Google Pixel 7a Tensor G2 के साथ मई में होगा लॉन्च, क्या इसकी ये कीमत आपके बजट में है ?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Google I/O यानि एनुअल डेवलपर कॉन्फरेंस 10 मई 2023 को होने वाली है। इस कॉन्फरेंस में क्या प्रोडक्ट लॉन्च होने वाले हैं, इसे लेकर कई अफवाहें सामने आयी हैं। लेकिन इनमें सबसे चर्चित अफवाह यही है कि इस इवेंट में कंपनी अपने मिड-रेंज और प्रचलित फ़ोन Google Pixel 7a को लॉन्च करेगी। हाल ही में टिपस्टर पारस गुगलानी द्वारा twitter हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया गया था, जिसमें उन्होंने फ़ोन के रगों के विकल्पों के बारे में बताया है। Pixel 7a इस बार 5 रंगों में रिलीज़ किया जा सकता है। इसके अलावा फ़ोन के अन्य स्पेसिफिकेशन भी सामने आये हैं।

ये पढ़ें: फ्री में कैसे देखें IPL 2023 क्रिकेट मैच (Free Mein IPL 2023 match kaise)

    Google Pixel 7a पांच रंगों में होगा लॉन्च

    Google Pixel 7a पांच रंगों में लॉन्च हो सकता है। हालांकि Google अपने स्मार्टफोनों को अब तक दो या तीन रंगों में ही लेकर आया है, लेकिन इस बार पारस गुगलानी के अनुसार Pixel 7a काले (Dinuguan Black), हरे (Crispy Kale), सफ़ेद (Mayo Cream), नारंगी (Tide Orange) और बैंगनी (Vibrant Ube) रंगों में आएगा। इसके अलावा इन्होंने ये भी बताया है कि ये स्मार्टफोन 8GB तक की रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आएगा और ये भी एक अच्छी अपग्रेड है।

    इस स्मार्टफोन की कीमतों की बात करें तो, सामने आयी रिपोर्ट कहती हैं कि Pixel 7a भारत में 35,000 रूपए से 40,000 रूपए के बीच लॉन्च हो सकता है।

    Pixel 7a में 6.1-इंच की OLED डिस्प्ले आने के आसार हैं। ये स्क्रीन 90Hz रिफ्रेश रेट और फुल एचडी+ रेज़ॉल्यूशन के साथ आ सकती है। इस फ़ोन में Google Tensor G2 चिपसेट के साथ 8GB रैम और 256GB की स्टोरेज आने के कयास लगाए जा रहे हैं। Pixel 7a में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप आ सकता है, जिसमें 64MP कैमरा Sony IMX787 सेंसर के साथ और सेकेंडरी 12MP सेंसर अल्ट्रा वाइड लेंस के साथ आ सकता है। इसमें आपको सामने की तरफ 8MP का कैमरा सेल्फी के लिए मिलेगा। इसके अलावा ये स्मार्टफोन IP रेटिंग के साथ आने के आसार हैं।

    Google Pixel 7a एक मिड-रेंज स्मार्टफोन होगा, जिसके बारे में अब तक यही जानकारी सामने आयी है। भारत में ये फ़ोन मई में ही लॉन्च हो सकता है, जहां ये Vivo V27 Pro, iQOO Neo Z7, OnePlus 11R जैसे स्मार्टफोनों के साथ टक्कर लेगा।

    अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं

    Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
    Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

    Related Articles

    Imageअब Instagram पर चुपके से Story देखना होगा आसान – Meta ला रहा है नया प्लान

    क्या हो अगर आप किसी की Instagram Story देखें… और सामने वाले को ज़रा भी पता न चले? अभी तक Instagram पर ऐसा करना संभव नहीं होता है। जैसे ही आप किसी की स्टोरी देखते हैं, आपका नाम तुरंत viewer list में दिख जाता है। लेकिन अब Meta इस पूरे अनुभव को बदलने की तैयारी …

    Image5 रंगों में लॉन्च हो सकता है Google Pixel 7a, सामने आये मुख्य स्पेसिफिकेशन

    Google Pixel 6a का सक्सेसर Google Pixel 7a जल्दी ही लॉन्च हो सकता है। Google I/O 2023 इवेंट 10 मई को होने वाला है, जिसमें कंपनी नया Android वर्ज़न यानि Android 14 सामने आएगा। इस इवेंट में कंपनी कुछ और हार्डवेयर प्रोडक्ट भी लॉन्च कर सकती है और इनमें नया Pixel Fold और Pixel 7a …

    ImageAndroid 11 का पहला डेवलपर प्रीव्यू आया सामने: जाने क्या होंगे ख़ास फीचर?

    Google के ऑपरेटिंग सिस्टम Android के अगले वर्जन में पिछले वर्जन के मुकाबले कई नए फीचर्स दिए जा सकते हैं। जैसा कि हम शुरू से देखते हुए आए हैं, Google अपने हर नए ऑपरेटिंग सिस्टम को कुछ यूजर इंटरेस्ट वाले फीचर्स के साथ लॉन्च कर रहा है। ऐसे में इस बार Google I/O 2020 में …

    Image₹20,000 से कम में OPPO A6s 5G लॉन्च – 6500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन के साथ क्या ये डील सही है?

    Oppo India ने देश में अपना एक नया किफायती मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किया है: Oppo A6s 5G। 120Hz LCD स्क्रीन, Dimensity 6300 चिपसेट और बड़ी बैटरी के साथ आने वाला यह फोन शुरुआती बैंक ऑफर के बाद ₹20,000 से कम कीमत में मिलता है। आइये जानते हैं इसकी कीमत, उपलब्धता, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन। ये पढ़ें: …

    Imagevivo V70 FE भारत में लॉन्च से पहले ही चर्चा में: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ क्या होगा ये नया गेमचेंजर?

    चीनी स्मार्टफोन निर्माता vivo भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि vivo V70 FE भारत में लॉन्च होगा, जो पिछले साल आए V60e का सक्सेसर होगा। Vivo V70 FE: 200MP प्राइमरी कैमरा आधिकारिक टीज़र और ई-कॉमर्स माइक्रोसाइट्स अब देश में लाइव हो …

    Discuss

    Be the first to leave a comment.