अगर इस बार दूर हुईं ये कमियाँ, तो बेस्ट फोल्डेबल फ़ोन होंगे Samsung Galaxy Fold 5 और Flip 5

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अभी तक केवल अफवाहें थीं, लेकिन अब Samsung ने ये घोषणा कर दी है कि इस बार नए फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Fold 5 व Flip 5 अगस्त में हैं, बल्कि जुलाई में लॉन्च किये जायेंगे। कंपनी ने इस बार लॉन्च के समय और तारीख़ दोनों को बदल दिया है। हर बार अगस्त में होने वाला ये इवेंट इस बार 27 जुलाई, 2023 को हो रहा है। साथ ही इस बार Galaxy Unpacked event यू.एस. नहीं बल्कि दक्षिणी कोरिया की राजधानी सीओल में होस्ट किया जायेगा। इस इवेंट में Galaxy Z Flip 5 और Z Fold 5 के अलावा Tab S9 और Galaxy Watch 6 के आने की भी सम्भावना है।

ये पढ़ें: 2023 में उपलब्ध बेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन (Best Foldable Smartphones in 2023)

अगले महीने Samsung अपने फोल्डेबल फोनों की पांचवीं जनरेशन पेश करने वाला है। Samsung के फोल्डेबल, अन्य फोल्डेबल स्मार्टफोनों से बेहतर होते हैं, लेकिन अब भी इन्हें एक परफेक्ट फोल्डेबल नहीं कहा जा सकता। हालांकि पहले Fold और Flip से Galaxy Z Fold 4 और Flip 4 तक सफर देखें, तो काफी सुधार आये हैं, लेकिन कुछ त्रुटियाँ अब भी हैं, जैसे Flip 4 की क्रीज़। इसकेके अलावा और भी कुछ कमियां हैं और अगर इस बार कंपनी इन्हें भी दूर कर देती है, तो आने वाले Fold 5 और Flip 5 बेहतरीन फोल्डेबल फ़ोन होंगे।

क्या इस बार Galaxy Z Fold 5 व Flip 5 में मिलेंगे ये अपग्रेड ?

  • Samsung ने फोल्डेबल स्मार्टफोनों की कीमत जितनी होती है, उसके बाद फ़ोन में कोई भी कमी नहीं होनी चाहिए। चौथी जनरेशन के फोल्डेबल फ़ोन में जहां से फ़ोन मुड़ता है, वहाँ क्रीज़ की एक लाइन हमेशा नज़र आती है। अगर आप कभी Flip 4 की स्क्रीन पर उँगलियों को घुमाएं या स्क्रॉल करें, तो ये लाइन काफी परेशान करती है। उम्मीद है कि इस बार Samsung इस महंगे स्मार्टफोन में से इस कमी को दूर करेगा।
  • माना कि भविष्य में फोल्डेबल स्मार्टफोन का बाज़ार बढ़ने वाला है, लेकिन किसी भी फ़ोन में एक पावरफुल बैटरी काफी महत्वपूर्ण होती है। इस समय बजट से लेकर प्रीमियम स्मार्टफोनों में 5000mAh या 6000mAh की बैटरी आती हैं। अगर बैटरी इनसे छोटी हैं, तो फोनों में 120W तक की चार्जिंग सपोर्ट हैं, लेकिन Samsung के प्रीमियम और फोल्डेबल फ़ोन के बावजूद इनमें आपको एक दिन का भी बैटरी बैकअप नहीं मिल पाता। अगर ये मान भी लें कि फोल्डेबल होने के कारण इनकी बैटरी छोटी हैं, तो फ़ास्ट चार्जिंग तो बढ़ाई जा सकती है, लेकिन यहां Fold 4 और Flip 4 में वो भी नहीं है। अगर इस बार कंपनी बैटरी या चार्जिंग स्पीड में कुछ तेज़ी लाती है, तो इन स्मार्टफोनों के ख़रीददार और बढ़ सकते हैं।

