Image
EXPAND

AI के दौर के लिए Google ने बदला Search Bar, अब सवाल पूछने का तरीका बदलेगा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Google पर कुछ भी खोजना अब तक काफी आसान था, कुछ शब्द लिखे, लिंक खुले और फिर सही जवाब खुद ढूंढना पड़ा। लेकिन Google I/O 2026 में कंपनी ने Search को लेकर बड़ा बदलाव दिखाया है। अब Google Search सिर्फ लिंक दिखाने वाला साधन नहीं रहेगा, बल्कि आपकी बात समझकर जवाब देने, जानकारी जुटाने और कुछ काम पूरे करने वाला AI सहायक बन सकता है।

Google ने इसे Search Bar में पिछले 25 साल का सबसे बड़ा बदलाव बताया है। नया AI-powered intelligent Search Bar Gemini 3.5 Flash मॉडल पर काम करेगा। अब आप छोटे कीवर्ड लिखने के बजाय अपनी पूरी ज़रूरत सामान्य भाषा में बता सकेंगे। Search Bar खुद फैलकर लंबा सवाल लिखने की जगह देगा और AI आपके सवाल को बेहतर बनाने के सुझाव भी देगा।

फोटो, फाइल और Chrome tabs से भी Search

नया Google Search अब लिखे हुए सवाल, फोटो, वीडियो, फाइल और Chrome tabs तक को समझ सकेगा। यानी अगर आपके पास कोई डॉक्यूमेंट, फोटो या वेबपेज खुला है, तो Search उससे जुड़ा जवाब भी दे सकेगा।

Gemini 3.5 Flash अब AI Mode का मुख्य मॉडल है। इससे जवाब तेज मिलेंगे और AI Overview से सीधे आगे के सवाल पूछे जा सकेंगे, यानी हर बार नई Search शुरू करने की जरूरत कम होगी।

ये पढ़ें: ₹30,000 में कौन-सा फोन खरीदें? ये हैं इस समय के टॉप 5 स्मार्टफोन

आपके लिए खुद Search करेंगे AI एजेंट

Google Search में Search Agents भी आ रहे हैं। ये आपके लिए पीछे से लगातार जानकारी ढूंढ सकते हैं।

मान लीजिए आप घर ढूंढ रहे हैं। आप एक बार बजट, जगह और बाकी ज़रूरतें बता दीजिए। इसके बाद Google का AI एजेंट वेब पर नज़र रखेगा और सही विकल्प मिलने पर आपको बता देगा। शुरुआत में ये एजेंट ब्लॉग, न्यूज वेबसाइट, सोशल मीडिया, फाइनेंस, शॉपिंग और स्पोर्ट्स से जुड़ी जानकारी पर काम करेंगे। यह सुविधा पहले Google AI Pro और Google AI Ultra सब्सक्राइबर्स के लिए आएगी।

Search अब बुकिंग और कॉल भी करेगा

Google Search अब लोकल सर्विस ढूंढने और बुकिंग में भी मदद करेगा। कीमत, उपलब्धता और बुकिंग लिंक एक जगह दिख सकते हैं। कुछ श्रेणियों, जैसे घर की मरम्मत, ब्यूटी और पालतू जानवरों की देखभाल में Google आपकी तरफ से दुकानों या सर्विस देने वालों को कॉल भी कर सकेगा।

छोटे ऐप और पर्सनल जवाब

Search अब आपकी ज़रूरत के हिसाब से छोटे ऐप और डैशबोर्ड भी बना सकेगा। जैसे शादी की तैयारी, फिटनेस ट्रैकिंग या घर बदलने जैसे कामों के लिए अलग ट्रैकर तैयार हो सकता है।

ये पढ़ें: OnePlus Nord CE6 Lite रिव्यू: बैटरी ने जीता दिल, लेकिन डिस्प्ले पर अटक सकती है बात

Google ने Personal Intelligence भी पेश किया है। इससे Search Gmail और Google Photos जैसी ऐप्स से जानकारी लेकर ज़्यादा पर्सनल जवाब दे सकेगा। आगे Google Calendar सपोर्ट भी आएगा। यूज़र्स के पास यह कंट्रोल रहेगा कि कौन-सी ऐप्स को AI एक्सेस देनी है।

कुल मिलाकर, Google Search अब सिर्फ सवाल पूछने की जगह नहीं रहेगा। यह ऐसा AI सहायक बनता दिख रहा है, जो आपके लिए जानकारी ढूंढेगा, समझाएगा और ज़रूरत पड़ने पर काम भी पूरा करेगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageपेट्रोल पंप पर बढ़ा बिल? एक महीने में इतने महंगे हुए पेट्रोल-डीजल

अगर इस महीने पेट्रोल पंप पर बिल थोड़ा ज़्यादा लगा है, तो वजह सिर्फ आपका सफर नहीं, बल्कि पिछले एक महीने में बढ़े पेट्रोल-डीज़ल के दाम भी हैं। करीब चार साल तक ईंधन की कीमतें लगभग स्थिर रहने के बाद अब आम लोगों की जेब पर अचानक दबाव बढ़ने लगा है। पिछले एक महीने में …

ImageGoogle Maps अब देगा इंसानों जैसा जवाब, नया “Ask Maps” AI फीचर हुआ शुरू

अगर आपने कभी Google Maps में बार-बार अलग-अलग keywords डालकर किसी जगह को ढूंढने की कोशिश की है, तो Google का नया फीचर आपके लिए दिलचस्प हो सकता है। कंपनी ने “Ask Maps” नाम का एक नया AI फीचर पेश किया है, जो Google Maps को एक तरह के conversation-based assistant में बदल देता है। …

ImageMeta AI अब बदलेगा Facebook और Instagram का एक्सपीरियंस, आपकी चैट के आधार पर दिखाएँगे अब विज्ञापन

Meta ने ऐलान किया है कि जल्द ही उसकी Meta AI chatbot से होने वाली आपकी बातचीत अब सिर्फ चैट तक सीमित नहीं रहेगी। कंपनी दिसंबर से इन सभी बातचीतों का इस्तेमाल आपके लिए पेर्सनलाइज़्ड ऐड्स और कंटेंट रिकमेंड करने के लिए करेगी। ये पढ़ें: क्या खत्म हो जाएगा TikTok और Youtube Shorts का खेल? …

ImageInstagram Instants कैसे इस्तेमाल करें? जानें इससे फोटो भेजने और बंद करने का पूरा तरीका

अगर आपके Instagram इनबॉक्स में अचानक कोई नई फोटो, स्टैक जैसी चीज़ दिख रही है, तो आप अकेले नहीं हैं। Instagram ने अपने यूज़र्स के लिए Instagram Instants नाम का नया फीचर शुरू किया है। यह उन लोगों के लिए है, जो बिना ज़्यादा एडिटिंग के तुरंत फोटो शेयर करना चाहते हैं। खास बात यह …

ImageAI Summit 2026: दिल्ली में जुटे Google-OpenAI के दिग्गज, PM मोदी ने शुरू किया AI का सबसे बड़ा समिट

दुनिया की सबसे बड़ी AI दिग्गज कंपनियाँ इस वक्त दिल्ली में हैं। Google, OpenAI, DeepMind और दुनिया के 100 से ज़्यादा देशों के प्रतिनिधि भारत मंडपम में जुटे हैं और इसका कारण है, India AI Impact Summit 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इस पाँच दिवसीय मेगा टेक समिट का उद्घाटन करेंगे, जहाँ तय होगा कि …

Discuss

Be the first to leave a comment.