बच्चों के लिए PAN Card क्यों जरूरी है और कैसे बनवाएं – जानिए पूरा Online Process

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारत में अब बच्चों के लिए भी पैन कार्ड (PAN Card for minors) बनवाना समझदारी भरा कदम माना जा रहा है। ये न सिर्फ पहचान पत्र का काम करता है, बल्कि भविष्य में उनके वित्तीय लेनदेन (financial transactions) और टैक्स से जुड़ी जरूरतों के लिए भी बेहद अहम है। Income Tax Act की धारा 160 के अनुसार, पैन कार्ड के लिए कोई minimum age limit तय नहीं की गई है। यानि बच्चा किसी भी उम्र में पैन कार्ड के लिए पात्र है।

ये पढ़ें: Maharashtra Board 2026 Time Table: जल्द आएँगी 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखें, ऐसे करें डाउनलोड

क्यों जरूरी है बच्चों के लिए PAN Card

अगर आप अपने बच्चे के नाम से किसी mutual fund, शेयर या अन्य निवेश (investments in child’s name) करने का सोच रहे हैं, तो उसके लिए पैन कार्ड जरूरी है। यही नहीं, अगर बच्चे की किसी टैलेंट या स्किल (जैसे एक्टिंग, स्पोर्ट्स, या राइटिंग) से कमाई होती है, तो उसका इनकम टैक्स पैन कार्ड के जरिए ही दाखिल किया जा सकता है।

कुछ सरकारी योजनाओं और scholarship programs में भी पैन कार्ड जरूरी दस्तावेज माना जाता है। यानी, आपके बच्चे के पास PAN होना उसके लिए कई आर्थिक और शैक्षणिक लाभों के दरवाजे खोल देता है।

कैसे बनवाएं Minor PAN Card (Step-by-Step Process)

  1. सबसे पहले Google पर NSDL PAN Application वेबसाइट सर्च करें और पहले लिंक (official NSDL portal) पर क्लिक करें।
  2. “New PAN – Indian Citizen (Form 49A)” चुनें।
  3. Category में “Individual” सेलेक्ट करें।
  4. बच्चे का नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भरें।
  5. CAPTCHA भरकर Submit करें और टोकन नंबर नोट कर लें।
  6. इसके बाद “Continue with PAN Application Form” पर क्लिक करें।
  7. Aadhaar लिंक करें, माता-पिता की डिटेल और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  8. फीस पेमेंट के बाद आवेदन सबमिट करें।

ये पढ़ें: PAN कार्ड खो गया? घर बैठे मंगाएं Duplicate PAN Card, सिर्फ ₹50 में ऐसे करें Apply

लगभग 15 दिनों में minor PAN card status “processed” दिखने लगेगा, जिसके बाद आप इसे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

याद रखें, आवेदन में parental consent जरूरी है क्योंकि नाबालिग स्वयं आवेदन नहीं कर सकता।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageAI Summit 2026: दिल्ली में जुटे Google-OpenAI के दिग्गज, PM मोदी ने शुरू किया AI का सबसे बड़ा समिट

दुनिया की सबसे बड़ी AI दिग्गज कंपनियाँ इस वक्त दिल्ली में हैं। Google, OpenAI, DeepMind और दुनिया के 100 से ज़्यादा देशों के प्रतिनिधि भारत मंडपम में जुटे हैं और इसका कारण है, India AI Impact Summit 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इस पाँच दिवसीय मेगा टेक समिट का उद्घाटन करेंगे, जहाँ तय होगा कि …

ImageBlue Aadhaar को लेकर नया नियम! बच्चे का आधार नहीं अपडेट किया तो हो सकती है बड़ी परेशानी

Blue Aadhaar Card यानी Baal Aadhaar अब सिर्फ नवजात बच्चों के लिए एक वैकल्पिक डॉक्यूमेंट नहीं रहा। 2026 में Digital Personal Data Protection (DPDP) Act पूरी तरह लागू होने के बाद, यह नीले रंग का आधार कार्ड बच्चों की पहचान और उम्र सत्यापन का सबसे सुरक्षित तरीका बन गया है। खासतौर पर स्कूल एडमिशन, ट्रैवल …

Imageपेंशनर्स के लिए Life Certificate (Jeevan Pramaan) कैसे जमा करें? Online या Doorstep – पूरी प्रक्रिया समझें इस आसान गाइड से

हर साल नवंबर आते ही Life Certificate for pensioners की चर्चा तेज हो जाती है, क्योंकि यही दस्तावेज़ आपकी पेंशन बिना रुकावट के जारी रखता है। अच्छी खबर ये है कि अब आपको इस सर्टिफिकेट के लिए लाइन में लगने की ज़रूरत नहीं है। इसके लिए ऑफलाइन, डोरस्टेप और ऑनलाइन (आधार बेस्ड डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट/DLC) …

Image2026 स्मार्टफोन के लिए शानदार साल, लेकिन फोन खरीदना पहले से मुश्किल क्यों होगा?

2026 स्मार्टफोन इंडस्ट्री के लिए बाहर से मज़बूत साल लगता है। टेक्नोलॉजी mature हो चुकी है, लेकिन उसकी कीमत भी अब साफ़ दिखने लगी है। फोन पतले हो रहे हैं, बैटरी बड़ी हो रही है और कैमरे पहले से ज़्यादा ताक़तवर हैं। इसके बावजूद भी इस साल में कई यूज़र्स को लगेगा कि बेहतर फोन …

ImageJio दे रहा है ₹35,000 वाला Google Gemini AI Pro Plan बिल्कुल फ्री! जानिए कैसे मिलेगा ये ऑफर

अगर आप Reliance Jio यूज़र हैं और आपकी उम्र 18 से 25 साल के बीच है, तो आपके लिए खुशखबरी है। Jio और Google ने मिलकर एक ज़बरदस्त ऑफर लॉन्च किया है, जिसमें कंपनी अपने यूज़र्स को 18 महीनों के लिए Google Gemini AI Pro Plan बिल्कुल मुफ्त दे रही है। जी हां, जिस प्लान …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products