वैसे कई रिपोर्ट सामने आयीं हैं, जिनके अनुसार इस बार Samsung टीयर-ड्रॉप हिन्ज का इस्तेमाल कर रहा है, जिससे फोल्डेबल फोनों में क्रीज़ काफी कम हो सकती है। इसके अलावा इस बार ये फ़ोन IP58 सर्टिफिकेशन के साथ आ सकते हैं। अफवाहों की मानें तो, इन दोनों स्मार्टफोनों में Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट आएगा। एक बड़ा बदलाव ये भी देखने को मिल सकता है कि Flip 5 की कवर स्क्रीन इस बार काफी बड़ी हो।

ये पढ़ें: दिलचस्प रहेगा देखना Google Pixel Fold कैसे करता है फोल्डेबल डिस्प्ले का पूरा इस्तेमाल

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageGM G+ iSmart Qi2 2-in-1 Wireless Charger रिव्यू: iPhone + Apple Watch यूज़र्स के लिए ये छोटा चार्जर कर देगा सब आसान

Wireless charging अब उस स्टेज पर पहुंच चुकी है, जहां यह सिर्फ एक फीचर नहीं बल्कि रोज़मर्रा की ज़रूरत बनने लगी है। खासकर अगर आप iPhone और Apple Watch दोनों इस्तेमाल करते हैं, तो अलग-अलग चार्जर लेकर चलना अब थोड़ा बेकार सा लगने लगा है। इसी ज़रूरत को ध्यान में रखते हुए GM Modular – …

ImageSamsung गैलेक्सी Fold 5 और Flip 5 के जल्दी होंगे दर्शन, कंपनी ने बदला लॉन्च का समय

Samsung ने फ़रवरी 2023 में Galaxy Unpacked इवेंट में Galaxy S23 सीरीज़ को लॉन्च किया था और लोगों को हर साल की तरह फोल्डेबल फोनों के लॉन्च की उम्मीद अगस्त 2023 में ही थी। लेकिन सामने आयी नयी रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 के लॉन्च का …

Image2023 में उपलब्ध बेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन (Best Foldable Smartphones in 2023)

स्मार्टफोन की दुनिया में तेज़ी से विकास करती जा रही टेक्नोलॉजी का परिणाम है बेहतरीन फोल्डेबल स्मार्टफोन। आज से कुछ साल पहले जब Galaxy Fold के साथ ये चलन शुरू हुआ था, तब बेहद कम फोल्डेबल फ़ोन थे और उनमें भी कुछ कमियां नज़र आ रही थीं, लेकिन हर बदलते साल के साथ फोल्डेबल स्मार्टफोन …

ImageSamsung Galaxy M17e 5G लॉन्च: ₹13K में 6 साल अपडेट वाला फोन, लेकिन क्या ये सही डील deal है?

₹15,000 से कम में फोन खरीदते समय आमतौर पर आपको एक समझौता करना पड़ता है। या तो बैटरी बेहतर मिलेगी, या परफॉर्मेंस, या फिर सॉफ्टवेयर सपोर्ट। Samsung इस बार Galaxy M17e 5G के साथ थोड़ा अलग दांव खेलता दिख रहा है। कंपनी ने इस फोन को भारत में लॉन्च कर दिया है, और पहली नज़र …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 6 के वैरिएंट और कीमतें लीक; क्या इस कीमत पर आप खरीदेंगे ये नए फोल्डेबल

Samsung जल्दी ही अपना नया फोल्डेबल फ़ोन Galaxy Z Fold6 लॉन्च करने वाला है। कंपनी के लिए ये एक ख़ास फ़ोन है, जिसे हर साल और बेहतर बनाने की कोशिश की गयी है और ये सफल भी हुई है। इस बार भी अगर ऐसा ही कुछ होता है, तो शायद इस बार भी कंपनी फोल्डेबल स्मार्टफोन …

Discuss

Be the first to leave a comment.