Google Pixel Buds Pro 2, Pixel Watch 3 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Google ने Pixel 9 सीरीज के साथ भारत में Google Pixel Buds Pro 2 और Google Pixel Watch 3 भी लॉन्च की है। नयी Watch 3 Actura डिस्प्ले के साथ आ रही है, और इसमें 34 घंटे तक का बैटरी बैकअप मिल जाता है, बात करें Buds Pro 2 की तो इसमें भी पिछले मॉडल्स की तुलना में ज्यादा बेहतर फीचर्स मिल रहे हैं। आगे Google Pixel Buds Pro 2 और Google Pixel Watch 3 कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Google Pixel Buds Pro 2, Pixel Watch 3 कीमत

Pixel Buds Pro 2 को कंपनी ने भारत में 22,900 रूपए की कीमत पर पेश किया है। ये बड्स Charcoal, Porcelain, Aloe, और Hot Pink इन चार रंगों में उपलब्ध है।

Pixel Watch 3 को दो वैरिएंट में पेश किया गया है, जिसमें 41mm वैरिएंट की कीमत 39,900 रूपए और 45mm वैरिएंट की कीमत 43,900 रूपए है। इसमें भी आपको कई कलर ऑप्शंस मिल जाते हैं। इन दोनों की खरीदारी आप Flipkat, Croma, और Reliance Digital से कर सकते हैं।

ये पढ़े: OnePlus Buds Pro 3 टीज़र आया सामने, इसी महीने होंगे लॉन्च

Google Pixel Buds Pro 2 स्पेसिफिकेशन्स

इन बड्स में Google AI के साथ Tensor A1 चिप का उपयोग किया गया है, जिससे बेहतर ऑडियो प्रॉसेसिंग हो पाए। इनमें कंपनी ने 11mm ड्राइवर का उपयोग किया है। बड्स Silent Seal 2.0 फीचर के साथ आते हैं, जो साधारण नॉइज़ कैंसलेशन के मुकाबले दोगुना काम करता है। ये फीचर वाइड रेंज में नॉइज़ को खत्म कर देता है, इसके अतिरिक्त इसमें Conversation Detection फीचर भी दिया गया है, जो आपके बोलने, या ट्रांसपेरेंसी मोड में स्विच करने पर अपने आप ही म्यूजिक को रोक देता है। इसका ANC मोड भी कमाल का है, जब आप बोलना बंद कर देते हैं, तो बड्स अपने आप ANC मोड में स्विच हो जाते हैं।

Google Pixel Watch 3 स्पेसिफिकेशन्स

इस स्मार्टवॉच में 41 mm और 45 mm दो डिस्प्ले वैरिएंट दिए गए हैं, जो 60Hz रिफ्रेश रेट और 2,000 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करते हैं। ये स्मार्टवॉच रीसाइकल्ड एल्युमीनियम से बनी, है और इसकी डिज़ाइन को कस्टमाइज भी किया जा सकता है। इसमें Fitbit Premium के माध्यम से हेल्थ और फिटनेस एनालिसिस भी कर सकते हैं। इसमें एडवांस्ड रनिंग फीचर दिया गया है। इतना ही नहीं इस स्मार्टवॉच में Google TV remote और offline Google Maps जैसे कई फीचर्स को शामिल किया गया है। एक बार फुल चार्ज होने पर ये always-on display के साथ 24 घंटे और Battery Saver mode में 36 घंटों तक का बैटरी बैकअप देती है।

ये पढ़े: Samsung Galaxy S24 FE Geekbench लिस्टिंग पर आया नजर, जल्द होगा लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageबिना बताए महंगा हो गया OnePlus 15R! अब खरीदने पर देना होगा ज्यादा पैसा

OnePlus 15R अचानक महंगा हो गया है और सबसे बड़ी बात, इसके लिए कोई घोषणा भी पहले नहीं की गयी। नई कीमतें अब सीधे वेबसाइट और Amazon पर दिख रही हैं, जिससे कई खरीददार हैरान हैं। अगर आप इस फोन को खरीदने का प्लान कर रहे थे, तो अब आपको पहले से ज़्यादा पैसा खर्च …

ImageNothing Ear (Stick) भारत में लॉन्च, लेकिन क्यों आपको इसे नहीं खरीदना चाहिए

Nothing Ear (Stick) कई अफवाहों के बाद भारत में लॉन्च हुआ है। इस कंपनी का ये तीसरा प्रोडक्ट है और दूसरे इयरबड्स। इससे पहले कंपनी Nothing Ear (1) को भारतीय बाज़ार में लेकर आयी थी, जिनकी कीमत अब 7,299 रूपए है। जहां लोग उम्मीद कर रहे थे कि ये नए बड्स पुराने Nothing Ear (1) …

ImageGoogle Pixel 6a मिड-रेंज कीमत में पावरफुल फीचरों के साथ लॉन्च हुआ; Google Pixel Buds Pro ने भी दी दस्तक

Google ने अपने साल के बड़े Google I/O इवेंट का आगाज़ नए स्मार्टफोन Google Pixel 6a के साथ किया। हालांकि इस स्मार्टफोन के लॉन्च होने की खबर पहले से आ रही थीं, लेकिन कल कम्पनी ने इवेंट में इसकी घोषणा भी कर दी। ये फ़ोन भी Android 12 के साथ आएगा, जिस पर 5 साल …

Imageकर्व्ड 1.5K डिस्प्ले और 6,500mAh बैटरी के साथ Infinix Note Edge 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix ने भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Infinix Note Edge 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और कई AI फीचर्स के साथ आता है। डिवाइस Android 16 आधारित XOS 16 पर चलता है और कंपनी 3 साल के OS अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी पैच देने का …

ImageGalaxy A37 और A57 भारत में लॉन्च, फीचर्स ठीक-ठाक लेकिन कीमत ने सबको चौंकाया

Samsung ने आधिकारिक तौर पर भारत में Galaxy A37 और Galaxy A57 लॉन्च कर दिए हैं, और इनकी कीमतें वही हैं जो पहले लीक में सामने आई थीं।Galaxy A37 की कीमत Galaxy A57 की कीमत डिज़ाइन, डिस्प्ले और बिल्ड दोनों फोन्स में 6.7-इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट …

Discuss

Be the first to leave a comment.