अभी तक केवल अफवाहें थीं, लेकिन अब Samsung ने ये घोषणा कर दी है कि इस बार नए फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Fold 5 व Flip 5 अगस्त में हैं, बल्कि जुलाई में लॉन्च किये जायेंगे। कंपनी ने इस बार लॉन्च के समय और तारीख़ दोनों को बदल दिया है। हर बार अगस्त में होने वाला ये इवेंट इस बार 27 जुलाई, 2023 को हो रहा है। साथ ही इस बार Galaxy Unpacked event यू.एस. नहीं बल्कि दक्षिणी कोरिया की राजधानी सीओल में होस्ट किया जायेगा। इस इवेंट में Galaxy Z Flip 5 और Z Fold 5 के अलावा Tab S9 और Galaxy Watch 6 के आने की भी सम्भावना है।
ये पढ़ें: 2023 में उपलब्ध बेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन (Best Foldable Smartphones in 2023)
अगले महीने Samsung अपने फोल्डेबल फोनों की पांचवीं जनरेशन पेश करने वाला है। Samsung के फोल्डेबल, अन्य फोल्डेबल स्मार्टफोनों से बेहतर होते हैं, लेकिन अब भी इन्हें एक परफेक्ट फोल्डेबल नहीं कहा जा सकता। हालांकि पहले Fold और Flip से Galaxy Z Fold 4 और Flip 4 तक सफर देखें, तो काफी सुधार आये हैं, लेकिन कुछ त्रुटियाँ अब भी हैं, जैसे Flip 4 की क्रीज़। इसकेके अलावा और भी कुछ कमियां हैं और अगर इस बार कंपनी इन्हें भी दूर कर देती है, तो आने वाले Fold 5 और Flip 5 बेहतरीन फोल्डेबल फ़ोन होंगे।
क्या इस बार Galaxy Z Fold 5 व Flip 5 में मिलेंगे ये अपग्रेड ?
- Samsung ने फोल्डेबल स्मार्टफोनों की कीमत जितनी होती है, उसके बाद फ़ोन में कोई भी कमी नहीं होनी चाहिए। चौथी जनरेशन के फोल्डेबल फ़ोन में जहां से फ़ोन मुड़ता है, वहाँ क्रीज़ की एक लाइन हमेशा नज़र आती है। अगर आप कभी Flip 4 की स्क्रीन पर उँगलियों को घुमाएं या स्क्रॉल करें, तो ये लाइन काफी परेशान करती है। उम्मीद है कि इस बार Samsung इस महंगे स्मार्टफोन में से इस कमी को दूर करेगा।
- माना कि भविष्य में फोल्डेबल स्मार्टफोन का बाज़ार बढ़ने वाला है, लेकिन किसी भी फ़ोन में एक पावरफुल बैटरी काफी महत्वपूर्ण होती है। इस समय बजट से लेकर प्रीमियम स्मार्टफोनों में 5000mAh या 6000mAh की बैटरी आती हैं। अगर बैटरी इनसे छोटी हैं, तो फोनों में 120W तक की चार्जिंग सपोर्ट हैं, लेकिन Samsung के प्रीमियम और फोल्डेबल फ़ोन के बावजूद इनमें आपको एक दिन का भी बैटरी बैकअप नहीं मिल पाता। अगर ये मान भी लें कि फोल्डेबल होने के कारण इनकी बैटरी छोटी हैं, तो फ़ास्ट चार्जिंग तो बढ़ाई जा सकती है, लेकिन यहां Fold 4 और Flip 4 में वो भी नहीं है। अगर इस बार कंपनी बैटरी या चार्जिंग स्पीड में कुछ तेज़ी लाती है, तो इन स्मार्टफोनों के ख़रीददार और बढ़ सकते हैं।
वैसे कई रिपोर्ट सामने आयीं हैं, जिनके अनुसार इस बार Samsung टीयर-ड्रॉप हिन्ज का इस्तेमाल कर रहा है, जिससे फोल्डेबल फोनों में क्रीज़ काफी कम हो सकती है। इसके अलावा इस बार ये फ़ोन IP58 सर्टिफिकेशन के साथ आ सकते हैं। अफवाहों की मानें तो, इन दोनों स्मार्टफोनों में Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट आएगा। एक बड़ा बदलाव ये भी देखने को मिल सकता है कि Flip 5 की कवर स्क्रीन इस बार काफी बड़ी हो।
ये पढ़ें: दिलचस्प रहेगा देखना Google Pixel Fold कैसे करता है फोल्डेबल डिस्प्ले का पूरा इस्तेमाल
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।