विदेशों में भी कर सकते हैं UPI से पेमेंट, यहां जानें इंटरनेशनल पेमेंट के लिए UPI कैसे एक्टिवेट करें

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारत में उपलब्ध UPI ऐप्स PhonePe, Google Pay, और BHIM से आप केवल भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं। UPI ( यूनिफ़ाइड पेमेंट इंटरफ़ेस) के साथ अब आपको किसी भी विदेशी सफर की योजना के लिए करेंसी एक्सचेंज (भारतीय रुपए को वहाँ की मुद्रा के साथ बदलना) कराने की ज़रुरत नहीं है। आप विदेशों में अपनी इन्हीं ऑनलाइन पेमेंट ऐप्स से भुगतान कर सकते हैं। विदेशों में जाकर UPI International द्वारा किसी को पैसे ट्रांसफर करना या वहाँ दुकानों में कोई भी सामान खरीदकर QR कोड स्कैन करके भुगतान कर सकते हैं। इस सुविधा के साथ लोगों को अपने अंतर्राष्ट्रीय सफर पर आर्थिक रूप से काफी आसानी होगी।

हालांकि इंटरनेशनल पेमेंट करने से पहले इन ऐप्स में UPI International को एक्टिवेट करना ज़रूरी है। ये एक आसान प्रक्रिया है, जिसे आप यहां जान सकते हैं। केवल कुछ आसान स्टेप्स के साथ आप अपने फ़ोन में मौजूद पेमेंट्स ऐप्स में UPI इंटरनेशनल को एक्टिवेट कर सकते हैं और इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • नोट: अंतर्राष्ट्रीय UPI पेमेंट करने पर आपको कुछ कन्वर्शन चार्ज, एक्सचेंज फीस, इत्यादि देना होगा। फिलहाल UPI International कुछ देशों में उपलब्ध है और धीरे धीरे अन्य देशों में ये सेवा विकसित हो रही है। यात्रा शुरू करने से पहले जाँच लें कि जिस देश में आप जा रहे हैं, वहाँ आप UPI ट्रांसैक्शन कर सकेंगे या नहीं।

PhonePe पर UPI इंटरनेशनल कैसे एक्टिवेट करें

  • फ़ोन पर PhonePe ऐप खोलें।
  • अब ऊपर बायीं तरफ के कोने में मौजूद अपनी प्रोफाइल पिक्चर पर क्लिक करें।
  • अब नीचे Payment Management में International विकल्प पर क्लिक करें।
  • यहां आपके बैंक अकाउंट के आगे Activate बटन को क्लिक करें।
  • अब ये आपसे UPI PIN मांगेगा, उसे भरें और बस आपका UPI International एक्टिवेट हो जायेगा।

कैसे इस्तेमाल करें ?

  • PhonePe खोलें > QR कोड स्कैन करें > विदेशी मुद्रा में रकम भरें > Pay बटन दबाएं > PIN डालें। बस पेमेंट हो जाएगी।

Google Pay पर UPI International कैसे एक्टिवेट करें

  • ऐप को अपने फ़ोन पर खोलें।
  • विदेश में जहां पैसों का भुगतान करना है, वहाँ मौजूद QR कोड को स्कैन करें।
  • अब वहाँ की करेंसी में रकम को भरें। (अमाउंट एंटर करते ही स्क्रीन पर आपको ये रकम भारतीय करेंसी में भी दिखाई जाएगी)
  • अब नीचे Activate UPI International का बटन आएगा, उस पर टाइप करें।
  • इस रकम में बैंक विदेश में पैसे ट्रांसफर करने का कुछ शुल्क भी जोड़ेगा।
  • अब पैसे आपके अकाउंट से कट जायेंगे और इसके बाद आपका UPI इंटरनेशनल 1 सप्ताह तक एक्टिवेट ही रहेगा और जैसे आप अपने देश में भुगतान करते हैं, वैसे ही कर सकेंगे। एक सप्ताह के बाद अगर आप विदेश में ही हैं, तो आपको पेमेंट करने के लिए फिर से प्रक्रिया दोहरानी होगी।

BHIM पर यूपीआई इंटरनेशनल कैसे एक्टिवेट करें ?

