Google Pixel Update के बाद आया बड़ा सुधार, Pixel 8, Pixel 9 और Pixel 10 यूज़र्स को आखिर राहत मिली

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अगर आप Pixel स्मार्टफोन इस्तेमाल कर रहे हैं और हाल ही में Google Pixel Update मिला है, तो आपके लिए एक और ज़रूरी खबर है। Google ने दिसंबर 2025 में एक दूसरा अपडेट रोलआउट करना शुरू कर दिया है। यह पहले आए Pixel Drop जितना बड़ा नहीं है, लेकिन यूज़र एक्सपीरियंस से जुड़ी परेशानियों को ठीक करने पर फोकस करता है।

UK और US के साथ भारत में भी कई Pixel 8, Pixel 9 और Pixel 10 यूज़र्स को यह नया OTA अपडेट मिल चुका है। इस Google Pixel Update का साइज करीब 27MB है, यानि इसमें कोई नए फीचर्स नहीं जोड़े गए हैं, बल्कि स्टेबिलिटी और बिग फिक्सेस को प्राथमिकता दी गई है।

ये भी पढ़ें: नया फोन लेने से पहले जान लें: 2026 में स्मार्टफोन की कीमतें क्यों बढ़ेंगी?

December 2025 Google Pixel Update में क्या-क्या हुआ ठीक?

इस लेटेस्ट Google Pixel Update का मकसद उन समस्याओं को सुलझाना है, जिनकी शिकायत बीते कुछ हफ्तों से सामने आ रही थी। सबसे पहले बात करें battery drain issue की। कई यूज़र्स ने बताया था कि सामान्य इस्तेमाल में भी बैटरी असामान्य रूप से जल्दी खत्म हो रही है, जिसे इस अपडेट के बाद बेहतर किया गया है।

इसके अलावा, touch input problem खासकर Pixel 10 सीरीज़ में देखने को मिल रही थी, जहां स्क्रीन कभी-कभी टच रिस्पॉन्स देना बंद कर देती थी। इस समस्या पर भी इस Google Pixel Update में काम किया गया है।

Android 14 से Android 16 पर अपग्रेड करने के बाद कुछ यूज़र्स को अपनी लोकल फाइल्स और कंटेंट तक पहुंचने में दिक्कत हो रही थी। नए अपडेट में इस content access bug को भी फिक्स किया गया है।

Google Pixel Update

ये भी पढ़ें: Google Pixel 10 खरीदने का सबसे सस्ता मौका, End of Year Sale में Pixel 9 भी ₹21,000 तक सस्ता

Pixel 9 Pro और Fold यूज़र्स को मिला एक्स्ट्रा सपोर्ट

इस अपडेट के साथ Google ने Pixel 9 Pro और Pixel 9 Pro Fold के लिए extended warranty support की भी घोषणा की है। यह सुविधा उन चुनिंदा डिवाइसेज़ के लिए है, जिनमें display flickering या vertical line जैसी मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी समस्याएं पाई गई हैं।

यह सपोर्ट भारत समेत ग्लोबल लेवल पर उपलब्ध है। हालांकि, डिवाइस में कोई फिज़िकल या पानी से खराबी नहीं होना चाहिए। रिप्लेसमेंट यूनिट पर 90 दिनों की वारंटी भी दी जाएगी।

कुल मिलाकर, यह Google Pixel Update छोटा जरूर है, लेकिन रोज़मर्रा के इस्तेमाल में Pixel फोन को ज्यादा भरोसेमंद बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा सकता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imagevivo का बड़ा धमाका – लॉन्च हुए V70 और V70 Elite, 6500mAh बैटरी और ZEISS कैमरे से लैस, जानें कीमत

मिड-रेंज सेगमेंट में अब मुकाबला और तेज़ हो गया है, जब vivo ने भारत में अपने नए V70 और V70 Elite लॉन्च कर दिए हैं। इसमें 5000 निट्स तक की ब्राइटनेस, 6500mAh बैटरी और ZEISS ब्रांडेड 50MP टेलीफोटो कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कीमत ₹45,999 से शुरू होती है। आइये इसके बारे में विस्तार …

ImagePixel 10a लॉन्च से पहले बड़ा अपडेट: अब Pixel से AirDrop पर भेज सकेंगे फाइलें

Google के लिए यह हफ्ता Pixel यूज़र्स के नाम रहा है। एक तरफ कंपनी 18 फरवरी को Pixel 10a लॉन्च करने जा रही है, वहीं दूसरी तरफ Pixel 9 सीरीज़ में ऐसा अपडेट आने वाला है जो Android और iPhone यूज़र्स के बीच फाइल शेयरिंग को आसान बना देगा। अब Pixel 9, Pixel 9 Pro, …

ImageGoogle Pixel 10 खरीदने का सबसे सस्ता मौका, End of Year Sale में Pixel 9 भी ₹21,000 तक सस्ता

2025 खत्म होने में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है और नए साल से पहले Google ने Pixel फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने भारत में अपनी Google End of Year Sale शुरू कर दी है, जिसमें नयी Google Pixel 10 सीरीज़ से लेकर पिछली Pixel 9 सीरीज़, स्मार्टवॉच और ईयरबड्स तक पर …

ImagePixel 10 Pro Fold भारत में लॉन्च – Pixel 9 Fold के मुकाबले बड़ा डिस्प्ले और ज्यादा पावरफुल परफॉर्मेंस

Google ने Pixel 10, 10 Pro और Pixel 10 Pro XL के साथ नया Google Pixel 10 Pro Fold स्मार्टफोन भी भारतीय बाज़ार में उतार दिया है। ये कंपनी का लेटेस्ट फ्लैगशिप फोल्डेबल फोन है, जिसमें 8-इंच की बड़ी LTPO OLED फोल्डेबल डिस्प्ले और 6.4-इंच की आउटर स्क्रीन दी गयी है। दोनों ही पैनल 120Hz …

ImagePixel 9a की कीमत ₹10,000 घटी, Amazon पर और सस्ता मिल रहा है

Google ने Pixel 10a की लॉन्चिंग से पहले, Pixel 9a को भारत में ₹10,000 तक सस्ता कर दिया है। इसके साथ Amazon पर बैंक छूट और एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहे हैं, जिससे इसकी प्रभावी कीमत और नीचे जा सकती है। मिड-रेंज सेगमेंट में यह कटौती सीधे खरीदारों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products