Honor 9A गया ट्रिपल कैमरा सेटअप और 5,000mAH की बड़ी बैटरी के साथ ग्लोबली लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Huawei के सब ब्रांड Honor ने आज ग्लोबल मार्किट में अपने Honor 9A को मिड-रेंज प्राइस सेगमेंट में पेश किया गया है। यह डिवाइस पिछले महीने Honor 9C और 9S के साथ रूस में लांच किया गया था। हॉनर का यह स्मार्टफोन Huawei की App Gallery एप्लीकेशन स्टोर और HMS के साथ मिलता है।

Honor 9A के फीचर और प्राइस

Honor 9A में आपको सामने की तरफ 6.3-इंच की डिस्प्ले 1560×720 रेज़ोलुशन और वाटरड्राप नौच के साथ दी गयी है। पीछे की तरफ आपको यहाँ पर 13MP का प्राइमरी सेंसर, 5MP के अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2MP के डेप्थ सेंसर के साथ दिया गया है। सामने की तरफ आपको 8MP का कैमरा सेंसर सेल्फी और विडियो कॉल के लिए दिया गया है।

प्रोसेसर के तौर पर फोन में Helio P22 ओक्टा-कोर चिपसेट आपको 3GB रैम और 64GB स्टोरेज के ऑप्शन के साथ दी गयी है। स्टोरेज को आप माइक्रोSD कार्ड की सहायता दे बढ़ा सकते है। पॉवर के लिए 5,000mAh की बड़ी बैटरी और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर भी यहाँ पर दिए गये है।

Honor 9A की कीमत और उपलब्धता

डिवाइस को मिडनाइट ब्लैक और फैंटम ब्लू कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। कीमत यहाँ पर 149 यूरो रखी गयी है। यह डिवाइस जुलाई महीने में यूरोप के बाज़ार में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। अभी के लिए डिवाइस के इंडिया में लांच किये जाने से जुडी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन उम्मीद है की जुलाई महीने के अंत तक यह लांच किया जा सकता है।

Related Articles

ImageGalaxy S27 Ultra का डिज़ाइन लीक, अब पीछे दिखा iPhone 17 Pro जैसा कैमरा

Samsung की Galaxy S27 सीरीज़ आने में अभी कई महीने बाकी हैं, लेकिन ये फोन कैसे दिखेंगे, उसकी पहली झलक शायद अभी ही मिल गई है। नए स्केच में Galaxy S27 Ultra और S27 Pro के बैक पैनल पर एक बड़ा चौकोर कैमरा हिस्सा नज़र आ रहा है। और हाँ, iPhone 17 Pro से तुलना …

ImageHonor 9A होगा 5,000mAh बैटरी और ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ 31 जुलाई को इंडिया में लांच

Huawei के सब ब्रांड Honor ने आज ग्लोबल मार्किट में अपने Honor 9A को मिड-रेंज प्राइस सेगमेंट में पेश किया था और आज Amazon India पर सामने आये टीज़र के अनुसार यह डिवाइस इंडिया में 31 जुलाई को लांच की जाने वाली है। हॉनर का यह स्मार्टफोन Huawei की App Gallery एप्लीकेशन स्टोर और HMS …

ImageHonor 9A और Honor 9S हुए 5,000mAh की बैटरी और मीडियाटेक चिपसेट के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Honor ने आज इंडियन मार्किट में अपने दो बज़ात स्मार्टफोन Honor 9A और Honor 9S को लांच कर दिया है। दोनों ही फ़ोनों को अप्रैल महीने में ग्लोबली लांच किया जा चूका है। फ़ोनों के साथ कंपनी ने MagicBook 15 लैपटॉप को भी पेश किया है। दनो ही स्मार्टफोन गूगल सर्विस के बिना लांच किये …

ImageMoto G Max 7,000mAh बैटरी और Snapdragon 6s Gen 4 के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: Motorola ने अपनी G-सीरीज़ में एक नया नाम जोड़ते हुए Moto G Max को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन का सारा ज़ोर बैटरी की कैपेसिटी पर है, लेकिन इसके साथ UFS 3.1 स्टोरेज, LPDDR5X रैम, 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा और 120Hz डिस्प्ले भी आपको मिलेंगे। आइए इसकी कीमत …

ImageTecno Pova 8 Pro के 5 बेहतरीन विकल्प, कोई देगा बेहतरीन कैमरा, तो कोई बड़ी बैटरी

Tecno ने इसी हफ्ते भारत में Pova 8 Pro 5G लॉन्च किया है और इसकी शुरुआती कीमत ₹49,999 है। इसमें आपको बैक पैनल पर Alive Matrix सेकेंडरी डिस्प्ले, 6.78-इंच का 144Hz AMOLED पैनल, Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट, 6,500mAh बैटरी और IP69K रेटिंग जैसे फीचर मिलते हैं। साथ ही ये केवल 7.39mm और 189 ग्राम का …

Discuss

Be the first to leave a comment.