: बैटरी लाइफ, Hasselblad कैमरा, सिनेमैटिक वीडियो और मज़बूत स्पेसिफिकेशन आपकी प्राथमिकता हैं।
छोड़ें अगर: लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट और मज़बूत इकोसिस्टम ज़्यादा मायने रखते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageUpcoming Smartphones in March 2026 India – iPhone 17e से Xiaomi 17 Ultra तक, एक साथ लॉन्च होंगे ये बड़े फोन

जनवरी और फरवरी की तेज़ रफ्तार के बाद अब मार्च 2026 भी भारतीय स्मार्टफोन बाज़ार के लिए कम व्यस्त नहीं रहने वाला है। इस महीने फ्लैगशिप पावर, मिड-रेंज इनोवेशन और डिज़ाइन एक्सपेरिमेंट – तीनों का दिलचस्प मिश्रण देखने को मिलेगा। इस महीने में iPhone 17e, Nothing Phone 4a, Xiaomi 17 Ultra और Poco X8 सीरीज़ …

ImageGalaxy S26 Ultra vs vivo X300 Pro: कौन है असली Android किंग? कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस में जबरदस्त टक्कर

Galaxy S26 Ultra और vivo X300 Pro एक ही दुनिया के फोन नहीं हैं। एक तरफ Samsung का सबसे प्रीमियम फ्लैगशिप है, जिसके साथ सालों की ब्रांड पहचान और वफादार यूज़र बेस जुड़ा है। दूसरी तरफ vivo है, जो इस साल के सबसे ज़्यादा और बेहतरीन स्पेक्स वाले फोनों में से एक लेकर आया है …

ImageSamsung Galaxy S26 Ultra कुछ अलग करने वाला है? लॉन्च से पहले रंगों ने दिया बड़ा संकेत

Samsung के Ultra फोन हमेशा से “safe premium” की पहचान रहे हैं। लेकिन Galaxy S26 Ultra को लेकर जो लीक सामने आ रहे हैं, वे इशारा कर रहे हैं कि इस बार Samsung सिर्फ नया फोन नहीं, अपनी पहचान में भी बदलाव करने जा रहा है। लॉन्च जैसे-जैसे नज़दीक आ रहा है, वैसे-वैसे Galaxy S26 …

ImageRealme GT 8 Pro vs OnePlus 15: असली फ्लैगशिप किंग कौन निकला?

अगर इस साल आप एक बेहद पावरफुल, कैमरा-केंद्रित और लंबी बैटरी वाले फ्लैगशिप फोन की तलाश में हैं, तो Realme और OnePlus दोनों ने आपके सामने बड़ा कंफ्यूजन खड़ा कर दिया है। Realme GT 8 Pro और OnePlus 15, दोनों ही अपने-अपने ब्रांड के सबसे बड़े और सबसे दमदार स्मार्टफोन हैं। ये दोनों हाल ही …

ImageGalaxy S26 Ultra Vs OnePlus 15: कीमत, कैमरा और परफॉर्मेंस में कौन आगे?

OnePlus 15 Vs Galaxy S26 Ultra: OnePlus 15 का इंतज़ार भारत में अब ज़्यादा लंबा नहीं है। ये फोन इंडिया में 13 नवंबर 2025 को लॉन्च है। इस बार OnePlus ने कई अहम अपग्रेड्स किए हैं, जैसे नया पहले से बेहतर फोटो प्रोसेसिंग इंजन और 165Hz डिस्प्ले, जो इसे गेमिंग और मल्टीटास्किंग दोनों के लिए …

Discuss

Be the first to leave a comment.