Google Pixel 9a की पूरी स्पेसिफिकेशन शीट लीक, ये होगी कीमत

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अभी Google Pixel 9 सीरीज़ के लॉन्च को ज़्यादा समय नहीं हुआ, और Google Pixel 9a की खबरें सामने आ रही हैं। कुछ समय पहले अक्टूबर में Pixel 9a के CAD रेंडर सामने आये और अब इस मिड-रेंज स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन लीक हुए हैं। आज इन तस्वीरों में आप फ़ोन के डिज़ाइन को देख सकते हैं और सामने आयी स्पेसिफिकेशन शीट इस फ़ोन की हमें विस्तार से जानकारी देती है।

लीक हुई स्पेसिफिकेशन शीट के अनुसार इस फ़ोन में Google Tensor G4 प्रोसेसर और साथ में Titan M2 सिक्योरिटी चिप आएंगे। साथ ही ये 6.285-इंच की स्क्रीन के साथ एक कॉम्पैक्ट फ़ोन होगा। ये स्क्रीन FHD+ रेज़ॉल्यूशन, OLED HDR पैनल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 2700 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आएगी और इस पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की सुरक्षा मिलेगी।

ये पढ़ें: Amazon Tez: Flipkart के बाद, अब Amazon भी 15 मिनट में करेगा ज़रूर सामान की डिलीवरी

इसके अलावा Pixel 9a में 48MP का Samsung GN8 प्राइमरी सेंसर, 13MP का Sony IMX712 अल्ट्रा वाइड सेंसर, रियर पैनल पर होंगे और सामने की तरफ 13MP का फ्रंट कैमरा आने की खबर है। हालांकि इस बार कैमरा मॉड्यूल के डिज़ाइन में अंतर है, इस बार एक बड़ी स्ट्रिप की जगह, कैप्सूल शेप में दो कैमरे हॉरिज़ॉन्टली दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें IP68 सर्टिफिकेशन मिलेगा और इस कॉम्पैक्ट फ़ोन में 5100 mAh की बैटरी, 23W वायर्ड चार्जिंग और 7.5W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने की खबरें हैं।

ये लीक हुई स्पेसिफिकेशन शीट के अनुसार, ये फ़ोन Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा और बायोमेट्रिक सुरक्षा के लिए इसमें इन – डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी होगा। इस फ़ोन में फिलहाल 8GB LPDDR5X रैम और 256GB तक की UFS 3.1 स्टोरेज आएगी।

ये पढ़ें: Redmi Note 14 Pro रिव्यु: क्या मिड-रेंज में अपनी जगह बना पायेगा ?

फ़ोन की कीमत की बात करें तो, अफवाहें कहती हैं कि ये फ़ोन यू. एस. में 499 डॉलर (लगभग 42,335 रुपए) की कीमत पर आएगा, जो कि Pixel 8a की भी थी। आसार हैं कि ये फ़ोन मार्च 2025 तक दस्तक देगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRedmi फोन खरीदने वालों को झटका, जनवरी से दूसरी बार बढ़ी कीमत, ये हैं नए दाम

अगर आप Redmi Note 15 या Redmi 15 खरीदने का सोच रहे थे, तो अब बजट फिर से चेक करना पड़ेगा। Redmi ने भारत में अपने इन लोकप्रिय फोनों की कीमतें एक बार फिर बढ़ा दी हैं। खास बात यह है कि यह पहली बढ़ोतरी नहीं है। Note 15 जनवरी 2026 में लॉन्च हुआ था, …

ImageGoogle pixel 9a की सेल 16 अप्रैल से होगी शुरू, मिलेगा इस कीमत पर

Google ने हाल ही में अपना Google Pixel 9a स्मार्टफोन लॉन्च किया था, लेकिन कुछ यूनिट्स में क्वालिटी इश्यू की वजह से फोन की उपलब्धता को अप्रैल तक रोक दिया गया था, और अब कंपनी ने Google pixel 9a उपलब्धता की जानकारी सामने आयी है, जिसके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं। ये पढ़ें: …

ImagePixel 9a की कीमत ₹10,000 घटी, Amazon पर और सस्ता मिल रहा है

Google ने Pixel 10a की लॉन्चिंग से पहले, Pixel 9a को भारत में ₹10,000 तक सस्ता कर दिया है। इसके साथ Amazon पर बैंक छूट और एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहे हैं, जिससे इसकी प्रभावी कीमत और नीचे जा सकती है। मिड-रेंज सेगमेंट में यह कटौती सीधे खरीदारों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। …

ImageGoogle Pixel 11 Pro में आ सकता है बड़ा बदलाव, Face ID जैसा फीचर और ‘Glow’ लाइट का लीक

Google अपने अगले Pixel फोन्स लॉन्च करने की तैयारी में है, लेकिन उससे पहले ही Pixel 11 सीरीज़ को लेकर कुछ ऐसी जानकारियां सामने आई हैं, जो इसे पहले से अलग बना सकती हैं। इस बार बात सिर्फ नए प्रोसेसर की नहीं है, बल्कि ऐसे फीचर्स की चर्चा है, जो फोन इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस …

ImageVivo X300 FE की कीमत लॉन्च से पहले लीक: इस बार ‘Fan Edition’ इतना महंगा हो सकता है?

Vivo अपना अगला बड़ा लॉन्च 6 मई को करने जा रहा है, लेकिन उससे पहले ही X300 सीरीज़ के एक अहम फोन Vivo X300 FE की कीमत लीक हो गई है। और जो जानकारी सामने आई है, उसने काफी लोगों को चौंका दिया है। ये पढ़ें: Upcoming Smartphones in May 2026 – मई 2026 में …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products