Facebook और Instagram की भाषा हिंदी में कैसे बदलें

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Facebook और Instagram, दोनों ही दुनिया में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल होने वाली सोशल मीडिया ऐप्स हैं। Instagram जिसे ज़्यादातर शार्ट वीडियो पोस्ट करने या देखने के लिए इस्तेमाल किया जाता है , Facebook की ही ऐप है। लोग इन पर वीडियो कॉलिंग के ज़रिये दोस्तों और परिवार वालों से भी कनेक्ट होते हैं। अपनी तस्वीरों और वीडियो को दुनिया भर में शेयर करते हैं, अपने विचार भी इस पर पोस्ट करते हैं और कई लोग जिन्हें Instagram पर ज़्यादा फॉलो किया जाता है, वो दुनिया भर को अपने वीडियो, तस्वीरों या अन्य चीज़ों के बारे में बताकर प्रभावित करते हैं। ऐसे में भारत में बहुत से लोग इन ऐप्स को अपनी यानि हिंदी भाषा में इस्तेमाल करना चाहेंगे, लेकिन वो ये नहीं जानते कि Facebook और Instagram की भाषा हिंदी में कैसे बदलें।

ये आर्टिकल इसी बारे में है कि आप इन सोशल मीडिया ऐप्स को अपनी भाषा में कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके, आसानी से Facebook और Instagram को अपने पसंद की भाषा में इस्तेमाल कर सकते हैं।

Facebook और Instagram की भाषा हिंदी में कैसे बदलें

  • Facebook के लिए सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में फेसबुक को खोलें।
  • अब अगर आपने लॉग-इन किया हुआ है, तो दायीं तरफ ऊपर तीन लाइनें नज़र आएँगी, उन पर क्लिक करें। अगर लॉग-इन नहीं किया है, तो लॉगिन करके, फिर इस स्टेप को दोहराएं।
  • अब आपके सामने नया पेज आएगा, इसमें नीचे स्क्रॉल करें और सबसे नीचे दिए गए विकल्प Settings and Privacy को चुनें।
  • अब इसमें Settings पर जाएँ।
  • इसमें Preferences विकल्प पर क्लिक करें और फिर Language and Region का विकल्प चुनें।
  • इसमें सबसे पहले नीचे वाले विकल्प को ऑन करें।
  • अब इस विकल्प से वापस जाकर, सबसे ऊपर दिए गए विकल्प को क्लिक करें, जिसके बाद आपके सामने भाषाओँ की लिस्ट आ जाएगी।
  • यहां English से Hindi या अपनी पसंद की कोई भी भाषा चुन सकते हैं।
  • इसमें आपको बांग्ला, मराठी, पंजाबी, उर्दू, तमिल, इत्यादि भाषाएं भी मिलेंगी।

Instagram में भाषा ऐसे बदलें

  • सबसे पहले Instagram ऐप ओपन करें।
  • अब दायीं ओर सबसे नीचे अपने प्रोफाइल आइकॉन पर क्लिक करें।
  • अगला पेज खुलने पर उसमें दायीं तरफ ऊपर मौजूद तीन लाइनें दिखेंगी, ये मेनू आइकॉन है, इस पर क्लिक करें।
  • अब Settings विकल्प को चुनें
  • अब यहां Account ऑप्शन को चुनें।
  • अब सामने आये पेज पर Language ऑप्शन पर जाएँ।
  • यहां आपको कई भाषाएं मिलेंगी, लेकिन इनमें भारत के लिए सिर्फ हिंदी का ही विकल्प है, अन्य विदेशी भाषाएं हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOnePlus Nord सीरीज़ में बड़ा बदलाव – CE 6 Lite और Nord 6 दोनों में मिल सकते हैं बड़े सरप्राइज़

OnePlus अपनी Nord सीरीज़ को भारत में और मज़बूत करने की तैयारी में है। कंपनी पहले ही 7 अप्रैल को OnePlus Nord 6 लॉन्च करने की पुष्टि कर चुकी है, और अब रिपोर्ट्स बता रही हैं कि मई में Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite भी लाइनअप में शामिल हो सकते हैं। इस …

Imageइन टिप्स के साथ करें अपने Instagram Likes दोगुने

Instagram एक सोशल मीडिया ऐप है, जो अब केवल वीडियो या रील पोस्ट करने या दोस्तों से बात-चीत के काम तक सीमित नहीं रह गयी है। करोड़ों की तादाद में लोग इस पर अपना टैलेंट शेयर करके ही सफलता की सीढ़ी चढ़े हैं और बहुत सारे बिज़नेस या ब्रैंड इस पर अपने बिज़नेस को प्रमोट …

ImageGoogle Language (भाषा) को अपनी पसंद की भाषा में कैसे बदलें

Google इस समय का सबसे प्रचलित इंटरनेट सर्च ब्राउज़र है। अक्सर हम किसी भी सवाल के जवाब में लोगों को कहते हुए सुनते हैं कि “Google करो”। और इसका कारण ये हैं कि Google पर सभी प्रकार के सर्च का परिणाम मिलता है। आपको गूगल पर सभी प्रकार की सर्च करने पर उससे सम्बंधित विभिन्न …

ImageInstagram का नया AI फीचर: अब आपकी आवाज़ बनेगी Robot या Alien जैसी, चैटिंग होगी और मज़ेदार

Instagram अब सिर्फ फोटो और रील्स का प्लेटफॉर्म नहीं रहा, अब कंपनी धीरे-धीरे आपकी चैटिंग एक्सपीरियंस को भी ज़्यादा बेहतर बनाने की कोशिश कर रही है। इसी दिशा में एक नया फीचर आया है AI Voice Effects, जो आपके साधारण वॉइस मैसेज को कुछ ही सेकंड में पूरी तरह बदल सकता है, बिना उसकी असली …

ImageGemini से short video कैसे बनाएं? Google AI से मिनटों में तैयार करें Reels और Shorts

Short video का दौर अभी अपने चरम पर है। Instagram Reels, YouTube Shorts और TikTok जैसे प्लेटफॉर्म पर हर दिन लाखों वीडियो पोस्ट होते हैं। लेकिन समस्या यह है कि हर किसी के पास वीडियो का आइडिया, स्क्रिप्ट और प्लानिंग करने का समय नहीं होता। यहीं पर Google का Gemini AI मदद कर सकता है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products