Google Pixel 9a रेंडर्स लीक हुए, डिज़ाइन और फीचर्स में हो सकते हैं, ये बदलाव

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share
  • Google Pixel 9a रेंडर्स लीक हुए।
  • बैक पैनल पर नहीं मिलेगा कैमरा बार।
  • फ़ोन Exynos Modem 5300 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है।

हाल ही में Google ने अपनी नयी Pixel 9 सीरीज को पेश किया था, जिसमें Pixel 9, Pixel 9 Pro XL जैसे फ़ोन्स को शामिल किया गया था, लेकिन अब कंपनी इस सीरीज में एक और नए फ़ोन Google Pixel 9a को शामिल करने वाली है। हाल ही में फ़ोन के फीचर्स और रेंडर्स लीक हुए हैं, जिससे डिज़ाइन की सामने आयी है। आगे Google Pixel 9a रेंडर्स और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।  

ये पढ़ें: Snapdragon 8 Gen 4 कीमत लीक हुई; जिसका असर आगामी फ्लैगशिप फ़ोन्स पर होगा

Google Pixel 9a रेंडर्स लीक

फ़ोन के CAD आधारित रेंडर्स लीक हुए हैं, जिनके अनुसार फ़ोन में रियर कैमरा बार नहीं दिया जायेगा, बैकपैनल पर LED फ़्लैश के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप नजर आ रहा है। फ़ोन को फ्लैट साइड रेल्स के साथ पेश किया जा सकता है। फ्रंट में पंच होल डिस्प्ले मिल सकता है। नीचे की तरफ लार्ज बेज़ेल्स दिए जा सकते हैं। सिम ट्रे को भी नीचे की तरफ रखा गया है।

Credit: ANDROIDHEADLINE

Google Pixel 9a फीचर्स (अपेक्षित)

लीक्स के अनुसार फ़ोन में  6.1 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। फ़ोन Exynos Modem 5300 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है। इसमें हमें 8GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज ऑप्शन देखने को मिल सकता है। फ़ोन Android 15 पर रन हो सकता है, और इसमें 7 साल तक के अपडेट्स मिलने की उम्मीद है।

फ़िलहाल फ़ोन की बैटरी की कोई जानकारी सामने नहीं आयी है। फ़ोन सिल्वर ऑप्शन के साथ 4 कलर्स में पेश किया जा सकता है। फ़ोन के साल 2025 के शुरूआती महीनों में लॉन्च होने की उम्मीद है। जल्द ही हमें इसके बारे में अन्य जानकारी प्राप्त हो सकती है।

ये पढ़ें: OnePlus 13 ऑफिशियली टीज़ हुआ, BOE X2 डिस्प्ले के साथ होगा लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageOPPO Find X9s भारत में आया, Find X9 से महंगा फिर भी क्यों है चर्चा में?

OPPO की नई लॉन्च रणनीति थोड़ी उलझन पैदा कर सकती है। कंपनी ने OPPO Find X9s को ‘सब-फ्लैगशिप’ कहा है, लेकिन इसकी कीमत और फीचर्स इसे स्टैंडर्ड Find X9 से ऊपर खड़ा करते हैं। कुछ ऐसा ही कन्फ्यूज़न Vivo X300 FE के साथ भी देखने को मिला था। ऐसे में सवाल सीधा है कि भारतीय …

ImageMotorola Edge 50 Neo स्पेसिफिकेशन्स और रेंडर्स लीक: शानदार फीचर्स के साथ इन चार रंगों में होगा लॉन्च

पिछले साल लॉन्च हुए Motorola Edge 40 Neo की सफलता के बाद कंपनी इसके अपग्रेडेड वर्जन के रूप में जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन Motorola Edge 50 Neo पेश कर सकती है। हालांकि कंपनी द्वारा इसकी कोई जानकारी साझा नहीं की गयी है, लेकिन Motorola Edge 50 Neo स्पेसिफिकेशन्स और रेंडर्स लीक हो गए हैं। आगे …

ImageSamsung Galaxy S25 ultra रेंडर्स लीक; Snapdragon 8 Gen 4 के साथ हो सकता है लॉन्च

Samsung अगले साल के शुरूआती महीने में अपना नया फ़ोन Galaxy S25 ultra लॉन्च कर सकता है, जिसे Galaxy S24 ultra के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश किया जा सकता है। इससे सम्बंधित कई लीक्स वायरल हुए हैं, और अब हाल ही में Samsung Galaxy S25 ultra रेंडर्स सामने आये हैं। आगे इसके बारे …

ImageGoogle Pixel 11 Pro में आ सकता है बड़ा बदलाव, Face ID जैसा फीचर और ‘Glow’ लाइट का लीक

Google अपने अगले Pixel फोन्स लॉन्च करने की तैयारी में है, लेकिन उससे पहले ही Pixel 11 सीरीज़ को लेकर कुछ ऐसी जानकारियां सामने आई हैं, जो इसे पहले से अलग बना सकती हैं। इस बार बात सिर्फ नए प्रोसेसर की नहीं है, बल्कि ऐसे फीचर्स की चर्चा है, जो फोन इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस …

ImageGalaxy Z Fold8 की पहली झलक लीक, डिज़ाइन वही, लेकिन ये 3 बड़े बदलाव चौंका सकते हैं

Samsung के अपकमिंग फोल्डेबल Galaxy Z Fold8 के CAD-बेस्ड रेंडर्स सामने आ गए हैं, जिन्हें OnLeaks और Android Headlines ने शेयर किया है। इन रेंडर्स से फोन की शुरुआती झलक मिलती है, जिसमें डिज़ाइन काफी हद तक पहले जैसा ही नज़र आता है, फ्लैट साइड्स, शार्प कॉर्नर्स और एक आसानी से नज़र में आने वाले …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products