Google Maps का उपयोग करते समय इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है दुर्घटना

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हम जब भी नई जगह पर जाते हैं, तो रास्ता न पता होने पर हमारा एक मात्र साथी Google Maps ही हमें रास्ता बताता है, और हम आंख बंद करके इस पर भरोसा भी कर लेते हैं, लेकिन कभी कभी इसमें भी सटीक जानकार नहीं मिलती है, जिसकी वजह से कुछ दिनों में काफी लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। 

हाल ही में उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में भी सही GPS जानकारी नहीं मिलने पर एक हादसा हो गया। यदि आप भी चाहते हैं, आपके साथ ऐसा कोई हादसा न हो। तो इस लेख में हमनें Google Maps सेफ्टी टिप्स के बारे में बताया है, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Realme 14 Pro सीरीज की दो नयी खूबियां आयी सामने, जनवरी की इस तारीख को हो रहा लॉन्च

Google Maps उपयोग करते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • जब भी आप कहीं जाएं तो पूरी तरह से Google Maps पर भरोसा न करें, क्योंकि इंटरनेट कनेक्टिविटी न मिलने की वजह से कभी कभी ये गलत रास्ता भी बता देता है।
  • यदि आप गाड़ी से किसी ब्रिज या पहाड़ी अनजान इलाकों पर जा रहें, और रास्ते की पहचान के लिए मैप का उपयोग कर रहें, तो गाड़ी हमेशा धीरे चलाएं और रस्ते पर ध्यान रखें, क्योंकि इसमें टूटे रास्तों की जानकारी सही से नहीं मिल पाती है।
  • किसी भी मोड़ पर मुड़ने से पहले चेक करें, कि आपके फोन की इंटरनेट कनेक्टिविटी सही हो, और मैप पूरी तरह से लोड हो। इंटरनेट कनेक्टिविटी वीक होने से पहले ये पहले या बाद वाले मोड़ पर मुड़ने के संकेत दे देता है।
  • नई जगह गए हैं, तो Google Maps पर रास्ते देखने के साथ साथ वहां के लोकल लोगों से भी उन रास्तों की पुष्टि करें।

Google Maps पर कब भरोसा किया जा सकता है?

यदि आप इसका उपयोग करना चाहते हैं, तो जब आप शहरी क्षेत्र में हो, तभी इस पर भरोसा किया जा सकता है, क्योंकि शहरी क्षेत्रों में इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या नहीं होती है। इसके अतिरिक्त, यहां रोड्स पर ज्यादातर बोर्ड लगे होते हैं और पूछने के लिए लोग भी मौजूद होते हैं।

इसका इस्तेमाल कब खतरनाक हो सकता है?

जब भी आप किसी पहाड़ी इलाके में या जंगल वाले सुनसान इलाके में जा रहे हो, तब इसका इस्तेमाल करना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि इस तरह के क्षेत्रों में इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं होती, और सहायता के लिए आस पास लोग भी मौजूद नहीं होते हैं। इसलिए, जब भी ऐसे किसी क्षेत्र में जाएं, तो उन रास्तों की पहले ही पुष्टि कर लें।

ये पढ़ें: Nothing Phone 3: आगामी फ्लैगशिप से क्या उम्मीद की जा सकती है?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImagePixel 10a लॉन्च से पहले बड़ा अपडेट: अब Pixel से AirDrop पर भेज सकेंगे फाइलें

Google के लिए यह हफ्ता Pixel यूज़र्स के नाम रहा है। एक तरफ कंपनी 18 फरवरी को Pixel 10a लॉन्च करने जा रही है, वहीं दूसरी तरफ Pixel 9 सीरीज़ में ऐसा अपडेट आने वाला है जो Android और iPhone यूज़र्स के बीच फाइल शेयरिंग को आसान बना देगा। अब Pixel 9, Pixel 9 Pro, …

Imageआपका Google Maps आपके बारे में कितना जानता है? ज़्यादातर लोग ये बात चेक ही नहीं करते

Google Maps आज सिर्फ रास्ता दिखाने वाला ऐप नहीं रह गया है। हम रोज़ कहीं न कहीं जाते हैं, लोकेशन ऑन रखते हैं और बिना सोचे-समझे ऐप का इस्तेमाल करते रहते हैं। लेकिन बहुत से यूज़र्स को ये अंदाज़ा नहीं होता कि Google Maps उनके बारे में कितनी जानकारी सेव कर रहा है। अगर आपने …

Imageइन iPhone Emergency Features से बच सकती है आपकी जान, अभी जान लें इस्तमाल का तरीका

यदि आप भी iPhone का उपयोग करते हैं। तो आपको iPhone Emergency Settings के बारे में पता होना चाहिए। फोन पर उपलब्ध इन फीचर्स का उपयोग करने की आवश्यकता कभी भी पड़ सकती है, और ऐसे में यदि आपको इन iPhone Emergency Features के बारे में पता नहीं होगा, तो काफी परेशानी हो सकती है। …

Imageगेमिंग फोन खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगी बड़ी दिक्कत

भारत में BGMI के लॉन्च के बाद गेमिंग का क्रेज काफी बढ़ गया है, और यदि आप भी मोबाइल पर गेमिंग का शौक रखते हैं, तो उसके लिए आपको एक बेहतर गेमिंग फोन की आवश्यकता होगी। इस लेख में हमनें बताया है, कि गेमिंग फोन खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें? आगे इसके बारे …

Imageगाड़ी कहां पार्क की थी, भूल गए? अब टेंशन खत्म – Google Maps खुद बताएगा आपकी कार कहां खड़ी है

अक्सर ऐसा होता है कि हम गाड़ी पार्क करके जल्दी-जल्दी कहीं निकल जाते हैं, चाहे ऑफिस, शॉपिंग या किसी मीटिंग के लिए हो। लेकिन कुछ घंटों बाद वापस आते समय सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि “ पार्किंग में कार कहां पार्क की थी?” अब इसी परेशानी को खत्म करने के लिए Google Maps …

Discuss

Be the first to leave a comment.