UPI Circle, UPI Vouchers जैसे कई नए Google Pay फीचर्स लॉन्च; इस तरह मिलेगा लाभ

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Google ने हाल ही में अपना Global Fintech Fest 2024 आयोजित किया है, जिसमें कंपनी ने Google Pay के लिए नयी सुविधाओं को पेश किया है। इन सुविधाओं में UPI Circle, UPI Vouchers, Clickpay QR, Prepaid Utilities Payment, Tap & Pay with RuPay Cards, और Autopay for UPI Lite से सम्बंधित फीचर्स को शामिल किया गया है। आगे इन सभी नए Google Pay फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़े: Instagram Creator Lab के साथ तीन नए Instagram फीचर्स भारत में लॉन्च; ऐसे करेंगे आपका Instagram अकाउंट ग्रो

नए Google Pay फीचर्स की जानकारी

UPI Circle

ये Google pay का सबसे खास फीचर है, जिसकी सहायता से आपके अकाउंट से कोई भी अन्य सदस्य कहीं भी किसी को भी पेमेंट कर सकता है। इस फीचर को उन लोगों के लिए पेश किया गया है, जिनका बैंक अकाउंट नहीं होता है, और वो ऑनलाइन पेमेंट का उपयोग करना चाहते हैं। इसमें दो तरह के पेमेंट मोड को एक्टिवेट किया जा सकता है।

पहला Partial Delegation है, जिसमें प्राइमरी यूजर सेकंडरी यूजर द्वारा किये जाने वाले हर पेमेंट को अप्रूव करेगा तभी वो पैमेंट होगा, और दूसरा Full Delegation है, जिसमें सेकंडरी यूजर को फुल कंट्रोल दिया जाता है, हालाँकि इसमें 15,000 रूपए तक की लिमिट सेट की जा सकती है। इसमें सेट की गयी लिमिट तक ही सेकंडरी यूजर पैसे खर्च कर सकते हैं।

UPI Vouchers

इस फीचर की सहायता से यूजर्स प्राप्तकर्ता के मोबाइल नंबर लिंक होने पर उन्हें प्रीपेड वाउचर्स सेंड कर सकते हैं। इन वाउचर्स का उपयोग प्राप्तकर्ता बिना UPI को बैंक अकाउंट से कनेक्ट किये भी कर सकते हैं। इन वाउचर्स का उपयोग लोग वित्तीय लेन देन करने के लिए कर सकते हैं। इस फीचर को पहले COVID-19 के समय शुरू किया गया था, और अब इसे और भी बेहतर तरीके से इम्प्लीमेंट किया जायेगा।

Clickpay QR

इस फीचर को कंपनी ने NPCI Bharat Billpay के साथ मिल कर पेश किया है, जो यूजर्स के लिए किसी भी बिल के भुगतान करने की प्रक्रिया को आसान बनाता है। इसकी सायता से जो लोग बिल कलेक्ट करते हैं, वो Clickpay QR जनरेट करके कसटमर को भेज सकते हैं, जिसे स्कैन करने पर यूजर को लेटेस्ट पेमेंट की जानकारी मिल जाएगी। यूजर्स को फिर उसके लिए अकाउंट नंबर और अन्य जानकारी ढूंढने की आवश्यकता नहीं होगी।

Prepaid Utilities Payment

इस फीचर को रिकरिंग बिल पेमेंट्स को ट्रैक करने के लिए पेश किया गया है। इसकी सहायता से सभी यूटिलिटी बिल्स को Google Pay से लिंक किया जा सकता है, ताकि यूजर्स सिर्फ एक ही ऐप से अपने सभी बिल्स पर नजर रख सकें और, बिना किसी परेशानी के आसानी से भुगतान कर पाएं। कनेक्ट करने के बाद बार बार आपको यूजर आईडी या नंबर डालने जैसी परेशानी नहीं होगी।

