Google ने पेश किया नया Play Store अपडेट; AI फीचर्स के साथ मिलेंगे नए बदलाव

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Google ने अपने Play Store में कुछ बदलाव किये हैं, जिससे यूजर एक्सपीरियंस को और भी आसान और बेहतर बनाया जा सकें। इसके लिए Google ने AI फीचर्स का उपयोग किया है। कंपनी ने अपने Play Store में जनरेटेड ऐप रिव्यु और FAQ के फीचर को शामिल किया है, इसके साथ ही नए Play Store AI अपडेट में नेविगेशन को आसान करते हुए इंटरेस्ट के आधार पर गेम रेकमेंडेशन जैसी सुविधा मिलेगी। Play Store पर Play Points rewards को भी बढ़ा दिया गया है। आगे नया Play Store अपडेट क्या है? इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़े: Apple Watch for Kids अब भारत में उपलब्ध: जानें कैसे काम करेगा ये फीचर

नए Play Store अपडेट की जानकारी

  • AI-generated app reviews: अब आपको ज्यादा अपनी जरुरत के हिसाब से ऐप या गेम ढूंढने की आवश्यकता नहीं है, इसकी सहायता से आप आसानी AI जनरेटेड रिव्यु से समझ पाएंगे कि ऐप आपके काम का है या नहीं। आप सिमिलर ऐप्स की भी आपस में तुलना करके देख सकते हैं, आपके लिए कौनसा ऐप बेहतर रहेगा। इसके साथ ही स्पेसिफिक इंटरेस्ट और लोकेशन के हिसाब से Play Store यूजर्स को ऐप्स सजेस्ट करेगा।
  • Personalised Gaming Experience: गेमिंग सेक्शन में भी कंपनी ने एक नया फीचर मल्टी सिलेक्ट इंटरेस्ट फ़िल्टर जोड़ा है, जिसके माध्यम से यूजर अपने प्रेफरेंस के अनुसार पसंदीदा गेम्स की लिस्ट फ़िल्टर कर पायेगा, और उनमें से अपने लिए एक गेम सिलेक्ट कर पायेगा।
  • Rewards and Exclusive Experiences: कंपनी ने इस सेक्शन पर भी ध्यान देते हुए नई पर्क्स को शामिल किया है। यूजर्स अब पिक्सल डिवाइस और गेमिंग प्रोडक्ट्स जैसे शानदार रिवार्ड्स को पहले प्राप्त कर पाएंगे, इसके साथ ही Pokémon GO Fest जैसे शानदार इवेंट्स में भी मेंबर पार्टिसिपेट कर सकते हैं।
  • Improved Content Accessibility: इस फीचर को US में पेश किया गया है, जिसमें कंटेंट को और भी अच्छी तरह से कटेगरिस के रूप में ऑर्गनाइस किया गया है। यूजर्स अब विजेट के र्रोप में अपनी पसंदीदा केटेगरी को Play Store पर कस्टमाइज़ भी कर पाएंगे।
  • Transparency and Control: यूजर्स की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए Google ने एक नया कंट्रोल शामिल किया है, जिसे “Personalisation in Play” सेक्शन में रखा गया है। इसके माध्यम से यूजर्स खुद निर्धारित कर पाएंगे, कि Play Store personalisation के लिए कौनसा डेटा कलेक्ट करें, और कौनसा नहीं।

ये पढ़े: Xiaomi 14T Pro कैमरा स्पेसिफिकेशन्स लीक: Samsung सेंसर के साथ मिलेगा ट्रिपल कैमरा सेटअप

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Image₹7,999 में 6300mAh बैटरी, realme P4 Lite 4G लॉन्च, जानें क्या है खास

realme ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन realme P4 Lite 4G लॉन्च कर दिया है। यह फोन बड़ी 6300mAh बैटरी, 90Hz डिस्प्ले और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी जैसे फीचर्स के साथ आता है। बैंक ऑफर और कूपन के बाद इसकी प्रभावी शुरुआती कीमत ₹7,999 रखी गई है। कीमत और उपलब्धता 4GB + 64GB वेरिएंट की MOP …

ImageXiaomi MIUI 14: इन शानदार फीचर्स के साथ 27 फरवरी को लॉन्च होगा Xiaomi का नया UI

सभी Xiaomi और Redmi यूज़र्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी, Xiaomi इस सप्ताह के अंत में भारत में अपना नवीनतम कस्टम यूजर इंटरफेस, MIUI 14 को पेश करेगी। Xiaomi का यह नया कस्टम यूजर इंटरफेस एंड्राइड 13 पर आधारित होगा। इसके साथ ही इसमें कई शानदार फीचर और अपडेट को शामिल किया गया है। कंपनी …

Imageअब WhatsApp दिखेगा नया लुक में; डार्क मोड और कलर पैलेट में होगा बदलाव

WhatsApp लगातार अपने यूज़र्स के लिए नए फ़ीचर या डिज़ाइन में बदलाव लाता रहता है। इस ऐप पर केवल मैसेज ही नहीं, बल्कि ग्रुप्स, चैनल, पेमेंट, वीडियो कॉलिंग जैसी कई सुविधाएं हैं। साथ ही ऑडियो मैसेज, एडिट, इमोजी में सुधार जैसे फीचरों के आने के बाद इसे इस्तेमाल करना काफी आसान हो गया है। उपयोगी …

Image2026 में स्मार्टफोनों में होंगे बड़े बदलाव – जानें AI और बढ़ती चीज़ों के साथ मिलेंगे क्या अपग्रेड

अगर आप हर साल नया स्मार्टफोन लॉन्च होते देखते हैं और मन में यही आता है कि ये तो पिछले साल जैसा ही है, तो आप अकेले ये सोचने वाले नहीं हैं। 2024 और 2025 में Apple, Samsung, Google जैसी बड़ी कंपनियों ने अपने flagship phones ज़रूर लॉन्च किए, लेकिन डिज़ाइन और हार्डवेयर के मामले …

Imageकर्व्ड 1.5K डिस्प्ले और 6,500mAh बैटरी के साथ Infinix Note Edge 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix ने भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Infinix Note Edge 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और कई AI फीचर्स के साथ आता है। डिवाइस Android 16 आधारित XOS 16 पर चलता है और कंपनी 3 साल के OS अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी पैच देने का …

Discuss

Be the first to leave a comment.