₹10,999 में आया नया 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 22 भाषाओं वाला AI ऐप मिलेगा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

HMD ने भारत के बजट 5G सेगमेंट में नया HMD Vibe 2 5G लॉन्च किया है। ₹10,999 की शुरुआती कीमत पर आया यह फोन सिर्फ बड़ी बैटरी या 5G सपोर्ट तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें Sarvam Indus AI ऐप भी पहले से मिलता है, जो 22 भारतीय भाषाओं में काम कर सकता है। इसी वजह से यह फोन उन बजट खरीदारों के लिए खास हो सकता है, जो कम कीमत में 5G के साथ कुछ नए AI फीचर्स भी चाहते हैं।

ये पढ़ें: Xiaomi ने दे दिया बड़ा इशारा, भारत में लौटेगी कंपनी की T-सीरीज़, OnePlus-vivo के फोनों को मिलेगी टक्कर

कीमत और बिक्री

HMD Vibe 2 5G दो वेरिएंट में आया है। इसके 4GB रैम + 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत ₹10,999 है, जबकि 4GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल ₹11,999 में मिलेगा। फोन की बिक्री 26 मई दोपहर 12 बजे से Flipkart और HMD की वेबसाइट पर शुरू होगी।

सेल के पहले दिन चुनिंदा बैंक कार्ड या UPI पेमेंट पर ₹1,500 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके साथ तीन महीने तक की नो-कॉस्ट EMI और छह महीने के लिए एक बार मुफ्त स्क्रीन रिप्लेसमेंट की सुविधा भी दी जा रही है।

ये पढ़ें: Realme 16T पर लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा, कीमत और लाइव इमेज हुई लीक

HMD Vibe 2 5G के फीचर्स

HMD Vibe 2 5G में 6.745 इंच की HD+ LCD स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसमें Unisoc T8200 5G प्रोसेसर, 4GB LPDDR4x रैम और 128GB तक स्टोरेज मिलता है। हालांकि चिपसेट बहुत अच्छा नहीं है, लेकिन इस कीमत पर सही है और कॉल्स, हल्के गेम, मीडिया देखने वालों के लिए प्रदर्शन को सही रख सकता है। इसके अलावा माइक्रो एसडी कार्ड से स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया भी जा सकता है।

यह फोन Android 16 पर चलता है और कंपनी दो साल तक तिमाही सुरक्षा अपडेट देगी। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP मुख्य रियर कैमरा, सेकेंडरी कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा आपको मिलेगा।

बैटरी इसकी बड़ी खासियत है। इसमें 6000mAh बैटरी मौजूद है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। अच्छी बात ये है कि 18W चार्जर भी बॉक्स में ही मिलेगा।

इसके अलावा दूसरी खासियत ये है कि ये पहला फोन है जो Sarvam Indus AI ऐप के साथ आया है, जिससे 22 भारतीय भाषाओं में बात की जा सकती है। HMD का कहना है कि इसका डेटा भारत में स्टोर होगा। इसमें Sanchar Saathi ऐप का विकल्प भी मिलेगा, लेकिन सेटअप के दौरान यूज़र इसे इंस्टॉल न करने का विकल्प चुन सकेंगे।

HMD Vibe 2 5G को आप हल्के बैंगनी (Cosmic Lavender), नीले (Nordic Blue) और गुलाबी (Peach Pink) रंगों में खरीद सकेंगे। इसमें साइड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm हेडफोन जैक और IP64 रेटिंग भी मिलती है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageGalaxy S27 के CAD रेंडर लीक, डिज़ाइन में Samsung ने कुछ नहीं बदला

Galaxy S सीरीज़ में जो डिज़ाइन Galaxy S25 के साथ शुरू हुआ था, वही आपको Galaxy S26 में भी देखने को मिला था। Galaxy S27 Ultra की झलक तो आपको पहले ही मिल चुकी है, जब टिपस्टर Ice Universe ने इसका मॉकअप शेयर किया और उसके बाद इसके CAD रेंडर भी सामने आ गए। अब …

Image₹11,999 में Lava का नया 5G फोन लॉन्च, 6000mAh बैटरी और Android 16 भी मिलेगा

Lava ने भारत में अपना नया बजट 5G फोन Lava Bold N2 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन उन यूज़र्स के लिए है, जो कम कीमत में 5G, बड़ी बैटरी और साफ-सुथरा रोज़मर्रा का अनुभव चाहते हैं। ₹12,000 के आसपास के बजट में अब कई फोन आते हैं, लेकिन Lava यहां बैटरी बैकअप, Android …

ImageiQOO Z11 Lite की लॉन्च डेट आई सामने: 6500mAh बैटरी, 44W चार्जिंग और AI फीचर्स वाला नया बजट 5G फोन

iQOO अपने बजट सेगमेंट के लिए एक और नया 5G फोन तैयार कर रहा है। ये भी भारत में जुलाई में आ सकता है और इस बार इस बजट फोन में सबसे बड़ा बदलाव बैटरी और चार्जिंग में दिख रहा है। नए iQOO Z11 Lite में 6500mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग, MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट …

ImageLava Virat V1 Pro 5G भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी

Lava ने Virat सीरीज़ में तीसरा फोन जोड़ दिया है। Lava Virat V1 Pro 5G आज भारत में लॉन्च हो गया है, जो जुलाई में आए Virat V1 5G से एक स्तर ऊपर है। इसमें आपको 6.75-इंच की 120Hz स्क्रीन, 6,000mAh बैटरी और 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। खास बात ये है कि प्रोसेसर और …

ImagePOCO M8x 5G भारत में लॉन्च, Snapdragon 4 Gen 5 वाला देश का पहला फोन बना

एक नज़र में: POCO ने भारत में POCO M8x 5G लॉन्च कर दिया है। ये भारत में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिप के साथ आने वाला पहला फोन भी बना है। इस फोन की शुरुआती कीमत ऑफर के बाद ₹18,999 है, और आपको इसमें 7,900mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 पर आधारित HyperOS …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products