  • BHIM ऐप खोलें।
  • प्रोफाइल पर क्लिक करें।
  • अब My Linked Bank Accounts में जाकर बैंक अकाउंट चुनें।
  • यहां UPI Global के विकल्प पर क्लिक करें और जितने दिन के लिए इंटरनेशनल पेमेंट एक्टिवेट करना चाहते हैं, उसकी अवधि चुनें।
  • अब PIN भरें।

कैसे इस्तेमाल करें ?

ऐप खोलें > QR कोड स्कैन करें > विदेशी मुद्रा में रकम भरें > जिससे पेमेंट करनी है, वो बैंक अकाउंट चुनें > Pay बटन दबाएं > PIN डालें।

Paytm पर UPI International कैसे एक्टिवेट करें ?

  • Paytm ऐप फ़ोन पर खोलें।
  • अपने प्रोफाइल पिक्चर पर क्लिक करें।
  • यहां UPI and Payment Settings में जाकर UPI Settings पर क्लिक करें।
  • अब UPI International पर टैप करें।
  • अब अगले पेज पर बैंक अकाउंट नंबर के सामने Activate बटन आएगा, उसे टैप करें।
  • अब UPI PIN भरें और बस हो गया।

कैसे इस्तेमाल करें ?

  • Paytm ऐप खोलें > QR कोड स्कैन करें > विदेशी मुद्रा में रकम भरें > जिससे पेमेंट करनी है, वो बैंक अकाउंट चुनें > Pay बटन दबाएं > PIN डालें।
Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRealme 16T रिव्यू: 7 चीज़ें जो अच्छी हैं, लेकिन ये 4 कमियां सोचने पर मजबूर करती हैं

realme 16T पहली नज़र में बहुत प्रभावी और आकर्षक लगता है। इसका डिज़ाइन प्रीमियम दिखता है, बैटरी बहुत बड़ी है, और कागज़ पर इसकी बुनियादी फीचर लिस्ट भी काफी दमदार नज़र आती है। इसमें 8,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, 144Hz रिफ्रेश रेट, हर-जगह AI फीचर्स और ऐसा डिज़ाइन, जो काफी हद तक ज़्यादा प्रीमियम realme 16 …

ImageUPI और UPI Lite में आये फ़ीचर, आपके बहुत काम आने वाले हैं

रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने UPI (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफ़ेस) और UPI Lite के लिए नए फ़ीचर की घोषणा की है। इसमें AI, Lite वर्ज़न में लेन-देन की सीमा को बढ़ना और NFC सपोर्ट शामिल है। इन नए फीचरों को सावधानी से इस्तेमाल करें तो, ये सभी उपयोगकर्ताओं के काफी काम आने वाले फ़ीचर हैं। आइये इनके …

Imageअब PhonePe पर भी आया ये फीचर; बिना UPI PIN के आसानी से होंगे पैसे ट्रांसफर

Paytm के बाद अब PhonePe ने भी UPI Lite फ़ीचर पेश किया है। ये एक नयी डिजिटल पेमेंट की सुविधा है, जिसे खुद भारतीय राष्ट्रीय भुगतान विभाग (National Payments Corporation of India (NPCI)) द्वारा लॉन्च किया गया है। हालांकि इसे पेश 2022 में किया गया था, लेकिन पेमेंट ऐप्स में अब धीरे धीरे इसे लाया …

ImageInstagram Instants कैसे इस्तेमाल करें? जानें इससे फोटो भेजने और बंद करने का पूरा तरीका

अगर आपके Instagram इनबॉक्स में अचानक कोई नई फोटो, स्टैक जैसी चीज़ दिख रही है, तो आप अकेले नहीं हैं। Instagram ने अपने यूज़र्स के लिए Instagram Instants नाम का नया फीचर शुरू किया है। यह उन लोगों के लिए है, जो बिना ज़्यादा एडिटिंग के तुरंत फोटो शेयर करना चाहते हैं। खास बात यह …

Imageअब WhatsApp से ही कर सकेंगे मोबाइल रिचार्ज – नया फीचर आया, ऐप बदलने की झंझट खत्म

अगर आप हर बार मोबाइल रिचार्ज करने के लिए अलग ऐप खोलते हैं, प्लान ढूंढते हैं और फिर पेमेंट करते हैं, तो अब ये सब आसान होने वाला है। WhatsApp ने भारत में एक नया फीचर (WhatsApp mobile recharge) शुरू किया है, जिससे आप सीधे ऐप के अंदर ही अपना मोबाइल रिचार्ज कर सकते हैं। …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products