11 अगस्त को होगा Samsung Galaxy Unpacked Event: Galaxy Fold 3, Flip 3, Buds 2 और Galaxy Watch 4 आने के आसार

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung Galaxy Unpacked event की अफ़वाहों में आयी लॉन्च की तारीख़ सही निकली। कंपनी ने आखरिकार घोषणा कर दी है कि Samsung Galaxy Unpacked virtual event 11 अगस्त 2021 को ही होगा। कंपनी के अनुसार वो मोबाइल की दुनिया में की गयी नयी खोज को सामने लेकर आएंगे। ये ख़ोज इस दिशा में की गयी है जिससे आप इन नए डिवाइस के साथ हर पल एक अच्छा अनुभव पा सकें। रिलीज़ की गयी टीज़र वीडियो में कंपनी ने फोल्डेबल स्मार्टफोन के डिज़ाइन को दिखाया है।

सामने आयी ताज़ी ख़बरों के अनुसार, कंपनी इस इवेंट में तीन फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 3, Galaxy Z Flip 3, Flip 3 Lite लॉन्च कर सकती है। हालांकि कंपनी ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

Galaxy Galaxy Z Fold 3 सैमसंग का वो पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन हो सकता है, जिसमें under-screen कैमरा और नया stylus S-Pen मिले। साथ ही इसमें आपको mmWave 5G सपोर्ट, UWB और Wi-Fi 6E सपोर्ट भी दिया जायेगा।

जबकि Galaxy Z Flip 3 एक फ्लिप फ़ोन होगा जिसमें आपको एक मुख्य डिस्प्ले के अलावा एक छोटी स्क्रीन बाहर की तरफ भी मिलेगी।

इसके अलावा Samsung के नए Galaxy Buds 2 और दो स्मार्टवॉच Galaxy Watch 4, Watch 4 Active भी इस इवेंट द्वारा सामने आ सकती हैं। इस बार Samsung की नयी स्मार्टवॉच में नया WearOS देखने को मिल सकता है और ऐसा हुआ तो इस ने सॉफ्टवेयर के साथ आने वाली कंपनी की ये पहली घड़ी होगी।

हालांकि अधिकतर आयी ख़बरों के अनुसार यही डिवाइस आने की उम्मीद है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी Galaxy S21 FE को भी इस इवेंट में लॉन्च फ़ोन वाले डिवाइसों की सूची में शामिल कर सकती है।

Samsung Galaxy Unpacked event 11 अगस्त को ऑनलाइन 10 a.m. ET (भारतीय समयानुसार शाम 7.30pm पर) शुरू होगा। इस इवेंट को आप YouTube पर भी देख सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageKajol और Twinkle का नया धमाका! जानिए कब और कहां देख पाएंगे ‘Two Much with Kajol and Twinkle’

बॉलीवुड फैन्स के लिए खुशखबरी है। Kajol और Twinkle Khanna, जो 90 के दशक की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियां हैं, पहली बार साथ आ रही हैं। ये दोनों एक धमाकेदार Bollywood talk show को OTT पर लेकर आ रही हैं। इस शो का नाम है “Two Much with Kajol and Twinkle”। इस शो वादा करता है …

ImageSamsung Galaxy Unpacked Event की तारीख हुई लीक: तीन फोल्डेबल स्मार्टफोन हो सकते हैं लॉन्च

Samsung के साल भर के सबसे बड़े इवेंट – Samsung Galaxy Unpacked event के बारे में इस बार काफी कुछ लीक हो चुका है। ये इवेंट अगले महीने कोरिया में ही होगा और इसमें लॉन्च होने वाले प्रोडक्ट के बारे में प्रचलित लीकर Evan Blass द्वारा कई ट्वीट सामने आये हैं। इस इवेंट में कंपनी …

ImageGalaxy Fold 2 नहीं Galaxy Z Flip नाम से लांच होगा सैमसंग का अगला फोल्डेबल स्मार्टफोन

Samsung ने हाल ही में अपने 11 फरवरी को होने वाले Galaxy Unpacked इवेंट को टीज़ करना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार इस इवेंट में फ्लैगशिप ग्रेड Galaxy S20 सीरीज के साथ कंपनी का अगला फोल्डेबल स्मार्टफोन भी लांच किया जा सकता है। इसी के साथ अपकमिंग स्मार्टफोन से जुडी जानकरी सामने आने …

ImageSamsung Galaxy Z Flip 7 लॉन्च, साथ में सस्ता Flip 7 FE: Samsung ने फोल्डेबल को बना दिया हर किसी का सपना

Samsung ने Galaxy Unpacked 2025 में Z Fold 7 के साथ अन्य दो नए फोल्डेबल स्मार्टफोन – Galaxy Z Flip 7 और Galaxy Z Flip 7 FE से भी पर्दा उठा लिया है। एक ओर जहां Flip 7 को प्रीमियम फोल्डेबल की दुनिया में और ज्यादा पॉलिश किया गया है, वहीं Flip 7 FE को …

ImagePixel 10 Pro Fold vs Galaxy Z Fold 7: 2025 का सबसे पावरफुल Foldable कौन?

Google ने 20 अगस्त को अपना नया Pixel 10 Pro Fold लॉन्च कर दिया है। ये नया फोल्डेबल 7 साल के Android अपडेट, दमदार Tensor G5 चिप, 8-इंच की बड़ी और ज़्यादा ब्राइटनेस के साथ आने वाले फोल्डेबल स्क्रीन और एडवांस्ड AI फीचर्स से लैस है। वहीँ दूसरी तरफ Samsung Galaxy Z Fold 7 पहले …

Discuss

Be the first to leave a comment.