Tap & Pay with RuPay Cards

ये एक शानदार और यूनिक फीचर है, जिसकी सहायता से आप यदि अपना डेबिट कार्ड घर भूल जाएं तब भी उससे कही भी भुगतान कर सकते हैं। इसकी सहायता से डेबिट कार्ड को Google Pay ऐप से लिंक किया जायेगा और कहीं भी कार्ड मशीन पर फ़ोन को सिर्फ टेप करने पर भुगतान हो जायेगा। इस प्रक्रिया के दौरान कार्ड की सिक्योरिटी का भी ख़ास ध्यान रखा जायेगा।

Autopay for UPI Lite

इस फीचर को UPI Lite के लिए पेश किया गया है, जिसकी सहायता से यदि आपके UPI Lite में एक निर्धारित लिमिट से कम पैसे बचते हैं, तो Autopay की सहायता से वो अपने आप रिचार्ज हो जायेगा, जिससे आपको उसे बार बार रिचार्ज करने की आवश्यकता नहीं होगी और न ही भुगतान के समय भी भी इन्सुफिसिएंट अमाउंट जैसी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

ये पढ़े: Reliance AGM 2024 हाइलाइट्स: कंपनी ने AI और टेक से सम्बंधित कई घोषणाएं की

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageGeekbench पर दिखा Poco X8 Pro, 7,560mAh बैटरी और 100W चार्जिंग से मचाएगा हलचल

लॉन्च से पहले ही Poco X8 Pro ने ऑनलाइन एंट्री मार दी है। इस फोन के फीचर जैसे – 7,560mAh की विशाल बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग और Android 16 के साथ ये फोन लॉन्च से पहले ही सुर्खियों में है। फोन Geekbench पर स्पॉट हुआ है और सामने आए आंकड़े इशारा करते हैं कि मिड-रेंज …

ImageRBI ने UPI transaction limit 5 लाख तक कर दी है, और पेश किया Delegated Payments फीचर

RBI ने हाल ही में टैक्स पेमेंट के लिए UPI transaction limit को बढ़ा दिया है। अब यूजर्स सिंगल ट्रांसक्शन में 5 लाख रूपए तक का पेमेंट कर सकते हैं। ये फैसला जनता को बेहतर सुविधा देने के लिए लिया गया है, ताकि टैक्स पेयर आसानी से ज्यादा टैक्स अमाउंट भर पाएं। इतना ही नहीं …

ImageGoogle Gemini overlay और Live फीचर Android यूजर्स के हुआ लॉन्च

Google ने 13 अगस्त को Made by Google event आयोजित किया था, जिसमें कंपनी ने अपने नए डिवाइसेस के साथ AI को Android में शामिल करने की घोषणा की है, जिसका फायदा लाखों Android यूजर्स को होने वाला है। कंपनी ने इस घोषणा के दौरान खास सिक्योरिटी और प्राइवेसी पर फोकस किया है। नए AI …

ImageApple का पहला Foldable iPhone: डिज़ाइन भी बदला, कीमत सुनकर झटका लग सकता है

Apple इस साल अपना पहला Foldable iPhone 2026 पेश कर सकता है और जैसे-जैसे लॉन्च नज़दीक आ रहा है, इसके डिज़ाइन और फीचर्स को लेकर लीक तेज़ होते जा रहे हैं। अब एक नए लीक ने न सिर्फ इसके कैमरा डिज़ाइन का खुलासा किया है, बल्कि iPhone यूज़र्स को चौंकाने वाला button placement का बदलाव …

Imageफरवरी 2026 में आने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in February 2026

जनवरी की तरह ही फरवरी 2026 भी भारतीय स्मार्टफोन मार्केट के लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। नए साल की शुरुआत के बाद अब कंपनियां अपने बड़े और बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार दिख रही हैं। Samsung, Apple, Vivo, iQOO, Motorola, realme, Redmi और OnePlus जैसे बड़े ब्रांड्स इस महीने …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products